इजरायली सेना ने हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई और 54 घायल हुए। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इजराइल ने हमास पर संघर्षविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। हमलों में कई घर तबाह हो गए और गाजा में दहशत का माहौल है।
इस्राइली डिफेंस फोर्स ने शनिवार को हमास ठिकानों में हवाई हमले किए, जिनमें 24 लोगों की मौत हो गई और 54 लोग घायल हुए। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस्राइली सेना ने दावा किया कि ये हमले उन हमास लड़ाकों के जवाब में किए गए, जिन्होंने संघर्षविराम के बावजूद इस्राइल-नियंत्रित क्षेत्र में घुसकर सैनिकों पर गोली चलाई। सेना ने इस घटना को सीजफायर का गंभीर उल्लंघन बताया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि कार्रवाई में हमास के पांच वरिष्ठ सदस्य मारे गए, जबकि हमास ने आरोप लगाया कि इस्राइल बहाने बनाकर युद्ध फिर शुरू करना चाहता है। ये भी पढ़ें:- जी-20 में टूटी परंपरा: अध्यक्षता पर अफ्रीकी राष्ट्रपति की ट्रंप को दो टूक, बोले- ऐसे किसी को भी नहीं सौंपेंगे रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका द्वारा कराए गए युद्धविराम के बावजूद इस्राइल अब तक गाजा में 394 हमले कर चुका है, जिनमें 300 से अधिक लोग मारे गए और करीब 700 से ज्यादा घायल हुए। इससे पहले बुधवार को भी आईडीएफ ने गाजा में हमले कर 25 लोगों को मार दिया था, जब इस्राइल ने दावा किया कि हमास ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है। कई हमले, कई मोहल्ले तबाह गाजा में कई इलाकों पर एक के बाद एक हुए हमलों ने पूरे माहौल को दहशत से भर दिया। गाजा सिटी के रिमाल क्षेत्र में एक वाहन को निशाना बनाए गए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए। शिफा अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। इसी के साथ, अल-अवदा अस्पताल के पास एक मकान पर हुए हमले में 3 लोगों की जान गई और 11 घायल हुए। नुसेरात कैंप में एक घर पर किए गए हमले में सात लोगों की मौत हुई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। दैर अल-बलाह में एक और आवासीय घर को निशाना बनाए जाने से तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें एक महिला भी थी। ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: पुतिन ने किया US की शांति योजना का समर्थन, कहा- बन सकती है यूक्रेन युद्ध खत्म करने का आधार दैर अल-बलाह के खालिल अबू हातब ने भयावह दृश्य बताते हुए कहा अचानक जोरदार धमाका हुआ और चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। यह कैसा संघर्षविराम है? यहां तो कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। युद्ध का अब तक का आंकड़ा गौरतलब है कि सात अक्तूबर 2023 से शुरू हुए इस्राइल- हमास संघर्ष में अब तक 69,733 लोग मारे जा चुके हैं, जबक 1,70,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, 7 अक्तूबर 2023 के हमास हमले में इस्राइल में 1,139 लोगों की मौत हुई थी और 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया गया था। संघर्षविराम के दौरान भी मौतों का आंकड़ा बढ़ा है, क्योंकि नए हमलों के अलावा मलबे से पुराने शव भी निकाले जा रहे हैं। मंत्रालय का कहना है कि मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।.
