इस वजह से कांग्रेस ने शायर इमरान प्रतापगढ़ी पर लगाया है दांव ShayarImran ElectionsWithNews18
हिंदी और उर्दू के शायरों में एक खास दर्जा हासिल है. मौजूदा हालात को अपनी नज़्म में उतारना और उस पर सटीक टिप्पणी करना उनकी पहचान बन चुकी है. जिसके चलते लगातार सियासत के निशाने पर भी रहते हैं.पलायन आदि दर्जनों मामलों को अपनी नज़्म में शामिल कर सुर्खियों में आए थे.
इस सब के खिलाफ ‘लहू बोल रहा है’ का नारा देकर जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी कर प्रदर्शन किया था. इस सब से अलग ये कि मुशायरा कोई भी हो लेकिन अपनी शायरी से पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी पर निशाना लगाने से नहीं चूकते. ये ही वो सब वजह हैं जिसके चलते लाखों युवा शायर इमरान प्रतापगढ़ी को हाथों-हाथ लेते हैं. सोशल मीडिया पर भी चाहने वालों की कोई कमी नहीं है. अकेले एक फेसबुक पेज पर 10 लाख से अधिक उनके चाहने वाले हैं. ट्वीटर पर उन्हें 3.50 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनके फॉलोअर ने सोशल मीडिया पर इमरान प्रतापगढ़ी के नाम से कई ग्रुप बनाए हुए हैं. किसी भी शहर में पहुंचने पर इमरान के पीछे हजारों लोगों का हुजूम होता है. इस तरह की भीड़ के वीडियो और फोटो उनके फेसबुक पेज पर देखे जा सकते हैं. शायद ये ही वो वजह हैं जिसके चलते कांग्रेस ने उन्हें राजबब्बर की जगह लोकसभा चुनाव 2019 में अपना उम्मीदवार बनाया है. जैसा मिज़ाज है तो जाहिर सी बात है कि अंदाज-ए-आगाज़ भी उसी तरह का होगा. जब कांग्रेस ने इन्हें मुरादाबाद लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया तो सबसे पहले इमरान ने ये शेर पढ़ा था,सियासत जंग है इस दौर में जम्हूरियत वालों,6 अगस्त, 1987 को जन्मे इमरान यूपी के प्रतापगढ़ जिले के हैं. उनका पूरा नाम मोहम्मद इमरान खान है. अपने जिले प्रतापगढ़ के नाम को वह तखल्लुस की तरह इस्तेमाल करते हैं. एक दौर में जिस तरह कुमार विश्वास कवि सम्मेलनों से उभरे थे, उसी तरह इमरान प्रतापगढ़ी ने भी मुशायरों में अपनी पहचान बनायी. हालांकि कहा जाता है कि उनकी शायरी में मोहब्बत के कम और सियासी तीर ज्यादा चलते हैं. इमरान ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हिंदी की पढ़ाई की है. हिंदी और उर्दू दोनों भाषाओं में उनकी अच्छी पकड़ है. उनके पिता मोहम्मद इलयास खान पेशे से डॉक्टर हैं. इमरान ने पांचवीं क्लास से शेर-ओ-शायरी, कविता लिखनी शुरू कर दी थी. देश के अलावा इमरान विदेशों के मुशायरों में भी शिरकत करते रहते हैं. मदरसा, फिलिस्तीन, हम मुसलमान हैं और नजीब पर लिखी गईंउनकी नज़्में काफी चर्चित रही हैं. वह मुसलमानों की तालीम की वकालत करते हैं, साथ ही मुसलमानों के हक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी स्पष्ट सोच रखते हैं. वक्त-वक्त पर इमरान सियासी मंचों पर भी नजर आते रहे हैं. उन्होंने एक दौर में अन्ना हजारे के खिलाफ भी नज़्में पढ़ी थीं.एक कार्यक्रम में इमरान जिक्र करते हुए बताते हैं कि नवम्बर 2018 में राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी. ये मुलाकात 25 मिनट की तय हुई थी. लेकिन जब हम बैठे तो वो बैठक 1.30 घंटा चली. शायरी से लेकर सियासत और देश के मुद्दों पर बातचीत हुई. इस पूरी मुलाकात में मुझे राहुल गांधी की सादगी और उनके विजन ने मुझे बहुत प्रभावित किया. और सोने पे सुहागा ये कि जब प्रियंका गांधी आईं तो एक जोश भर गया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रियंका गांधी का खुलासा, 'शायद इस वजह से लोग इंदिरा से करते हैं मेरी तुलना'उन्होंने लोगों के वादे पूरे न करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार पर भी तीखा प्रहार किया.
