ब्रिटिश फर्म वेल्स हार्डी 11 जुलाई तक बेकर के वस्तुओं की नीलामी करेगी। नीलामी में कुल 82 चीजों को रखा गया है। इनमें उनकी घड़ियां और फोटोग्राफ भी शामिल हैं।
6 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले बोरिस बेकर कर्ज चुकाने के लिए इनाम में मिली ट्रॉफियां नीलाम करेंगे Alok Srivastava नई दिल्ली | June 24, 2019 4:32 PM Boris Becker begins auction of his trophies बोरिस बेकर कर्ज चुकाने के लिए इनाम में मिली ट्रॉफियां, रेप्लिका और मेडलों की ऑनलाइन नीलामी करेंगे। ब्रिटिश फर्म वेल्स हार्डी 11 जुलाई तक उनके वस्तुओं की नीलामी करेगी। नीलामी में कुल 82 चीजों को रखा गया है। इनमें उनकी घड़ियां और फोटोग्राफ भी शामिल हैं। 1990 में विम्बलडन उपविजेता की ट्रॉफी और 1989 की यूएस ओपन मेन्स चैम्पियन की ट्रॉफी भी नीलामी के लिए रखी गई है। बेकर 1990 के विम्बलडन फाइनल में स्वीडन के स्टीफन एडबर्ग से हार गए थे। 1989 की यूएस ओपन मेन्स चैम्पियन की ट्रॉफी कप के आकार की है और चांदी से बनी है। बेकर ने 1989 के विम्बलडन फाइनल में तत्कालीन चेकोस्लाविका के इवान लेंडल को हराया था। इसके अलावा रेनशॉ कप की रेप्लिका भी नीलामी में शामिल है। बेकर को सबसे कम उम्र में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर यह रेप्लिका भेंट की गई थी। छह बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन बेकर को 2017 में दिवालिया घोषित किया गया था। उन पर 5.
4 करोड़ पाउंड का कर्ज है। हालांकि, नीलामी प्रक्रिया से जुड़े लोगों को कहना है कि उनकी सभी वस्तुएं बिकने के बाद भी कर्जा उतरने की संभावना नहीं है। बेकर ने अपने करियर के दौरान 49 खिताब और 2 करोड़ यूरो की इनामी राशि जीती थी। फिलहाल वे टेनिस टूर्नामेंट की कमेंट्री जैसी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब बेकर अपनी चीजों की नीलामी कर रहे हैं। जुलाई 2018 में उन्होंने यह कहकर अपनी निजी संपत्तियों की नीलामी रुकवा दी थी, कि उन्हें डिप्लोमेटिक स्टैटस हासिल और वे कर्ज से मुक्त हैं। बेकर मार्लोका में अपने आलीशान मकान पर हुए निर्माण के लिए पैसे नहीं चुकाने, पूर्व पत्नी के साथ कानूनी लड़ाई और जर्मनी में 17 लाख यूरो की कर चोरी जैसे कई मामलों में फंसे हुए हैं।बेकर के नाम सबसे कम उम्र में विम्बलडन जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1985 में 17 साल की उम्र में पहली बार यह खिताब जीता था। तत्कालीन वेस्ट जर्मनी के बेकर ने तब फाइनल में अमेरिका के केविन कुरन को 6–3, 6–7, 7–6, 6–4 से हराया था। बेकर 3 बार विम्बलडन, 2 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन और एक बार यूएस ओपन जीत चुके हैं। World Cup 2019 Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फैक्ट चेक: क्या पीएम मोदी के नाम पर पड़ा बेंगलुरु की इस मस्जिद का नाम?सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मस्जिद की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसका नाम मोदी मस्जिद है. इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के बेंगलुरू में स्थित इस मस्जिद का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है.
Read more »
बीएमसी ने मुख्यमंत्री फडणवीस के घर को घोषित किया डिफॉल्टर, नहीं चुकाया पानी का बिलमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास 'वर्षा' को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने डिफॉल्टर
Read more »
इंटरव्यू के वक्त खिलाड़ी के सिर में लगी गेंद, इस टीम को लगा झटकाबांग्लादेश के स्पिनर मेहदी हसन चोटिल हो गए हैं. अभ्यास के दौरान उनके सिर पर गेंद लगी थी. जिस वक्त गेंद लगी थी, उस समय वह इंटरव्यू दे रहे थे.
Read more »
ग्लोबल वॉर्मिंग से सिर्फ पानी की समस्या ही नहीं, बल्कि इस जानवर के हमले भी बढ़ेंगेइन दिनों ग्लोबल वॉर्मिंग वैश्विक समस्या बन गई है. भारत, चीन, अमेरिका, इंग्लैंड समेत दुनिया के तमाम देश इससे निपटने के लिए विचार और तैयारी कर रहे हैं.
Read more »
फाइल कर रहे हैं इनकम टैक्स रिटर्न, तो इन 10 बातों का रखें ध्यान नहीं तो होंगे परेशानरिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. इस साल नया रिटर्न फॉर्म जारी किया गया है.
Read more »
