Israel Iran War: अगर दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ती है तो फिरोजाबाद से न केवल कांच के ऑर्डर कैंसल होंगे बल्कि ईरान से आने वाला क्रूड ऑयल भी मंहगा होगा और इससे कांच उद्योग प्रभावित होगा.
धीर राजपूत/फिरोजाबाद: इजराइल और ईरान के बीच तनातनी का असर यूपी के कांच नगरी फिरोजाबाद में भी देखने को मिल रहा है. विदेशों से मिलने वाले कांच आइटमों के ऑर्डर पर तलवार लटकती हुई दिखाई दे रही है. कांच व्यापारी किसी तरह माल को तैयार कर जल्द से जल्द भेजने की तैयारी में लगे हुए हैं.
अगर दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ती है तो फिरोजाबाद से न केवल कांच के ऑर्डर कैंसल होंगे बल्कि ईरान से आने वाला क्रूड ऑयल भी मंहगा होगा और इससे कांच उद्योग प्रभावित होगा. इसके अलावा करोड़ों रुपए के नुकसान की भी आशंका यहां के व्यापारियों को नजर आ रही है. फिरोजाबाद के सबसे बड़े कांच उद्योगपति हेमंत अग्रवाल ने लोकल 18 से बातचीत की कहा की इजराइल और ईरान के बीच जो युद्ध चल रहा है. उसका असर कांच उद्योग पर पड़ेगा,क्योंकि फिरोजाबाद में कांच के विभिन्न आइटम तैयार किए जाते हैं जो ऑर्डर पर तैयार होते है. विदेशों से भी करोड़ों रूपये के ऑर्डर मिलते हैं जो समुद्री जहाज द्वारा इजराइल,हमास, ईरान,अमेरिका समेत कई देशों में भेजे जाते हैं. इस वक्त इन दो देशों के बीच जो स्थिति है उसका असर फिरोजाबाद कांच उत्पादन पर सीधा पड़ेगा क्योंकि ईरान से आने वाला क्रूड ऑयल अगर मंहगा हुआ तो कच्चे तेल की कीमतें भी बढ़ेगी. जिससे ट्रांसपोर्ट मंहगा होगा. करोड़ों रुपए के ऑर्डर होंगे कैंसल कांच उद्योगपति ने बताया कि कांच व्यापारी क्रूड ऑयल का इस्तेमाल फैक्ट्रियों में अलग-अलग तरह से प्रयोग करते हैं, लेकिन अभी स्थित ठीक है क्योंकि ऑर्डर निकल रहे हैं. लेकिन व्यापारियों की टेंशन इस बात को लेकर भी बढ़ी हुई है की अगर इजराइल और हमास की तरह ये युद्ध भी शुरू हुआ तो जो ऑर्डर पहले की कीमतों पर भेजा जाना है. उसमे बदलाव होगा और कीमतें बढ़ेगी जिससे ऑर्डर कैंसल होंगे. एक झटके में करोड़ों रुपए का कांच का कारोबार प्रभावित हो जायेगा. झूमर,ग्लास, बैंगल्स समेत कई तरह के आइटम भेजे जाते हैं विदेश फिरोजाबाद में कांच के झूमर का काम करने वाले व्यापारी अमित गुप्ता ने बातचीत की और बताया की फिरोजाबाद को कांच नगरी के नाम से विदेशों तक जाना जाता है क्योंकि यहां पर कांच के गिलास, कांच के झूमर कप प्लेट समेत सैकड़ो आइटम तैयार किए जाते हैं. वहीं इन आइटमों को तैयार कर विदेश तक भेजा जाता है जिससे करोड़ों रुपए का व्यापार होता है. वहीं विदेश के व्यापार से फिरोजाबाद काफी प्रभावित रहता है. ऐसे में इजरायल और ईरान के बीच अगर युद्ध होता है तो फिरोज़ाबाद को करोड़ों रुपये का झटका लग सकता है.
Firozabad Glass Production Foreign Trade Of Glass Crude Oil Of Iran इजराइल-ईरान ग्लास उद्योग वर्ल्ड वार विश्व युद्ध
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Israel-Iran War Latest News: Israel और US का Attack को लेकर बड़ा बयान आया सामने!अमेरिका, कनाडा, संयुक्त राष्ट्र, जर्मनी आदि देशों ने इजराइल पर ईरान के हवाई हमले की निंदा की है...
Read more »
ईरान का इसराइल पर हमला: किसकी जीत, किसकी हारईरान का इसराइल की ज़मीन पर किए हमले से किसका फ़ायदा हुआ है और किसका नुकसान?
Read more »
Israel Aistrikes on Iran: ईरान के हमले के बाद इजराइल ने दिया जवाबIsrael Aistrikes on Iran: इस हमले के बाद ईरान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. ईरान की स्टेट मीडिया Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Israel attack on Iran: मिसाइल और ड्रोन से अटैक, तेहरान से सभी फ्लाइट डायवर्ट… इजरायल के हमले के बाद ईरान में कैसे हैं हालात?Israel attack on Iran: इजराइल ने ईरान पर हमला बोलकर अपना बदला ले लिया है। इजराइली मिसाइलों ने ईरान के कई ठिकानों को टारगेट किया है।
Read more »
