इतिहास में पहली बार बीजेपी ने कांग्रेस से ज्यादा सीटों पर उतारे उम्मीदवार AbkiBaarKiskiSarkar
भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 437 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इस बार वह सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और शायद पहली बार उसने अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं.
भाजपा ने 2014 में 427 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 282 सीटों पर उसे जीत मिली थी जबकि कांग्रेस ने 450 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और उसने 44 सीटें जीती थीं. राजनीतिक पर्यवेक्षक का कहना है कि भाजपा 2014 के बाद देशभर में अपने विस्तार के चलते कांग्रेस से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. भाजपा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अपने सहयोगियों का साथ छोड़ इस बार सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है. इसी तरह, कांग्रेस इस बार भाजपा की तुलना में कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है क्योंकि उसने 2014 की तुलना में अधिक दलों के साथ गठबंधन किया है. कांग्रेस ने 2014 में कर्नाटक में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार वह जद के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने नए सहयोगियों के साथ बिहार में अपने गठबंधन का विस्तार किया है.लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है. चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. इस चरण में 71 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. अब तक गुजरात, केरल, तमिलनाडु जैसे बड़ राज्यों में वोट डाले जा चुके हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस चुनाव में बन सकता है इतिहास, पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाएं दे रहीं वोटसत्तर साल के इतिहास में पहली बार होगा जब लोकसभा चुनावों में महिलाएं पुरुषों वोटर टर्नआउट के मामले में पीछे छोड़ देंगी. पहले और दूसरे चरण के मतदान से यह शुरुआत हो चुकी है.
Read more »
श्रीलंका के चर्चों और होटलों में हुए विस्फोट में 150 से ज़्यादा लोगों की मौतईस्टर के त्योहार पर श्रीलंका के तीन शहरों में स्थित तीन चर्चों और तीन होटलों में हुए छह धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना. धमाकों में 500 से ज़्यादा लोग घायल हुए. सरकार ने कर्फ्यू की घोषणा की.
Read more »
श्रीलंका: 290 लोगों का कत्ल करने वाला संगठन पहली बार आया चर्चा में, पढ़ें 10 बातेंशुरुआती जांच के आधार पर श्रीलंकाई मीडिया में कहा जा रहा है कि इस विभत्स वारदात को नेशनल तौहीद जमात (National tawhid jamaat) नामक संगठन ने अंजाम दिया है. आइए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर नेशनल तौहीद जमात संगठन क्या है?
Read more »
ग्राहम स्टेंसः भारत में 'मॉब लिंचिंग' के पहले शिकार!मॉब लिंचिंग का पहला मामला जब भीड़ ने एक पादरी और उनके बच्चों को जलाकर मार डाला था.
Read more »
अमर उजाला से खास बातचीत में बोले सीएम योगी, 'राहुल को बार-बार माफी मांगनी पड़ेगी'अमर उजाला से खास बातचीत में बोले सीएम योगी, 'राहुल को बार-बार माफी मांगनी पड़ेगी' YogiAdityanath YogiAdityanatha RahulGandhi BJP4India LokSabhaElections2019 loksabhachunav2019 Mahasangram VoteKaro लोकसभाचुनाव2019 महासंग्राम वोटकरो
Read more »
LIVE:पुरी में वोटिंग शुरू, पहली बार टक्कर में हैं संबित पात्रासंबित पात्रा का इस सीट पर मुकाबला बीजेडी के पिनाकी मिश्रा से है. पिनाकी मिश्रा मौजूदा सांसद हैं और पिछली बार लोकसभा चुनाव में उन्हें सवा पांच लाख से ज्यादा वोट मिले थे. कांग्रेस ने इस सीट से सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया है. पुरी की जंग में बहुजन समाज पार्टी, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, सीपीआई (एमल) और कलिंग सेना के प्रत्याशी भी मैदान में है. 2014 में इस सीट पर 74 फीसदी मतदान हुआ था. यहां से इसबार कुल 8 मतदाता टक्कर में हैं.
Read more »
LIVE: पुरी में 10 बजे तक 7.25% वोटिंग, पहली बार टक्कर में हैं संबित पात्रासंबित पात्रा का इस सीट पर मुकाबला बीजेडी के पिनाकी मिश्रा से है. पिनाकी मिश्रा मौजूदा सांसद हैं और पिछली बार लोकसभा चुनाव में उन्हें सवा पांच लाख से ज्यादा वोट मिले थे. कांग्रेस ने इस सीट से सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया है. पुरी की जंग में बहुजन समाज पार्टी, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, सीपीआई (एमल) और कलिंग सेना के प्रत्याशी भी मैदान में है. 2014 में इस सीट पर 74 फीसदी मतदान हुआ था. यहां से इसबार कुल 8 मतदाता टक्कर में हैं.
Read more »
इस बार के लोकसभा चुनाव में BJP ने इस मामले में बनाया रिकॉर्डदुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने इस बार एक और रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल, बीजेपी ने इस बार सबसे अधिक लोकसभा उम्मीदवार खड़े कर रही है. बीजेपी ने अब तक 437 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.
Read more »
