इन 7 कंपनियों के निवेशकों की संपत्ति में 60,000 करोड़ का इजाफा, सबसे ज्यादा मुनाफे में रहे ये लोग

Top 10 Firms On Sensex News

इन 7 कंपनियों के निवेशकों की संपत्ति में 60,000 करोड़ का इजाफा, सबसे ज्यादा मुनाफे में रहे ये लोग
Market Cap Of Top 10 FirmsBseNse
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप एक हफ्ते में 60,000 करोड़ रुपये बढ़ा है. पिछले हफ्ते बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ.

नई दिल्ली. सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार मूल्यांकन में पिछले सप्ताह 59,404.85 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. सबसे अधिक लाभ भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ. ‘ईद-उल-फितर’ के मौके पर बृहस्पतिवार को शेयर बाजार बंद थे.

पिछले सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद सेंसेक्स में 3.32 अंक की मामूली गिरावट आई. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 75,038.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था. मंगलवार को यह कारोबार के दौरान के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 75,124.28 अंक पर पहुंचा था. समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 19,029.37 करोड़ रुपये बढ़कर 6,92,861.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 15,363.23 करोड़ रुपये जोड़े और इसकी बाजार हैसियत 7,75,447.63 करोड़ रुपये हो गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10,250.02 करोड़ रुपये बढ़कर 19,85,797.70 करोड़ रुपये पर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मूल्यांकन 7,507.53 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 14,47,343.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. ये भी पढ़ें- एक लाख रुपये को बना डाला 21 लाख, निवेशकों के लिए कुबेर का खजाना साबित हुआ यह शेयर इनका भी बढ़ा मार्केट कैप आईटीसी की बाजार हैसियत 2,809.06 करोड़ रुपये बढ़कर 5,36,967.87 करोड़ रुपये हो गई, वहीं इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 2,303.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,424.57 करोड़ रुपये हो गया. भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 2,141.91 करोड़ रुपये बढ़कर 6,84,294.62 करोड़ रुपये हो गया. इनका मार्केट कैप गिरा इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 23,170.58 करोड़ रुपये घटकर 11,53,894.76 करोड़ रुपये रह गई. भारतीय जीवन बीमा निगम का मूल्यांकन 13,440.62 करोड़ रुपये घटकर 6,14,252.15 करोड़ रुपये पर आ गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 8,153.08 करोड़ रुपये घटकर 5,24,663.73 करोड़ रुपये रह गया. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, इन्फोसिस, एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Market Cap Of Top 10 Firms Bse Nse Stock Market शीर्ष 10 कंपनियों का मार्केट कैप

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मोहम्मद आमिर की वापसी से पाकिस्तान क्रिकेट में बवालमोहम्मद आमिर की वापसी से पाकिस्तान क्रिकेट में बवालसंन्यास के बाद पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की मैदान पर वापसी को किस रूप में देख रहे हैं लोग
Read more »

किसी की कुल संपत्ति 320 तो किसी की 500 रुपए...ये है सबसे गरीब लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्टकिसी की कुल संपत्ति 320 तो किसी की 500 रुपए...ये है सबसे गरीब लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्टPoorest Lok Sabha Candidates: लोकसभा चुनाव लड़ने मैदान में उतारे कुछ उम्मीदवारों ने पब्लिक का ध्यान खींचा है, ये पहले चरण में लड़ने वाले सबसे गरीब उम्मीदवार हैं...
Read more »

IPL 2024: आईपीएल के बीच में दिल्ली कैपिटल्स का ये धाकड़ खिलाड़ी लौटा अपने देश, पंत की बढ़ी परेशानीआईपीएल 2024 के बीच में दिल्ली का ये खिलाड़ी इंजरी की वजह से स्वदेश वापस लौट गया। ये ऋषभ पंत के लिए बड़ा झटका है।
Read more »

इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में ऐसा बवाल मचाया कि बाकियों की बोलती बंद, 31 दिन में 53 हजार ईवी बेच डालेइस कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में ऐसा बवाल मचाया कि बाकियों की बोलती बंद, 31 दिन में 53 हजार ईवी बेच डालेOla Electric Scooters: ओला इलेक्ट्रिक ने ई-स्कूटर सेगमेंट में बाकी कंपनियों के छक्के छुड़ा दिए हैं। पिछले महीने, यानी मार्च 2024 में इस कंपनी ने अब तक के सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच डाले, जो कि आंकड़ों में 53 हजार यूनिट से भी ज्यादा है। ऐसे में आपको बताना बनता है कि आखिरकार देश में सबसे ज्यादा ई-स्कूटर बेचने वालीं 10 कंपनियों में कौन-कौन...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:30:31