इजरायल ने लेबनान सीमा पर तैनात की दो रिजर्व ब्रिगेड
यरूशलेम, 25 सितंबर । इजरायल रक्षा बलों ने बुधवार को घोषणा की कि उसने इजरायल-लेबनान सीमा पर दो रिजर्व ग्राउंड ब्रिगेड को बुलाया है। सीमा पर इजरायल ने सोमवार को 2006 के बाद से सबसे भीषण हवाई हमले किये। आईडीएफ ने कहा कि यह निर्णय वर्तमान स्थिति का आकलन करने के बाद लिया गया तथा सैनिकों को उत्तरी मोर्चे पर परिचालन गतिविधियों की निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बयान में कहा गया है कि इस लामबंदी से हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ाई जारी रखने, इजरायल की रक्षा करने में मदद मिलेगी और उत्तरी इजरायल के निवासियों के लिए अपने घरों को लौटने के लिए परिस्थितियां बनेंगी। बता दें कि इजरायल ने सोमवार और मंगलवार को 2006 के बाद से लेबनान पर सबसे व्यापक बमबारी की, जिसके परिणामस्वरूप देशभर में 550 से अधिक मौतें और 1,800 से अधिक घायल हुए। इस बमबारी ने लेबनान में हजारों निवासियों को विस्थापित भी कर दिया है। बुधवार को भी इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह इलाके और बेका घाटी में भारी बमबारी की। हिज़्बुल्लाह ने जवाब में इजरायल में कम से कम 40 रॉकेट दागे, जिसमें एक लंबी दूरी की मिसाइल भी शामिल थी। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सैन्य ढांचों पर किया हमलाइजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सैन्य ढांचों पर किया हमला
Read more »
इजरायल ने लेबनान पर की एयर स्ट्राइक, एक की मौत, पांच घायलइजरायल ने लेबनान पर की एयर स्ट्राइक, एक की मौत, पांच घायल
Read more »
लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने दागी 150 मिसाइलेंलेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने दागी 150 मिसाइलें
Read more »
Israel Hezbollah Tension: हिजबुल्ला ने युद्ध के 'नए चरण' का किया एलान तो इस्राइल ने दी ये चेतावनी; जानें सबकुछलेबनान समर्थक हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच तनातनी चरम पर है। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चेतावनियों को दरकिनार कर एक दूसरे की सीमा पर हमला तेज करने की धमकी दी है।
Read more »
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 300 से अधिक ठिकानों पर किया हमलाइजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 300 से अधिक ठिकानों पर किया हमला
Read more »
इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, 25 लोगों की मौत, 6 घायलइजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, 25 लोगों की मौत, 6 घायल
Read more »
