मनोरंजन | बॉलीवुड: Dharmendra Cousion Veerendra Deol Murder: आज हम आपको धर्मेंद्र के उस भाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
Dharmendra Cousion Veerendra Deol Murder: आज हम आपको धर्मेंद्र के उस भाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.बॉलीवुड में हीमैन के नाम से मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने अपने समय में कई शानदार फिल्मों में काम किया.
88 साल की उम्र में भी एक्टर बॉलीवुड में एक्टिव हैं और उन्हें करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था. अपनी फिल्मों के अलावा एक्टर पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं. चाहें उनकी दो पत्नि प्रकाश कौर और हेमा मालिनी का जिक्र हो या फिर उनके दो बेटों और बेटियों का, एक्टर परिवार को लेकर खूब सुर्खियों में रहे. लेकिन आज हम आपको धर्मेंद्र के उस भाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.दरअसल, एक दौर था जब धर्मेंद्र के बुआ के बेटे यानी उनके कजिन भाई वीरेंद्र पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हुआ करते थे. वीरेंद्रे को पंजाबी सिनेमा का धर्मेंद्र भी कहा जाता था. उन्होंने साल 1973 में आई फिल्म इंसान और इंसान से एक्टिंग में डेब्यू किया था. फिर उन्होंने अपने भाई धर्मेंद्रे के साथ पंजाबी फिल्म तेरी मेरी एक जिंदड़ी में काम किया, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. उन्होंने अपने 12 साल के करियर में करीब 25 फिल्मों में एक्टिंग की. इतना ही नहीं इन फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म मेकर का भी काम किया, जो सुपहिट साबित हुई थी. लेकिन जिस तरह वो आगे बड़ रहे थे और ऊंचाईयों को छू रहे थे तो इससे लोगों को जलन होने लगी और फिर उनकी लाइफ में ऐसा मोड़ आया, जिसके बारे में किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी.ये बात है, 6 दिसंबर 1988 की जब विरेंद्र फिल्म 'जट ते जमीन' के सेट में शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान अचानक उनके ऊपर गोलियां चलाई गई और उनकी हत्या कर दी गई. उनकी हत्या से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मच गया था, उस समय पंजाब में गोलीबारी की घटनाएं हर दिन होती रहती थीं. अपने भाई की हत्या से धर्मेंद्र बुरी तरह से टूट गए थे. जब विरेंद्र की हत्या की गई तो वो 40 साल के थे. हैरानी की बात ये है कि विरेंद्रे देओल को किसने मारा ये आज तक पता नहीं चल पाया है. वहीं अगर हम विरेंद्र की फिल्मों के बारे में बताए तो उन्होंने तेरी मेरी एक जिंदड़ी के अलावा, संतो बांतो, गिद्दा, खेल मुकद्दर का, सरपंच, तुलसी, रांझणा मेरा यार, मेरा लहू और पटोला जैसी फिल्मों में देखा गया था.यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सहारनपुर में दिव्यांग युवक की गला काटकर हत्या: कब्रिस्तान के पास मिला शव, पारिवारिक विवाद में हुआ मर्डरUttar Pradesh Saharanpur Murder Case; सहारनपुर में एक युवक का शव मेला गुघाल के पास पड़ा मिला। युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।
Read more »
बाबा सिद्दीकी के अलावा इन हस्तियों की भी की गई थी हत्या, जानिए लिस्ट में कौन-कौनआज आपको हम उन हस्तियों के बारे में बताएंगे, जिनकी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी.
Read more »
छत्तीसगढ़: सूरजपुर में भारी बवाल, आक्रामक भीड़ ने एसडीएम जगन्नाथ वर्मा को दौड़ायाछत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब की 32 वर्षीय पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के बाद आज भीड़ उग्र हो गई।
Read more »
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड :आरोपी शुभम लोनकर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारीशुभम लोनकर बाबा सिद्दीकी की हत्या से 3 दिन पहले तक यानी कि 9 अक्टूबर तक एक्टिव था, उसके फेसबुक प्रोफाइल का इस्तेमाल कर हत्या की जिम्मेदारी ली गई.
Read more »
छोड़िए फ्लैट का चक्कर, अपनी जमीन पर बनाएं आशियाना, ग्रेटर नोएडा में सरकारी प्लॉट खरीदने का शानदार मौकाGreater Noida: इस योजना में 1000 से 10,005 वर्ग मीटर तक के प्लॉट्स शामिल हैं, जिनकी रिजर्व कीमत 2.99 करोड़ से लेकर 35.17 करोड़ रुपए तक तय की गई है.
Read more »
कपूर खानदान का वो शख्स जिसने दी हिट पे हिट फिल्में, महंगे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल था नाम, पर कभी नहीं कहलाया सुपरस्टारकपूर खानदान के इस चिराग ने कपूर फैमिली के सभी स्टार से भी ज्यादा हिट फिल्में दी थी, लेकिन इसे कभी सुपरस्टार वाला टैग नहीं मिला.
Read more »
