इजराइल की सेना में 28 साल तक सर्विस देने वाले रिटायर्ड मेजर जनरल इयाल जमीर उस सेना की कमान संभालेंगे, जिसने गाजा में 15 महीने तक युद्ध छेड़ा है, लेबनान में भी लड़ाई लड़ी है, ईरान, इराक और यमन से होने वाले हवाई हमलों का सामना किया है.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को रिटायर्ड मेजर जनरल इयाल जमीर को इजराइल के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नामित किया. इससे पहले पूर्व आर्मी चीफ ने पिछले महीने अपने इस्तीफे का ऐलान किया था, जिसमें उन्होंने हमास के 7 अक्टूबर, 2023 के हमले को रोकने में फेल रहने की जिम्मेदारी ली थी.
Advertisementनेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने आज शाम मेजर जनरल इयाल जमीर को के अगले चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्त करने पर सहमति व्यक्त की है."कौन हैं इयाल जमीर?इजराइल की सेना में 28 साल तक सर्विस देने वाले रिटायर्ड मेजर जनरल इयाल जमीर उस सेना की कमान संभालेंगे, जिसने गाजा में 15 महीने तक युद्ध छेड़ा है, लेबनान में भी लड़ाई लड़ी है, ईरान, इराक और यमन से होने वाले हवाई हमलों का सामना किया है.सेना ने पिछले महीने उत्तरी इजरायली कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया था और दिसंबर के अंत से इजरायली सैनिकों ने सीरिया के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया है.यह भी पढ़ें: 11 के बदले 293 की रिहाई... जानिए सीजफायर डील में क्या है इजरायल और हमास की स्थिति!Advertisementसेना की वेबसाइट के मुताबिक, जमीर ने 2018 से 2021 तक सेना के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम किया. उन्होंने एक बार दक्षिणी कमान का भी नेतृत्व किया.2022 में चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किए गए हर्ज़ी हलेवी ने पिछले महीने अपने इस्तीफे का ऐलान किया था, जिसमें उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को बड़े पैमाने पर सुरक्षा विफलता की जिम्मेदारी ली, जब गाजा से हमास लड़ाकुओं ने दक्षिणी इज़रायली समुदायों पर हमला किया था. हलेवी ने शनिवार को जमीर को बधाई दी और कमांड के प्रोफेशनल ट्रांसफर के लिए प्रतिबद्धता जताई. हलेवी 6 मार्च को पद छोड़ देंगे. ये भी देखें
Israel Hamas War Isrsael Military Gaza War Hamas New Israel Military Chief Palestine Benjamin Netanyahu इज़राइल इज़राइल हमास युद्ध इज़राइल सैन्य गाजा युद्ध हमास नए इज़राइल सैन्य प्रमुख फिलिस्तीन बेंजामिन नेतन्याहू
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हमास ने बंधकों की सूची नहीं भेजी: नेतन्याहू कार्यालयइस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने रिपोर्टों का खंडन किया कि हमास ने संभावित युद्धविराम के तहत रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची भेजी है।
Read more »
इस्राइली पीएम के कार्यालय ने हमास से बंधकों की सूची के दावे को खारिज कर दियाइस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने रविवार को उस खबर को खारिज कर दिया कि हमास ने संभावित युद्धविराम समझौते के तहत रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची भेजी है।
Read more »
नेतन्याहू कार्यालय ने हमास की बंधकों की सूची के प्रसार को खारिज कर दियाइस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि हमास ने संभावित युद्धविराम समझौते के बदले में रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची भेजी है।
Read more »
हमास से बंधकों की सूची की खबरों को खारिज कियाइस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बंधकों की रिहाई के बदले में युद्धविराम समझौते पर चर्चा के संबंध में कुछ खबरों का खंडन किया है।
Read more »
पंजाब किंग्स का नया कप्तान श्रेयस अय्यर, सलमान खान ने किया ऐलानपंजाब किंग्स ने IPL 2025 के लिए श्रेयस अय्यर को अपना नया कप्तान बनाया है.
Read more »
गाजा में बंधकों के लिए अपीलगाजा में बंधक बनाए गए लोगों के रिश्तेदारों ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सभी बाकी बंधकों को मुक्त कराने का आह्वान किया।
Read more »
