इजरायल-हमास युद्धविराम के बाद हमास ने 10,000 से 15,000 नए लड़ाकों की भर्ती की

World News News

इजरायल-हमास युद्धविराम के बाद हमास ने 10,000 से 15,000 नए लड़ाकों की भर्ती की
इजरायलहमासयुद्धविराम
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के 15 महीने बाद शांति आई है, लेकिन अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से हमास ने 10,000 से 15,000 नए लड़ाकों की भर्ती की है.

न्‍यूयॉर्क. इजरायल और हमास के बीच जारी जंग तकरीबन 15 महीने बाद खत्‍म हो चुकी है. दोनों पक्षों के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद महीनों बाद वेस्‍ट एशिया में शांति आई है. इजरायल की तरफ से हमास और फिलिस्‍तीनी कैदियों को छोड़ा जा रहा है तो दूसरी तरफ हमास ने भी बंधक बनाए गए इजरायल ियों को छोड़ रहा है.

इन सबके बीच अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई है, जिससे इजरायल-हमास के बीच महज कुछ दिनों पहले शांति बहाल करने पर बनी सहमति पर शंका के बादल मंडराने लगे हैं. अमेरिकी इंटेलिजेंस रिपोर्ट में पता चला है कि इजरायल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से हमास ने 10 से 15 हजार लड़ाकों की संगठन में भर्ती की है. बता दें कि इजरायल-हमास युद्ध के चलते गाजा में व्‍यापक तबाही मची है. 46 हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत के बाद सीजफायर पर सहमति बनी है. अमेरिकी कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, हमास ने इजरायल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से 10,000 से 15,000 लड़ाकों की भर्ती की है. इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान समर्थित लड़ाके इजरायल के लिए लगातार खतरा बने रह सकते हैं. सूत्रों ने आगे बताया कि खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि उस अवधि के दौरान इतनी ही संख्या में हमास के लड़ाके मारे भी गए हैं. हमास और इज़राइल ने 15 महीने के संघर्ष के बाद रविवार को युद्धविराम शुरू हुआ है. इजरायल-हमास युद्ध के चलते पूरा वेस्‍ट एशिया तनाव की गिरफ्त में आ गया. फिलिस्‍तीन और गाजा पट्टी में गंभीर मानवीय संकट भी खड़ा हो गया. बॉर्डर पर बना डाली सुरंग, ट्रक से करते थे क्रॉस, पुलिस ने पकड़ा तो खुला ऐसा राज, मच गई खलबली, अफसर भी सन्‍न ब्लिंकन ने पहले ही दे दिए थे संकेत दरअसल, बाइडन सरकार के कार्यकाल के अंतिम सप्‍ताहों में हमास को लेकर खुफिया जानकारी पर अपडेट दिय गया था. इसमें बताया गया कि तमाम तरह की दिक्‍कतों और मुश्किलों के बावजदू हमास हजारों की तादाद में नए लड़ाकों को संगठन में भर्ती करने में कामयाब रहा. इंटेलिजेंस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इनमें से अधिकांश अविवाहित और अनट्रेंड हैं. दिलचस्‍प बात यह है कि इससे पहले बाइडन सरकार में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन हमास की मंशा को लेकर पहले ही ठोस संकेत दे दिए थे. उन्‍होंने हमास द्वारा बड़ी तादाद में लड़ाकों की भर्ती करने की आशंका जाहिर की थी. ब्लिंकन ने यह भी बताया था कि हमास ने जितने लड़ाकों को खोया, तकरीबन उतने को ही रिक्रूट भी कर लिया. इजरायल संग युद्ध में हमास के कितने लड़ाके मारे गए? एंटनी ब्लिंकन ने हमास के मारे गए लड़ाकों की संख्‍या के बारे में कोई बात नहीं कही थी, लेकिन इजरायल गाजा में कम से कम 20 हजार हमास लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया है. हमास के आर्म्‍ड विंग के प्रवक्‍ता अबू उबैदा ने जुलाई 2024 में हजारों की तादाद में नए लड़ाकों को भर्ती करने की बात कही थी. अब अमेरिकी इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट की रिपोर्ट से भी इसकी पुष्टि हुई है. बता दें कि सीजफायर के बाद हमास गाजा में पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. हमास ने शांति समझौते पर सहमति बनने के तुरंत बाद ही पहले की तरह सुरक्षा व्‍यवस्‍था बहाल कर दी है. बता दें कि इजरायली हमले में गाजा पूरी तरह से मलबे के ढेर में तब्‍दील हो चुका है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

