Motorola Edge 70 को 15 दिसंबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में डिवाइस पहले ही आ चुकी है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है।
Motorola Edge 70 India Launch : मोटोरोला ने पिछले महीने ग्लोबल मार्केट्स में Motorola Edge 70 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब इस महीने यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के अनुसार नया मोटोरोला स्मार्टफोन 15 दिसंबर के आसपास आ सकता है। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने अपने एक पोस्ट में यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस पर भी रोशनी डाली है। कहा जाता है कि नया मोटोरोला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल के 3 कैमरा के साथ आएगा। यह वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। Motorola Edge 70 में प्रोसेसर Motorola Edge 70 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। मुकुल शर्मा का यह भी कहना है कि नया मोटो स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल के 3 कैमा के साथ आएगा। याद रहे कि फोन के ग्लोबल वेरिएंट में 4800 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 5.
99mm पतला। टिप्सटर का दावा है कि भारत में आने वाले Motorola Edge 70 में ज्यादा बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि फोन पहले जितना ही स्लिम बना रहेगा। फिलहाल इस फोन की बैटरी क्षमता के बारे में जानकारी नहीं है। Motorola Edge 70 के अन्य फीचर्सMotorola Edge 70 के ज्यादा फीचर्स इसके ग्लोबल वेरिएंट की तरह ही रह सकते हैं। इस फोन में 6.7 इंच का P-OLED डिस्प्ले दिया गया है, जोकि 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। यह फोन अधिकतम 12 जीबी रैम के साथ आता है। 512 जीबी स्टोरेज इस फोन में दिया गया है। बैक साइड में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा इस फोन में हैं। फ्रंट में सेल्फी के लिए भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Motorola Edge 70 में चार्जिंगMotorola Edge 70 में 68 वॉट की वायर्ड चार्जिंग और 15 वॉट की वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट है। भारतीय वेरिएंट में भी यही चार्जिंग स्पीड मिलने की उम्मीद है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हैलो यूएक्स पर रन करेगा। फोन की कीमत 25 से 30 हजार रुपये की रेंज में हो सकती है। यह फोन कई कलर्स में भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि अभी तक ब्रैंड ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। मोटोरोला ने हाल ही में G सीरीज में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन्हें 15 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लाया गया है। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन के आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय मार्केट में कंपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
Motorola Edge 70 India Launch Motorola Edge 70 Mukul Sharma Latest Tech News Hindi मोटोरोला ऐज 70 मोटोरोला ऐज 70 लॉन्च इंडिया 15 दिसंबर मोटोरोला ऐज 70 इंडिया फीचर्स गैजेट्स न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Motorola Edge 60 Stylusపై రూ.16 వేల డిస్కౌంట్.. కేవలం రూ.4 వేలకే మీ సొంతం!Motorola Edge 60 Stylus Discount Price: ఫ్లిప్కార్ట్లో Motorola Edge 60 Stylus స్మార్ట్ఫోన్ అత్యంత చౌక ధరలోనే లభిస్తోంది. దీనిపై స్పెషల్ డిస్కౌంట్ ఆఫర్స్తో పాటు ఎక్చేంజ్ బోనస్ అందుబాటులో ఉంది. అయితే, ఈ స్మార్ట్ఫోన్పై లభిస్తున్న ఆఫర్స్ వివరాలు ఇప్పుడు తెలుసుకుందాం.
Read more »
REDMI 15C 5G स्मार्टफोन 12,499 रुपये में लॉन्च, बड़ा डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमराREDMI 15C 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे 11 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा। मिड रेंज में आए स्मार्टफोन में कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।
Read more »
Xiaomi Redmi 15C 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, बस इतनी है कीमतXiaomi Redmi 15C 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
Motorola का अल्ट्रा स्लिम 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा भीमोटोरोला जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन, मोटोरोला एज 70 लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन, जो मोटोरोला एज 60 का सक्सेसर है, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरे के साथ आ सकता है। उम्मीद है कि इसकी कीमत ग्लोबल वेरिएंट से कम होगी और यह 15 दिसंबर के आसपास लॉन्च हो सकता है। यह अल्ट्रा स्लिम डिजाइन में उपलब्ध...
Read more »
भारत मे गदर काटने आ रहा Motorola का धुआंधार Smartphone, डिजाइन होगा बहुत पतला, सामने आ गई तस्वीरटिप्स्टर मुकुल शर्मा के एक्स पोस्ट के अनुसार, Edge 70 इसी महीने भारत में एंट्री करने जा रहा है. उन्होंने बैटरी और कीमत को लेकर भी कुछ जानकारी साझा की है, जिससे Edge 60 के सक्सेसर मॉडल के बारे में कई संकेत मिलते हैं.
Read more »
Realme लाया 15 हजार से सस्ता Smartphone, मिलेगी 7000mAh की तगड़ी बैटरी, मिलेगा 50MP का कैमराRealme P4x में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. अगर आप बजट में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
Read more »
