इमरान खान ने कहा कि युद्ध की छाया अब भी पाकिस्तान और भारत पर मंडरा रही है.
ने कहा है कि भारत में आम चुनाव संपन्न होने तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे और उन्हें पूर्वी पड़ोसी से ‘‘एक और दुस्साहस’’ की आशंका है. पुलवामा में पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 14 फरवरी के आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.
खान ने कहा कि युद्ध की छाया अब भी पाकिस्तान और भारत पर मंडरा रही है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आम चुनावों से पहले ‘‘एक और दुस्साहस’’ कर सकती है. ‘डॉन’ ने खान के हवाले से बताया, ‘‘खतरा अभी टला नहीं है. भारत में आगामी आम चुनावों तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रहेगी. हम भारत की ओर से किसी भी तरह के आक्रमण रोकने के लिए पहले से ही तैयार हैं.’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने अफगानिस्तान सरकार की ‘‘चिंताओं’’ के कारण तालिबान के साथ इस्लामाबाद में अपनी प्रस्तावित बैठक रद्द कर दी बता दें कि 14 फरवरी को पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला अंजाम दिया था. इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 12 मिराज लड़ाकू विमान के जरिये 26 फरवरी की अलसुबह पीओके में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. पाकिस्तान ने भी भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के पीओके में घुसने की बात कुबूली थी. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भी ट्वीट कर भारतीय एयरफोर्स के LOC क्रॉस करने की बात कबूल की थी. हालांकि पाकिस्तान ने तबाही पर चुप्पी साध ली है. भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद की ओर से किए गए आतंकी हमले से नाराज भारत की तरफ से मंगलवार तड़के PoK में जैश के प्रमुख ठिकाने पर कार्रवाई कर दी गई. भारतीय वायुसेना की तरफ से की गई इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे जैश के आतंकी कैंपों को निशाना बनाते हुए बमबारी की गई की गई.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तानी मंत्री ने इमरान खान की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- पीएम की वजह से हुई अच्छी बारिश-Navbharat TimesPakistan News: पाकिस्तान की मंत्री ज़रताज गुल वज़ीर ने कहा कि पहले कभी पाकिस्तान में इतनी बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। उन्होंने इसका क्रेडिट इमरान खान को दिया है। यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read more »
'पाकिस्तान में अच्छी बारिश और बर्फबारी की वजह इमरान खान'इमरान खान बीते साल पाकिस्तान में हुए आम चुनावों में जीत हासिल कर प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे थे। इमरान खान को पीएम बनाने में पाकिस्तानी सेना की भूमिका का बड़ा हाथ माना जाता है।
Read more »
PM नरेंद्र मोदी ने नेशनल डे पर PAK की जनता को दी बधाई, इमरान खान ने ट्वीट किया मैसेजइमरान खान ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए महाद्वीप के लोग एक साथ आएं, जहां हिंसा और आतंक के लिए कोई जगह ना हो.
Read more »
इमरान खान बोले, पाकिस्तान के नेशनल डे पर PM मोदी से मिला यह संदेश...इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पाक नेशनल डे (Pakistan National Day) पर पाकिस्तान की जनता को बधाई दी है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, इमरान खान (Imran Khan) ने ट्वीट किया, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल डे पर पाकिस्तान की जनता को बधाई दी है.
Read more »
इमरान खान का ट्वीट, पाक नैशनल डे पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं-Navbharat TimesIndia News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान के नैशनल डे पर शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित करने के कारण भारत इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेगा।
Read more »
इमरान खान ने साझा किया नरेंद्र मोदी से मिला संदेश, कांग्रेस ने सरकार से मांगी सफाईसंदेश में पीएम मोदी ने कहा कि यह समय है कि उप-महाद्वीप के लोग 'आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण में, एक लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के लिए एक साथ काम करें।'
Read more »
पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी: इमरान खाननरेंद्र मोदी ने ऐसे समय पर शुभकामनाएं दी है जब पुलावामा हमले के बाद दोनों देशों के बीच काफी तनाव का माहौल है. खान ने कहा कि मोदी ने हिंसा से मुक्त वातावरण बनाने के लिए एक साथ काम करने की बात की है.
Read more »
इमरान खान ने शेयर किया पीएम मोदी का भेजा मेसेज, भारतीय बोले- स्क्रीनशॉट दिखाओविपक्ष ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि क्या इमरान खान का दावा सही है ? पीएम मोदी को इसपर जवाब देना चाहिए।सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर लोग इमरान खान का मजाक बना रहे हैं।
Read more »
असुरक्षित अल्पसंख्यक: इमरान खान ने दिए जांच के आदेश, सड़क पर उतरा हिंदू समुदाय- Amarujalaपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिंध प्रांत में दो हिंदू किशोरियों के अपहरण की घटना पर जांच के आदेश दिए हैं। ImranKhanPTI SushmaSwaraj narendramodi PTIofficial
Read more »
अप्रैल की इस तारीख को खुलेगा सलमान खान की 'भारत' का राज– News18 हिंदीडायरेक्टर अली अब्बास जफर ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है. ईद पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े किए हुए हैं.
Read more »
भारत में आम चुनावों तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे : इमरान खान- Amarujalaभारत में आम चुनावों तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे : इमरान खान ImranKhanPTI narendramodi LokSabhaElections2019 Elections2019 indiapakistan
Read more »