इस्राइली डिफेंस फोर्स ने शनिवार को हमास ठिकानों में हवाई हमले किए, जिनमें 24 लोगों की मौत हो गई और 54 लोग घायल हुए। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस्राइली सेना ने दावा किया कि ये हमले उन हमास लड़ाकों के जवाब में किए गए, जिन्होंने संघर्षविराम के बावजूद इस्राइल-नियंत्रित क्षेत्र में घुसकर सैनिकों पर गोली चलाई। सेना ने इस घटना को सीजफायर का गंभीर उल्लंघन बताया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि कार्रवाई में हमास के पांच वरिष्ठ सदस्य मारे गए, जबकि हमास ने आरोप लगाया कि इस्राइल बहाने बनाकर युद्ध फिर शुरू करना चाहता है। ये भी पढ़ें:- जी-20 में टूटी परंपरा: अध्यक्षता पर अफ्रीकी राष्ट्रपति की ट्रंप को दो टूक, बोले- ऐसे किसी को भी नहीं सौंपेंगे रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका द्वारा कराए गए युद्धविराम के बावजूद इस्राइल अब तक गाजा में 394 हमले कर चुका है, जिनमें 300 से अधिक लोग मारे गए और करीब 700 से ज्यादा घायल हुए। इससे पहले बुधवार को भी आईडीएफ ने गाजा में हमले कर 25 लोगों को मार दिया था, जब इस्राइल ने दावा किया कि हमास ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है। कई हमले, कई मोहल्ले तबाह गाजा में कई इलाकों पर एक के बाद एक हुए हमलों ने पूरे माहौल को दहशत से भर दिया। गाजा सिटी के रिमाल क्षेत्र में एक वाहन को निशाना बनाए गए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए। शिफा अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। इसी के साथ, अल-अवदा अस्पताल के पास एक मकान पर हुए हमले में 3 लोगों की जान गई और 11 घायल हुए। नुसेरात कैंप में एक घर पर किए गए हमले में सात लोगों की मौत हुई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। दैर अल-बलाह में एक और आवासीय घर को निशाना बनाए जाने से तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें एक महिला भी थी। ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: पुतिन ने किया US की शांति योजना का समर्थन, कहा- बन सकती है यूक्रेन युद्ध खत्म करने का आधार दैर अल-बलाह के खालिल अबू हातब ने भयावह दृश्य बताते हुए कहा अचानक जोरदार धमाका हुआ और चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। यह कैसा संघर्षविराम है? यहां तो कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। युद्ध का अब तक का आंकड़ा गौरतलब है कि सात अक्तूबर 2023 से शुरू हुए इस्राइल-हमास संघर्ष में अब तक 69,733 लोग मारे जा चुके हैं, जबक 1,70,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, 7 अक्तूबर 2023 के हमास हमले में इस्राइल में 1,139 लोगों की मौत हुई थी और 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया गया था। संघर्षविराम के दौरान भी मौतों का आंकड़ा बढ़ा है, क्योंकि नए हमलों के अलावा मलबे से पुराने शव भी निकाले जा रहे हैं। मंत्रालय का कहना है कि मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।
इजराइल गाजा हमास हवाई हमले संघर्षविराम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोरेगाव पार्क प्रकरण: मूळ वारसदार आर्थिक गुन्हे शाखेच्या कार्यालयात दाखल, 10 जणांना नोटीस, नोंदवणार जबाबPune Land Deal: झी 24 तासनं पर्दाफाश केलेल्या पुणे जमीन गैरव्यवहार प्रकरणात मूळ वारसदार आर्थिक गुन्हे शाखेच्या कार्यालयात दाखल झाले आहेत.
Read more »
Tejas Crashed: WATCH |তেল লিক গুজবের পরদিনই আগুনের গোলা তেজস! ২৪ বছরে দ্বিতীয়বার...তদন্তের নির্দেশ IAF-রTejas crashed at Dubai air show just one day after Tejas oil leak rumour PIB fact check IAF order court of inquiry 2nd times in 24 years watch Tejas crash video
Read more »
24 घंटे के भीतर बांग्लादेश में दूसरी बार हिली धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके24 घंटे के भीतर बांग्लादेश में दूसरी बार हिली धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके
Read more »
बांग्लादेश में 24 घंटे के अंदर फिर लगे भूकंप के झटके, कल गई थी 9 लोगों की जानबांग्लादेश में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप आया, जिसका केंद्र ढाका के पास था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.
Read more »
Cyclone Senyar: ধেয়ে আসছে ভয়ংকর সেনিয়ার! জারি লেভেল-৩ অ্যালার্ট! ২৪ তারিখ থেকেই শুরু দুর্যোগ, ২৮-এর বিকালেই বাংলাদেশে... ৩ ডিসেম্বর পর্যন্ত রাজ্যে প্রবল ঝড়জল...Cyclone Senyar Live Tracker Level-3 alert issued Heavy rainfall predicted from 24 November, will reach Bangladesh on 28
Read more »
Exclusive: उदय सामंत यांचा ठाकरेंच्या शिवसेनेला हादरवणारा दावा, 'ते' दोन दिग्गज नेते शिंदेंच्या संपर्कात? एकाने...Uday Samant To The Point Interview: एकनाथ शिदेंच्या शिवसेनेतील मंत्री उदय सामंत यांनी झी 24 तासच्या टू द पॉईंट या विशेष कार्यक्रमात हा गौप्यस्फोट केला आहे.
Read more »
