Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर सनसनी मचा दी. इस पोस्ट में उन्होंने पवन सिंह पर बहुत सारे सनसनीखेज आरोप पवन सिंह पर लगाया है.
Pawan Singh wife Jyoti Singh: ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टापर पवन सिंह के नाम एक खुला पत्र सोशल मीडिया पर लिखा. ज्योति सिंह ने इस पत्र में लिखा कि यह पत्र मैं आपको एक आखिरी उम्मीद के साथ लिख रही हूं.
कई महीनों से मैंने आपसे संपर्क करने की कोशिश की है, चाहे वो कॉल हो या मैसेज, लेकिन आपने या आपके लोगों ने कभी जवाब देना जरूरी नहीं समझा. ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा कि मैं नहीं जानती कि मैंने कौन सा इतना बड़ा पाप किया है जिसकी मुझे यह सजा मिल रही है. मेरे माता-पिता की इज्जत से खिलवाड़ किया जा रहा है. अगर मैं आपके लायक नहीं थी, तो आपने मुझे पहले ही छोड़ दिया होता. मुझे झूठे आश्वासन देकर लोकसभा चुनाव में अपने साथ लाकर आज आपने मुझे उस मोड़ पर खड़ा कर दिया है. यहां से मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा है, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती, क्यों कि पता है कि मैं आत्मदाह करूंगी भी तो सवाल मुझ पे ही उठेंगे और मेरे मां-बाप पर उठेंगे. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आगे लिखा कि मैंने एक पत्नी के रूप में अपना धर्म पूरी तरह निभाया है, हर कदम पर आपके साथ खड़ी रही हूं. अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने की. मैं आप से एक विनती करती हूं कि अगर आप मुझे अपने लायक नहीं समझते या अपनी पत्नी नहीं समझते तो थोड़ा इंसानियत के नाते आप मेरे साथ खड़ा हो जाते तो यही मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी. अभी तक आप ने अपने कई विरोधियों को बड़ी-बड़ी गलतियां के बाद भी माफ करने का काम किया है, मैं तो आपका परिवार हूं. यह भी पढ़ें: मैं आत्मदाह करूंगी, लेकिन, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के पोस्ट ने खलबली मचा दी ज्योति सिंह ने अंत में लिखा कि पिछले सात सालों से मैं यह संघर्ष कर रही हूं और अब अपने ही जीवन से मुझे नफ़रत होने लगी है. एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए. मेरे कॉल और मैसेज का जवाब दे दीजिए. कभी तो मेरा दर्द समझिए. यह भी पढ़ें:पवन सिंह की पत्नी ने भोजपुरी सुपरस्टार के लिए लिखा खुला पत्र और कही दिल की ये बात बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Jyoti Singh And Pawan Singh Jyoti Singh Allegation On Pawan Singh Jyoti Singh Allegation Pawan Singh Bhojpuri Singer Pawan Singh Pawan Singh And Jyoti Singh Divorce Pawan Singh And Jyoti Singh Dispute Bhojpuri Cinema News Bhojpuri News Bhojpuri News Bihar News Bihar Latest News पवन सिंह की पत्नी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भोजपुरी सिंगर पवन सिंह पवन सिंह और ज्योति सिंह का तलाक भोजपुरी न्यूज भोजपुरी सिनेमा न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पवन सिंह की एक फोटो पर भोजपुर में उफान पर राजनीतिक सरगर्मी, सबके मन में एक ही सवाल- 'ये कैसे हुआ भाई'भोजपुर की राजनीति में तब हलचल मच गई जब पवन सिंह ने आरके सिंह से मुलाकात की, जिससे शाहाबाद में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोकसभा चुनाव के बाद, जहाँ आरके सिंह ने पवन सिंह का विरोध किया था, इस मुलाकात से नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही...
Read more »
बिहारियों को बदनाम करने का काम किया...प्रशांत किशोर पर श्रेयसी सिंह का गंभीर आरोपBihar Chunav 2025: SIR और वोट चोरी को लेकर भाजपा की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि जैसे बरसात का मौसम आता है उसी तरह चुनाव का भी मौसम आता है.
Read more »
स्टेज पर हीरोइन दे रही थी स्पीच, पवन सिंह छूने लगे हसीना की कमर...वीडियो देख भड़के लोग, किया भयंकर वाला ट्र...पवन सिंह का अंजलि राघव संग स्टेज पर वायरल वीडियो विवादों में, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तेज, अभी तक पवन सिंह का बयान नहीं आया है.
Read more »
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप: बोलीं- मेरे मां-बाप की इज्जत से खेला जा रहा, आत्मदाह के...भोजपुरी गायक और एक्टर पवन सिंह इस वक्त प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों वजहों से सुर्खियों में हैं। एक तरफ उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टेज पर एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को छूते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए...
Read more »
'आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा', पवन सिंह की पत्नी की भावुक अपील; कहा- '7 साल से...'भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनसे पति धर्म निभाने की गुजारिश की है। ज्योति ने कहा कि वह पिछले 7 सालों से संघर्ष कर रही हैं और पवन सिंह उनसे बात नहीं कर रहे...
Read more »
'आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा...', पवन सिंह की पत्नी ज्योति का दर्द, फैन्स परेशानभोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा है. इसमें उन्होंने एक्टर पर उन्हें अकेला छोड़ने और उनके माता-पिता का अपमान करने का आरोप लगाया है. ज्योति सिंह ने आत्मदाह तक की बात कही है.
Read more »
