Adrak Khane Ke Fayde: अदरक खाने का स्वाद बढ़ाने के काम तो आता ही है, साथ ही ये बीमारियों के खिलाफ बचाने में भी उतना ही कारगर है.
Ginger : हमारा किचन ही असल में एक छोटा सा दवाखाना है, बस जरूरी है कि हमें आयुर्वेद का थोड़ा ज्ञान हो. इसके आसपास ही हमें कई जड़ी-बूटियां मिल जाती हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं. इसी में से एक है अदरक, जिसे आयुर्वेद में शुण्ठी कहा जाता है.
अदरक सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं है, बल्कि पेट, जोड़ों, सर्दी, खांसी और यहां तक कि वजन घटाने में भी रामबाण औषधि है. अदरक के फायदे अदरक का स्वाद तीखा , गुण भारी और चिकना , वीर्य गर्म और विपाक पाचन के बाद मधुर माना जाता है. यह वात-कफ नाशक है, लेकिन पित्त थोड़ा बढ़ा सकता है. अदरक के फायदे गिनाना मुश्किल है. यह पाचन शक्ति बढ़ाता है, अपच और गैस की समस्या दूर करता है, भूख बढ़ाता है और शरीर को ऊर्जा देता है. सर्दी-खांसी में अदरक का जिंजरोल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बलगम निकालने में मदद करता है. इस परेशानियों में भी असरदार जोड़ों के दर्द और सूजन में भी अदरक बहुत उपयोगी है. मतली और उल्टी में भी अदरक बेहद कारगर है. यह हृदय को स्वस्थ रखता है, रक्त संचार सुधारता है और कोलेस्ट्रॉल संतुलित करता है. अदरक मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया बेहतर होती है. कैसे करें इस्तेमाल? इसका इस्तेमाल करना भी आसान है. भोजन से पहले ताजा अदरक को नींबू और सेंधा नमक के साथ चबाएं, सूखे अदरक का चूर्ण दिन में 2 बार गर्म पानी के साथ लें. सर्दी-खांसी में अदरक और शहद मिलाकर सेवन करें या अदरक की चाय में तुलसी, दालचीनी और लौंग डालकर पीएं. जोड़ों के दर्द में अदरक का पाउडर हल्दी और सरसों के तेल के साथ हल्का गर्म करके मालिश करें. वजन घटाने के लिए गुनगुने पानी में नींबू और अदरक का रस सुबह खाली पेट पिएं. कफ और सिरदर्द में सूखे अदरक का लेप माथे पर करें, गले की खराश में अदरक और शहद का मिश्रण लें. हालांकि, अदरक गर्म तासीर का होता है, इसलिए गर्मी या पित्त प्रधान लोग इसे सीमित मात्रा में लें. पेट में अल्सर, उच्च पित्त या गर्भावस्था में अधिक सेवन से बचें. Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
Adrak Ginger Health Advantages Adrak Khane K Fayde
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल ठीक करे और हड्डी भी, दर्द से दिलाए मुक्ति भी, खाएं ऐसा बीज जो शिखर पर ले जाए सेहतSurajmukhi Ke Beej Ke Fayde: सूरजमुखी के बीच किसी सुपरफूड से कम नहीं होते, ये शरीर को एक या दो नहीं, ढेरों तरीके से फायदे पहुंचाते हैं.
Read more »
बीपी से लेकर शुगर तक कई बीमारियों का काल है जामुन, जानें इसके अनगिनत फायदेJamun ke Fayde: गर्मियों का मौसमी फल जामुन न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि इसके औषधीय गुण इसे एक सुपरफूड बना देते हैं.
Read more »
Badam Benefits:रोज़ बादाम खाने से पहले ये बातें जरूर जानें, फायदे होंगे दोगुनेBadam Khane Ke Fayde: आप भी रोज़ खाते हैं बादाम? जानिए सही तरीका और समय ताकि सेहत बने शानदार
Read more »
Badam Khane Ke Fayde: आप भी रोज़ खाते हैं बादाम? जानिए सही तरीका और समय ताकि सेहत बने शानदारAlmond Benefits: बादाम न केवल स्वाद में बेहतरीन हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं. आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, बादाम का सही तरीके से सेवन करने से हृदय, मस्तिष्क, त्वचा और पाचन तंत्र सभी को फायदा होता है. लेकिन यह समझना जरूरी है कि बादाम को कैसे, कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए.
Read more »
Basi Roti Khane Ke Fayde: क्या आप भी खाते हैं बासी रोटी? जानें इसके फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियांभारत में सालों से परंपरा के साथ खाई जाती है और इसके कई फायदे भी बताए जाते हैं. दही या छाछ के साथ खाने पर यह शरीर को ठंडक देती है, पचने में हल्की होती है और ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करती है. गर्मियों में यह लू से भी बचाव करती है.
Read more »
जरूरत की खबर- खाना छुरी-कांटे से नहीं, हाथ से खाएं: आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके 10 फायदे, साथ ही ये 9 साव...Eating With Hands Health Benefits Vs Forks Knives; Hath Se Khana Khane Ke Fayde Kya Hai.
Read more »