इजरायल हमास युद्धविराम लड़ाकू संगठन खुफिया रिपोर्ट गाजा ईरान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दोहा में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम पर वार्ता फिर से शुरूदोहा में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम पर वार्ता फिर से शुरूगाजा में पूर्ण युद्धविराम हासिल करने के लिए कतर की राजधानी दोहा में इजरायल और हमास के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता फिर से शुरू हो गई है।
Read more »

हमास ने बंधकों की सूची नहीं भेजी: नेतन्याहू कार्यालयहमास ने बंधकों की सूची नहीं भेजी: नेतन्याहू कार्यालयइस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने रिपोर्टों का खंडन किया कि हमास ने संभावित युद्धविराम के तहत रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची भेजी है।
Read more »

गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए समझौता, हमास ने स्वीकृति दीगाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए समझौता, हमास ने स्वीकृति दीगाजा पट्टी में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए तैयार समझौते की शर्तों को हमास ने स्वीकार कर लिया है. कतर की मध्यस्थता में इजरायल और हमास युद्धविराम के करीब पहुंच चुके हैं. एसोसिएट प्रेस को मसौदे की एक कॉपी प्राप्त हुई है, जिसकी प्रामाणिकता हमास ने पुष्टि की है. हालांकि, इजरायल ने कहा कि समझौते पर अंतिम मंजूरी देने की आवश्यकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि गाजा में सीजफायर और बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत सफल होने के कगार पर है.
Read more »

इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता: 33 बंधकों की रिहाई में शुरुआत, गाजा में युद्धविरामइजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता: 33 बंधकों की रिहाई में शुरुआत, गाजा में युद्धविरामइजरायली सरकार ने हमास के साथ युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते को मंजूरी दे दी है, जो रविवार से प्रभावी होगा। यह समझौता गाजा में युद्धविराम के पहले चरण की शुरुआत करेगा और 33 इजरायली बंधकों की रिहाई की सुविधा प्रदान करेगा। हमास ने समझौते को स्वीकार कर लिया है, लेकिन कुछ दक्षिणपंथी दलों ने इसका विरोध किया है।
Read more »

गाजा में हमास लड़ाकों की फिर से मौजूदगी ने इजरायल को झकझोर कर रख दियागाजा में हमास लड़ाकों की फिर से मौजूदगी ने इजरायल को झकझोर कर रख दियाहमास लड़ाकों की फिर से मौजूदगी ने साबित कर दिया है कि 470 दिनों की लगातार बमबारी और जमीनी हमले ज्यादातर निरर्थक रहे हैं. युवाओं की जय-जयकार के बीच हमास के लड़ाकों की फिर से मौजूदगी उन इजरायली नेताओं को लगातार परेशान करती रहेगी, जो इस भ्रम में थे कि वे उन लड़ाकों को खत्म कर सकते हैं, जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए कई दशकों से संघर्ष किया है.
Read more »

सीजफायर के बाद हमास ने भर्ती की हजारों लड़ाकों की तादादसीजफायर के बाद हमास ने भर्ती की हजारों लड़ाकों की तादादइजरायल और हमास के बीच हुए 15 महीने के संघर्ष के बाद शांति समझौता हुआ है। लेकिन अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने युद्ध के दौरान 10,000 से 15,000 नए लड़ाकों की भर्ती की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:45:05