Israel Iran War: इजरायल का ईरान पर हमला कितना गंभीर, विस्तार से समझें
इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने शनिवार को ईरान में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. साथ ही तेहरान को चेतावनी दी कि अगर उसने तनाव बढ़ाने की गलती की तो जवाब दिया जाएगा. इजरायल के हमले के बाद ईरान, सीरिया और इराक ने अपने हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं.
ओपन सोर्स फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के अनुसार, इन तीनों देशों के ऊपर से कोई भी विमान उड़ान नहीं भर रहा है. हालांकि, ईरान ने अब घोषणा की है कि वह हमलों के बाद उड़ानें फिर से शुरू करेगा. इराक ने कहा कि हमलों के बाद उसने नागरिक उड्डयन की सुरक्षा को देखते हुए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाया है. तीन चरणों में किए हमलेआईडीएफ के अनुसार, शनिवार सुबह इजरायली वायु सेना के सहयोग से तीन चरणों में ये हमले किए गए. यह कार्रवाई 1 अक्टूबर को तेहरान बैलिस्टिक मिसाइल अटैक का जवाब थी. इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने कहा, "आईडीएफ ने अपना मिशन पूरा कर लिया है. अगर ईरानी शासन ने नए सिरे से तनाव बढ़ाने की गलती की, तो हम जवाब देंगे." साथ ही कहा कि आईएएफ के विमान ऑपरेशन से सुरक्षित वापस आ गए हैं.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});गंभीर परिणाम भुगतने होंगे: इजरायलआईडीएफ ने कहा, "जो लोग इजरायल को धमकी देते हैं और क्षेत्र में तनाव बढ़ाने की कोशिश करते हैं, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. आज की कार्रवाई इजरायल राज्य और उसके नागरिकों की आक्रामक और रक्षात्मक दोनों तरह से रक्षा करने की हमारी क्षमता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है."आईडीएफ ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर वायुसेना ने ईरान में उन मैन्युफैक्चरिंग साइट्स को निशाना बनाया, जहां पिछले वर्ष इजरायल पर दागी गई मिसाइलों का निर्माण किया गया था. आईडीएफ ने कहा कि ये मिसाइलें इजरायली नागरिकों के लिए 'प्रत्यक्ष और तत्काल खतरा' हैं. इसके अलावा, इस अभियान में सतह से हवा में मार करने वाली ईरानी मिसाइलों को भी निशाना बनाया गया, जिसका उद्देश्य ईरानी एयर स्पेस में इजरायल की ऑपरेशनल फ्रीडम को सीमित करना था.यह हमला अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के मध्य पूर्व दौरे से लौटने के बाद हुआ. उन्होंने इजरायली अधिकारियों से संघर्ष को बढ़ाने से बचने की अपील की थी.
Israeli Air Strikes News Iran Airspace Shut Syria Airspace Shut Iraq Airspace Shut इजरायल हमला इजरायल अटैक इजरायल ईरान इजरायल की खबर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेरूत में इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह वायुसेना का एक और कमांडर ढेर : सूत्रइजरायल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और सहयोगी देशों ने 21 दिनों के युद्धविराम की अपील की.
Read more »
भारत में इज़रायल के राजदूत रेवन अज़ार ने कहा ईरान को उसके किये की सज़ा मिलेगीइजरायल के राजदूत रेवन अज़ार से ईरान और इजरायल के मौजूदा तनाव पर ख़ास बात की। उन्होंने कहा कि ईरान को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
Read more »
इज़राइल-ईरान संघर्ष: अमेरिका के साथ इज़राइल, हिज़्बुल्लाह के साथ ईरानइजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है। इस्लामिक राज्य द्वारा की गई मिसाइल हमलों के बाद इजरायल ने रिपोर्टिंग में उल्लिखित कदम उठाया है।
Read more »
ईरान-इज़रायल संघर्ष से बाराबंकी के कामगारों के परिजन डरे हुएईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और लगातार हवाई हमलों से बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार चिंतित हैं। उनके घरवाले इज़राइल में काम करते हैं।
Read more »
इजरायल-ईरान तनाव: पूरी दुनिया में चिंता का माहौलहमास के हमले के बाद से बढ़ते हुए इजरायल-ईरान तनाव, तेल और खाद की कीमतों से लेकर, समुद्री व्यापार और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव तक पर प्रभाव डाल सकता है।
Read more »
ईरान और इजरायल: हिज्बुल्लाह और हमास को लेकर एकमत?इजरायल-ईरान तनाव में दोनों देशों के बीच कुछ मामलों पर सहमति भी देखने को मिल रही है।
Read more »