Read more »
इस बार पाकिस्तान में नहीं दिखेगा IPL, ये है वजह– News18 हिंदीपाकिस्तान में इस बार आईपीएल का प्रसारण नहीं होगा. वहां के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद अहमद ने इसकी जानकारी दी है.
Read more »
इस वजह से सलमान खान ने ठुकराया वेब सीरीज में काम करने का ऑफरबॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर होती हैं। इसके अलावा सलमान खान इस समय अपने प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत कई नए कलाकारों को भी मौका दे रहे हैं। सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा से लेकर सूरज पंचोली तक को लांच कर चुके हैं। और जल्द ही जही इकबाल और प्रनूतन बहल को लांच करने जा रहे हैं।
Read more »
'मुन्नाभाई' संजय दत्त कभी नहीं बन सकते सांसद, इस वजह से नहीं लड़ेंगे चुनाव– News18 हिंदीसंजय दत्त के नाम की अफवाह उड़ने का बड़ा कारण ये भी था की साल 2009 के लोकसभा चुनाव में उनके समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार बनने की प्रबल संभावना थी.
Read more »
सलमान खान का खुलासा, इस वजह से फ्लॉप हुई उनकी फिल्म ट्यूबलाइटबॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सफलता की गारंटी माना जाता है। हालांकि सलमान की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर ठंडी रही हैं। इन फिल्मों में से एक 'ट्यूबलाइट' भी है। सलमान खान इन दिनों अपने प्रोड्क्शन हाउस में बनी फिल्म नोटबुक के प्रमोशन में व्यस्त है।
Read more »
म्युचूअल फंड में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले हफ्ते वित्त मंत्रालय ले सकता है ये फैसला– News18 हिंदीविदेशी निवेशक देश के शेयर बाजार में ज्यादा पैसे लगा पाएंगे. अगले हफ्ते वित्त मंत्रालय इस पर फैसला ले सकता है. अगर ऐसा होता है तो शेयर बाजार में तेजी आएगी. लिहाजा म्युचूअल फंड में पैसा लगाने वालों को सीधा फायदा मिलेगा
Read more »
कोरियाई देशों के बीच तनाव, नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया से वापस बुलाया स्टाफ!दक्षिण कोरिया के यूनिफिकेशन मिनिस्टर चुन हेई सुंग ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा, 'प्योंगयांग ने दक्षिण कोरिया को संपर्क कार्यालय से वापस जाने की सूचना दे दी है.'
Read more »
IPL मैचों में इस वजह से बाहर बैठ सकते हैं कोहली, विराट ने खुद किया खुलासारॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2019 का पहला मुकाबला कल होगा.
Read more »
पीएम मोदी की बायोपिक फिल्म का पोस्टर देखकर इस वजह से हैरान हुए जावेद अख्तरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उमंग कुमार डायरेक्टर कर रहे हैं।
Read more »
तो इस वजह से JDU ने सिर्फ एक मुस्लिम उम्मीदवार को दिया टिकट!– News18 हिंदीधारा 370, असम नागरिकता संशोधन विधेयक, कॉमन सिविल कोड, तीन तलाक़ और राम जन्म भूमि जैसे विवादित मूद्दों के ऊपर बीजेपी के साथ रहने के बावजूद भी जेडीयू का उससे अलग रूख था. वजह साफ़ है कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ रहने पर भी अपना सेक्युलर इमेज से समझौता नहीं करना चाहते हैं. लेकिन नीतीश कुमार के इस स्टैंड के बावजूद जब लोकसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने की बारी आइ तो जेडीयू ने मात्र एक ही मुस्लिम उम्मीदवार को उतारा.
Read more »
कृष्णा यादव को RJD ने 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर, ये है पूरा मामला– News18 हिंदीइस दौरान कृष्णा यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अब राजद धनकुबेरों को टीकट बांट रही है. उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैं लोगों को एक्सपोज करुंगी. दो दिन बाद कृष्णा यादव पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी.
Read more »
