जर्मनी के ग्रामीण इलाके में पुमुकल रहता है, जो दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा है। उसकी ऊंचाई सिर्फ 52.
ट्रेवलर अक्सर हमेशा कुछ नया देखने की कोशिश करते हैं, वो ऐसी ऐसी जगह जाते हैं जहां कुछ नया मिल सके, तो आज हम उन्हीं के लिए जर्मनी से एक ऐसी खबर लेकर आए हैं, जिसे सुनने के बाद आपका भी वहां जाने का दिल कर जाएगा। महलों और गिरजाघरों से दूर, एक छोटा-सा फार्म इन दिनों लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बन गया है। वजह है एक ऐसा घोड़ा, जो इतना छोटा है कि उसने दुनिया का रिकॉर्ड ही बदल दिया और अब ऑफबीट ट्रैवल पसंद करने वालों के लिए आकर्षण बन चुका है।इस नन्हे घोड़े का नाम है पुमुकल। उसे अब आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा माना गया है। उसकी ऊंचाई सिर्फ 52.
6 सेंटीमीटर है, यानी लगभग घुटने तक भी नहीं। भले ही कद में वह बेहद छोटा हो, लेकिन उसके हाव-भाव और अंदाज किसी बड़े घोड़े से कम नहीं हैं। चलिए जानते हैं इस घोड़े के बारे में और क्या हर कोई मिल सकता है इससे?मिलता है स्टार ट्रीटमेंट पुमुकल जर्मनी के एक फार्म में अपनी मालकिन कैरोला वाइडेमान के साथ रहता है। कैरोला उसे प्यार से “स्टार ट्रीटमेंट” देती हैं, यानी उसकी देखभाल किसी सेलिब्रिटी की तरह की जाती है। खाने-पीने से लेकर रहने तक, हर चीज का खास ख्याल रखा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि पुमुकल को रिकॉर्ड बनाने के इरादे से नहीं पाला गया था और न ही वह किसी खास ब्रीडिंग प्लान का हिस्सा था। कैरोला उसे तब अपने फार्म पर लेकर आईं, जब उनके एक दोस्त ने, जो थेरेपी घोड़ों के साथ काम करते हैं, उन्हें इस बेहद छोटे कद वाले टट्टू के बारे में बताया। कैरोला के मुताबिक, पुमुकल का इतना छोटा होना कोई इंसानी कोशिश नहीं, बल्कि प्रकृति का एक अनोखा करिश्मा है। कोई ऐसा वैसा नहीं घुलने मिलने वाला घोडा है ये रिकॉर्ड बनाने वाली अपनी छोटी-सी ऊंचाई के बावजूद पुमुकल सुस्त जिंदगी नहीं जीता। वह रोज का अधिकतर वक्त फार्म में इधर-उधर घूमकर “काम” करते हुए बिताता है और उसके बाद दूसरे घोड़ों के साथ खेतों में आराम करता नजर आता है। उसकी दोस्ती सिर्फ घोड़ों तक ही सीमित नहीं है। पुमुकल अक्सर फार्म में रहने वाले दूसरे जानवरों के साथ खेलता दिखता है, जिनमें वहां की बिल्ली भी शामिल है। यही वजह है कि लोग उसे एक मिलनसार, घुलने-मिलने वाला और हर माहौल में खुद को ढाल लेने वाला घोड़ा मानते हैं।सबसे प्यारा घोडा है पुमुकल भले ही पुमुकल को लेकर खूब सुर्खियां बनी हों और उसकी लंबाई की चर्चा हर जगह हो रही हो, लेकिन उसकी असली खासियत यह है कि वह फार्म की रोजमर्रा की जिंदगी में बिल्कुल सहजता से घुल-मिल जाता है। उसे किसी तमाशे या शोपीस की तरह नहीं रखा गया है, बल्कि वह एक थेरेपी घोड़े के रूप में काम करता है और सबका प्यारा साथी है। View this post on Instagram A post shared by Animals सबसे छोटा घोडा है पुमुकल पुमुकल की इस उपलब्धि ने रिकॉर्ड बुक ही बदल दी है। वह पहले रिकॉर्ड रखने वाले घोड़े बॉम्बेल से चार सेंटीमीटर से भी ज्यादा छोटा है। बॉम्बेल पोलैंड का घोड़ा था, जिसकी ऊंचाई 56.7 सेंटीमीटर थी। हालांकि बॉम्बेल आज भी लोगों के बीच पसंद किया जाता है, लेकिन अब सबसे छोटे घोड़े का खिताब पुमुकल के नाम हो चुका है। इस नए रिकॉर्ड के बाद पुमुकल दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है और सबकी नजरें उसी पर टिकी हुई हैं।