इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया बड़ा हमला, IDF ने कहा ये हमारा पलटवार है
इजरायल ने शनिवार की सुबह ईरान पर एक बड़ा हमला किया है. इस हमले में इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं. इस मिसाइल हमले से हुए धमाकों की आवाज को ईरान में काफी देर तक सुना गया है. बताया जा रहा है कि ईरान की राजधानी तेहरान में भी ऐसे धमाके सुने गए हैं.
ईरान पर हमले को लेकर इजरायली सेना ने भी बयान जारी किया है. आईडीएफ ने अपने जारी बयान में कहा है कि बीते कुछ समय में ईरान और उनके प्रॉक्सी ने हम पर कई हमले किए हैं. ये हमारा पलटवार है. हम अपने देश को बचाने के लिए कुछ भी करेंगे. इजरायल ने ईरान पर एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं.100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों का भी इस्तेमाल इजरायल ने ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाया है जहां से ईरान इजरायल पर हमले करता रहा है. जानकार मानते हैं कि इन हमलों के पीछे इजरायल का मकसद ईरान की वायु रक्षा प्रणाली को बर्बाद करना है. वहीं, आईडीएफ ने अपने जारी बयान में कहा गया है कि ऐसे हमले आगे भी जारी रहेंगे. सूत्रों के अनुसार ईरान पर हमले के लिए इजरायल ने 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों का भी इस्तेमाल किया है. इजरायल ने ईरान के उन ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है जहां ईरान अपनी मिसाइलें रखता है. शुरुआती जानकारी के अनुसार इजरायल आगे भी बड़े हमले की तैयारी में है. शनिवार को हुए हमलों में इजरायल ने तेहरान पर भी बम बरसाए हैं. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});ईजरायली पीएम के घर को बनाया गया था निशानाकुछ दिन पहले ही इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर भी एक ड्रोन हमला किया गया था. इस हमले में इजरायल के पीएम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. बाद में इस हमले की जिम्मेदारी हिजबुल्लाह ने ली थी. इस हमले के बाद इजरायली पीएम ने एक बयान जारी कर कहा था कि जिसने भी ये हमला किया है हम उसे ऐसे ही नहीं जाने देंगे.हमला करने वाले और ऐसे लोगों को साथ देने वालों को बड़ी कीमत चुकानी पडे़गी. आपको बता दें कि हिजबुल्लाह, हूती और हमास जैसे आतंकी संगठन को ईरान का समर्थन है. ईरान लगातार इजरायल के खिलाफ इन आतंकी संगठनों को अपना समर्थन देता आया है. ईरान ने बनाई थी इजरायली नेताओं की लिस्टईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के दौरान कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि ईरान ने इजरायल से बदला लेने के लिए उसके टॉप लीडर्स की एक लिस्ट तैयार की है. इस लिस्ट में इजरायल के 11 नेताओं के नाम शामिल हैं और उनमें सबसे ऊपर ईरान के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का नाम भी है.ईरान ने कुछ दिन पहले ही इसे लेकर एक पोस्टर भी जारी किया गया था. इस पोस्टर पर लिखा था कि इजरायल के 'आतंकवादियों' की लिस्ट. यह पोस्टर ईरान सरकार की तरफ से जारी किया गया था. इस पोस्टर में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर लगी थी. उनके बाद इजरायल के रक्षा मंत्री और फिर चीफ ऑफ जनरल स्टाफ का नाम शामिल थी. ईरान की तरफ से जारी किए गए पोस्टर में प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के अलावा इजरायली एयरफोर्स के कमांडर, नौसेना के कमांडर, ग्राउंड फोर्स के कमांडर, डिप्टी चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, हेज ऑफ मिलिस्ट्री इंटेलिजेंस, हेड ऑफ नॉर्दर्न कमांड, हेड ऑफ सेंट्रल कमांड और हेड ऑफ साउदर्न कमांड के नाम तस्वीरों के साथ थी. इस पोस्टर में कुल 11 लोगों के नाम और तस्वीरें छापी गई थी. इन सभी को ईरान ने इजरायली 'आतंकवादी' कहा गया था.
Israel Iran War Israel And Iran Conflict इजरायल ने ईरान पर किया हमला इजरायल ईरान युद्ध इजरायल ईरान तनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर को निशाना बनाने के बाद इजरायल ने फिर किया बेरूत पर बड़ा हमलाहिजबुल्लाह हेडक्वार्टर को निशाना बनाने के बाद इजरायल ने फिर किया बेरूत पर बड़ा हमला
Read more »
ईरान का दावा, 'इजरायल पर दागी गई 90% मिसाइलें टारगेट पर पहुंचीं', नेतन्याहू बोले- ईरान को चुकानी पड़ेगी कीमतईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागने के बाद एक बयान में कहा कि यह हमला इस्माइल हानिया और नसरल्लाह की शहादत का बदला लेने के लिए किया गया है।
Read more »
इजरायल ने ईरान पर बोला हमला, कई ठिकानों पर की बमबारी, IDF ने की पुष्टिइजरायल ने शनिवार तड़के ईरान की राजधानी तेहरान और पास के शहरों में बमबारी की है. इजरायल की सेना की ओर से इस हमले की पुष्टि भी की गई है. IDF की ओर से जारी बयान के अनुसार, ईरान की ओर से महीनों तक लगातार किए गए हमलों के जवाब में ये एक्शन लिया गया है.
Read more »
Israel strikes Iran LIVE updates: ईरान ने बंद किया अपना एयरस्पेस, इजरायल ने कहा-किसी भी हद तक जाएंगे, अमेरिका ने भेजा अपना ब्रह्मास्त्रIsrael-Iran Live Updates: इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया है. IDF ने कहा ये हमारा पलटवार है. IDF ने ईरान पर किए हमलों को लेकर एक बयान भी जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि ये हमला ईरान और उसके प्रॉक्सी को हमारा जवाब है. ईरान ने खौफ में अपना एअरस्पेश बंद कर दिया है. दोनों देशों के बीच जमकर तनाव फैल गया है.
Read more »
इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया बड़ा हमला, IDF ने कहा ये हमारा पलटवार हैइजरायल ने शनिवार की सुबह ईरान पर एक बड़ा हमला किया है. इस हमले में इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं. इन धमाकों की आवाज को ईरान में काफी देर तक सुना गया. बताया जा रहा है कि ईरान की राजधानी तेहरान में भी ऐसे धमाके सुने गए हैं. ईरान पर हमले को लेकर इजरायली सेना (आईडीएफ) ने भी बयान जारी किया है.
Read more »
इजरायल का ईरान पर पलटवार, सैन्य ठिकानों पर सुबह-सुबह किया हमला, कई जगहों को बनाया निशानाइजरायली सेना ने कहा कि यह हमला सटीक सैन्य ठिकानों पर किया गया है। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, 1 अक्टूबर को ईरान द्वारा किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में थे।
Read more »
