गाजियाबाद के लाल कुआ में कुत्ते वाला मंदिर मौजूद है. यहां पर लोग कुत्ते की समाधि की पूजा करते है और जिनको भी कुत्ते से डर लगता है वो यहां पर मन्नत मांगते है. ऐसी मान्यता है कि यहां पर कुत्ते को प्रसाद चढ़ाने के बाद रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगाना पड़ता है.
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लाल कुआं के नजदीक चिपियाना गांव में कुत्ते की समाधि है, जिसे अब भव्य मंदिर का रूप दे दिया गया है. यहां खास तौर से वे लोग पूजा करते है और प्रसाद चढ़ाते हैं, जिन्हें किसी कुत्ते ने काटा है.
मंदिर में कुत्ते की समाधि के ठीक सामने एक तालाब मौजूद है. मान्यता है कि यदि किसी को कोई कुत्ता काट ले और वो इस तालाब में स्नान कर अपने कपड़े वहीं छोड़ दे और फिर इस समाधि पर बनी कुत्ते की मूर्ति पर प्रसाद चढ़ाए तो उसे अपना कुत्ते काटने का इलाज नहीं कराना पड़ेगा और वह खुद ब खुद ठीक हो जाएगा. काफी वर्ष पहले इस गांव में एक कुत्ते को उसके मालिक के द्वारा मार दिया गया था. जब मालिक को पछतावा हुआ और लगा की मैंने गलत किया है तब यहां समाधि बनाई गयी और आज तक यहां ये मान्यता चली आ रही है. इस मंदिर में कुत्ते के अलावा भी कई देवी -देवताओं की पूजा की जाती है. सालाना महत्वपूर्ण पर्व पर मंदिर सजाया जाता है. चिपीयाना गांव वासी कुत्ते को बाबा भैरव के रूप में पूजते है, और किसी कुत्ते के काटने पर रेबीज का टीका नहीं लगाते है. कुत्ते वाले मंदिर के नाम से मशहूर इस मंदिर में दिल्ली -एनसीआर के दूर से भी लोग आते है. जिनके मन में कुत्ते के प्रति डर होता है, अगर वो मंदिर में पूजा कर ले तो वो डर भी निकल जाता है.
कैसे बना कुत्ता वाला मंदिर क्या है यहां की मान्यता कुत्ते वाला मंदिर की विशेषता क्यों नहीं लगवाने पड़ते हैं रेबीज के टीके Dog Temple How The Dog Temple Was Built What Is The Belief Here Specialty Of The Dog Temple Why Rabies Vaccination Is Not Required
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘अंबे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली...हम सब उतारें तेरी आरती’नवरात्र पर मां के मंदिरों में बढ़ी रौनक, दुर्गा मंदिर में महिला मंडली कर रही भजन कीर्तन, दुर्गा मंदिर में हवन आज व कंजक पूजन कल
Read more »
3 बार स्वरूप बदलती हैं देवी मां, मुक्तेश्वरी देवी के नाम से है प्रसिद्ध, दर्शन मात्र से हर दुख हो जाता है दूरMukteshwari Temple Maoosanagar: कानपुर में स्थित मां मुक्तेश्वरी मंदिर को शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। जानें इस मंदिर के बारे में रोचक जानकारी..
Read more »
जैसलमेर के इस मंदिर में पाकिस्तानी जनरल भी झुकाते हैं अपना सिर, भारत-पाक युद्ध का है गवाह, जानें इसकी मान्यताTanot Mata Mandir: जैसलमेर से थार रेगिस्तान में 120 किमी दूर सीमा के पास तनोट माता का सिद्ध मंदिर स्थित है। जानें इस मंदिर के बारे में
Read more »
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानीआज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जो अपने आप में चमत्कारी है. यह मंदिर छत्तीसगढ़ में है.
Read more »