ऐसी यात्रा देगी मैमरेबल एक्सपीरियंस उसकी कहानी हमें ये याद दिलाती है कि यात्रा के दौरान सबसे मैमरेबल एक्सपीरियंस अक्सर बड़ी-बड़ी जगहों या मशहूर आकर्षणों से नहीं, बल्कि छोटे और अचानक मिलने वाले पलों से आते हैं, जो कभी-कभी किलोमीटर नहीं, बल्कि कुछ सेंटीमीटर में मापे जाते हैं। यहां आप पुमुकल से मिलने के लिए कभी भी जा सकते हैं।
सबसे छोटा घोडा है पुमुकल जमर्नी का पुमुकल घोडा दुनिया का सबसे छोटा घोडा है पुमुकल को कहते हैं दुनिया का सबसे छोटा घोडा दुनिया के सबसे छोटे घोड़े के बारे में World's Shortest Horse Where Is The World's Shortest Horse
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Saptahik Rashifal: મિથુન રાશિના જાતકોનું આ અઠવાડિયું ભાગ્યશાળી, કુંભ રાશિએ ખર્ચા પર કાબુ રાખવો, સાપ્તાહિક રાશિફળSaptahik Rashifal 15 To 21 December 2025: નોકરી, વેપાર, સ્વાસ્થ્ય, પ્રેમની બાબતમાં આ સપ્તાહ કેવું રહેશ જાણવા માટે વાંચો 15 થી 21 ડિસેમ્બર 2025 નું સાપ્તાહિક રાશિફળ.
Read more »
Tata Sierra के 5 सबसे सस्ते वेरिएंट की फाइनैंस डिटेल, बस 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट में ला सकते हैं घरटाटा सिएरा की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम प्राइस 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.
Read more »
Tata Sierra के टॉप मॉडल हैं इतने महंगे, बुकिंग कराने से पहले सभी 24 वेरिएंट्स के देखें दामटाटा मोटर्स की ब्रैंड न्यू सिएरा एसयूवी (Tata Sierra SUV) के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा हो गया है और ग्राहकों को इसके लिए 11.49 लाख रुपये से लेकर 21.
Read more »
कुंभ साप्ताहिक राशिफल: 15 से 21 दिसंबर 2025इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को खोज, भावनात्मक गहराई और सामाजिक संबंधों में विस्तार का अनुभव होगा। राहु के प्रभाव से नए विचार आएंगे, जबकि चंद्रदेव की यात्रा बौद्धिक जिज्ञासा और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाएगी। स्वास्थ्य और रिश्तों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
Read more »
पुलिस से बचकर भाग रही थी 21 साल की युवती, चौथी मंजिल से गिर गई नीचेबेंगलुरु में पुलिस से बचने की कोशिश में 21 वर्षीय युवती चौथी मंजिल से गिर गई. युवती अपने दोस्तों के साथ एक लॉज में पार्टी कर रही थी. शोर की शिकायत मिलने पर पुलिस पहुंची, जिससे घबराकर युवती ने भागने की कोशिश की. पाइप से उतरते समय बैलेंस बिगड़ने से वह नीचे गिर गई. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Read more »
जीनत अमान: 74 की उम्र में भी 21 साल की, संगीत सुनने की उम्र ने चौंकाया70-80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने अपनी संगीत सुनने की उम्र को लेकर खुलासा किया है, जो सिर्फ 21 साल निकली है। 74 साल की उम्र में भी उनका अंदाज और युवा भावना बरकरार है। उन्होंने Spotify Wrapped पर अपनी संगीत पसंद साझा की, जिसमें जैज़ और क्लासिकल संगीत शामिल हैं। जीनत आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं, और हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द रॉयल्स' में भी नजर आईं।
Read more »
