दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मार्च में ही पारा 30 डिग्री पार कर गया है, जिससे बिजली बिल बढ़ने की चिंता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसे फॉलो करके आप अपने बिजली बिल को आधा या शून्य कर सकते हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मार्च महीने में ही पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के बीच एसी-कूलर चलने शुरू हो गए हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी वैसे-वैसे एसी-कूलर का उपयोग बढ़ेगा, जिसका सीधा असर आपके घर के बिजली मीटर और जेब पर पड़ेगा। लेकिन अब आपको एसी के चक्कर में बढ़ने वाले बिल से घबराने की जरुरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके बिजली बिल को शून्य कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस गर्मी में कैसे करें बिजली बिल की बचत? गर्मी तोड़ सकती सारे रिकॉर्ड मौसम विभाग के अनुसार, इस साल गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग और अल-नीनो के असर की वजह से गर्मियों का सीजन लंबा हो सकता है। क्योंकि, आमतौर पर मार्च महीने में मौसम थोड़ा सुहाना होता है, लेकिन इस बार मार्च महीने में ही उत्तर भारत के कई शहरों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। पंखे फुल स्पीड में चलने लगे हैं। एसी की सर्विसिंग शुरू हो गई है और कूलर की घास बदली जा रही है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे-वैसे बिजली की खपत बढ़ जाती है, बिजली कि डिमांड जैसे बढ़ती है पावर कट की समस्या आने लगती है। बिजली मंत्रालय ने अनुमान के अनुसार, इस बार गर्मी में पीक डिमांड 260 गीगावाट को पार कर सकती है। बिजली विभाग ने पावर कट की समस्या को कम करने के लिए सभी पावर प्लांट्स को कोयले का स्टॉक फुल रखने के निर्देश दिए हैं। कैसे करें बिजली बिल की बचत? अगर आप बिजली बिल की बचत करना चाहते हैं तो इन पांच कामों को जरुरी निपटा लें- 1.
सबसे पहले आप एसी की सर्विंसिग करवाएं, क्योंकि गंदा फिल्टर कंप्रेसर पर दबाव जालता है, जिसके कारण एसी 25 से 30 प्रतिशत अधिक बिजली की खपत करती है। 2. फ्रीज को दीवार से कम से कम 6 इंज दूरी पर रखें, ताकि उसकी गरम हवा आसानी से बाहर निकल सके। 3. घर में पड़े पुराने पीले बल्बों को हटाकर उसकी जगह एलईडी बल्ब लगाएं। क्योंकि, पुराने पीले बल्ब अधिक बिजली की खबत करते हैं। 4. घर में लगे उन सॉकेट्स को बंद कर दें जिसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। क्योंकि, स्टैंडबाय मोड भी बिजली खाता है 5. किसी इलेक्ट्रीशियन से घर की अर्थिंग चेक कराएं। क्योंकि, लीकेज करंट अक्सर बिल को बेवजह बढ़ा देता है। कितने पर चलाना चाहिए एसी? कई लोगों के मन में होता है कि एसी को 16 या 18 डिग्री चलाने पर कमरा ज्यादा जल्दी ठंडा होता है, जो बिल्कुल गलत है। क्योंकि, एसी का थर्मोस्टेट सिर्फ ये तय करता है कि कंप्रेसर कब बंद होगा। अगर आप एसी को 24 डिग्री पर सेट करते चलाते हैं तो बिजली की भी कम खपत होगी और आपके शरीर के लिए भी सही रहेगा। रात के समय 'स्लीप मोड' का इस्तेमाल करें, इससे कमरा ठंडा होने के बाद बिजली की खपत अपने आप कम हो जाए। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना इन दिनों सरकार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर फोकस कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि वह 1 करोड़ लोगों के घर सोलर पैनल लगवाए। इस योजना के तहत सरकार 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगवाने पर भारी सब्सिडी दे रही है। अगर आप इसे लगवाते हैं तो सरकार की ओर से तो छूट मिलेगी ही साथ में आप सालों साल फ्री में बिजली यूज कर सकेंगे। क्योंकि, दिन के समय बिजली धूप से बनेगी और जो फालतू बिजली होगी वो 'नेट मीटरिंग' के जरिए वापस ग्रिड में चली जाएगी। इससे आपका बिजली बिल जीरो या बहुत कम आएगा। कूलर कितनी खपत करता है बिजली? आज भी भारत के अधिकांश घरों में कूलर की गर्मी का सहारा है। बिजली खपत के मामले कूलर एसी से बहुत कम बिजली खाता है। एनर्जी ऑडिट रिपोर्ट 2025-26 के मुताबिक एक औसत एसी 1500 से 2000 वाट बिजली लेता है, जबकि कूलर सिर्फ 150 से 250 वाट। हालांकि, कूलर उमस वाले मौसम में फेल हो जाता है। इससे बचने के लिए कूलर के पंप को समय-समय पर साफ करें और पानी को समय-समय पर चेंज करते रहें। इससे कूलर सही से चलेगा भी और बिजली की भी कम खपत होगी।
Electricity Saving Tips AC Power Consumption Cooler Electricity Usage PM Surya Ghar Yojana Solar Panel Subsidy Reduce Power Bill Energy Efficiency Tips Delhi NCR Summer North India Heat
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिर्फ टन देखकर AC खरीदा तो गर्मी में निकल जाएगा पसीना, कूलिंग कैपेसिटी में होती है असली ताकत, समझेंAir Conditioner Cooling Capacity VS Tonnage क्या आपको भी लगता है कि सभी 1.
Read more »
'मेहमान तो वो हैं जो 5 साल में एक बार AC कमरों से बाहर निकलते हैं', अखिलेश के बयान पर पंकज चौधरी का करारा पलटवारभाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रधानमंत्री मोदी को 'मेहमान' कहने वाले बयान पर पलटवार किया।
Read more »
विंडो AC या स्प्लिट AC? कौन सा रहेगा सबसे बेहतरगर्मियां दस्तक दे चुकी हैं और आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ेगा. गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत से लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज करते हैं. हालांकि विंडो और Split AC के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं.
Read more »
नवागांव एक्सप्रेस में सनसनीखेज लूट: AC कोच में महिला को नशीली बेडशीट से बेहोश कर 15 लाख के गहने और आईफोन पारनवागांव एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला यात्री को नशीली बेडशीट सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। जमशेदपुर आ रही अंकिता अग्रवाल से 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण, आईफोन और नकदी लूट ली गई। पीड़िता ने कोच अटेंडेंट और पैंट्री कर्मचारी पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। टाटानगर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे प्रीमियम कोचों में यात्री सुरक्षा पर...
Read more »
