इजरायल और हमास के बीच बंधकों की रिहाई पर समझौता किसी भी समय हो सकता है

Intl News

इजरायल और हमास के बीच बंधकों की रिहाई पर समझौता किसी भी समय हो सकता है
इजरायलहमासबंधक
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

हमास और इजरायल के बीच बंधकों की रिहाई को लेकर बातचीत अपने आखिरी दौर में है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिनिधि वार्ता में शामिल हैं।

तेलअवीव: इजरायल और हमास के बीच बंधक ों को रिहा करने को लेकर समझौता किसी भी समय हो सकता है। हमास और इजरायल के बीच बातचीत अब अपने आखिरी दौर में है। मंगलवार को रातभर दोनों ही पक्षों के बीच समझौते की शर्तों को लेकर बातचीत हुई है। इस बातचीत में बाइडन और डोनाल्‍ड ट्रंप दोनों के ही प्रतिनिधि मौजूद थे। इजरायल ी मीडिया ने ताजा खुलासा किया है कि इस डील को लेकर इजरायल ी पीएम और डोनाल्‍ड ट्रंप के प्रतिनिधि स्‍टीव विटकॉफ के बीच बहुत 'तनावपूर्ण' बातचीत हुई है। इससे पहले ट्रंप ने बंधक ों को रिहा करने को लेकर

बड़ी धमकी भी दी थी। अरब अधिकारियों का कहना है कि ट्रंप के सख्‍त रुख के बाद इजरायली पीएम को हमास की मांगों को लेकर झुकना पड़ा है। टाइम्‍स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट पूरे सप्‍ताहांत इजरायली पीएम और ट्रंप के प्रतिनिधि स्‍टीव विटकॉफ के बीच बंधकों को लेकर तनावपूर्ण बातचीत हुई थी। अरब देशों के दो अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। विटकॉफ की कोशिश है कि 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ लेने से पहले ही बंधकों को रिहा करने के लिए डील फाइनल हो जाए। विटकॉफ ने नेतन्‍याहू से कहा कि वह इस समझौते के लिए जरूरी शर्तों को मान लें। इस बैठक के दो दिन सोमवार रात को इजरायल और हमास दोनों के दल ने मध्‍यस्‍थों को बताया कि उन्‍होंने सैद्धांतिक रूप से बंधक डील को स्‍वीकार कर लिया है। इजरायल और हमास में कहां फंसा है मामला अरब अधिकारियों ने बताया कि अब इजरायल और हमास के बीच इजरायली सेना के गाजा से वापसी के मानकों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। माना जा रहा है कि बुधवार या गुरुवार तक बंधक रिहाई के फाइनल समझौते का ऐलान हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वार्ताकार मंगलवार को दोहा में मिलेंगे और गाजा में युद्ध को समाप्त करने की योजना के विवरण को अंतिम रूप देंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्यस्थों ने सोमवार को इजरायल और हमास को समझौते का अंतिम मसौदा सौंप दिया। यह जानकारी मध्य रात्रि में हुई वार्ता में मिली 'सफलता' के बाद दी गई।वार्ता में निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति और नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों ने भाग लिया। ट्रंप के 20 जनवरी के शपथ ग्रहण को अब व्यापक रूप से युद्ध विराम समझौते के लिए वास्तविक समय सीमा के रूप में देखा जा रहा है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा था कि अगर उनके पदभार ग्रहण करने से पहले हमास ने बंधकों को मुक्त नहीं किया तो उन्हें 'बहुत अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।' बाइडेन ने सोमवार को अपनी विदेश नीति की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, 'यह समझौता...बंधकों को मुक्त करेगा, लड़ाई को रोकेगा, इजरायल को सुरक्षा प्रदान करेगा और फिलिस्तीनियों के लिए मानवीय सहायता बढ़ाने की अनुमति देगा, जिन्होंने युद्ध में बहुत कष्ट झेले हैं, जो हमास ने शुरू किया था।'Israel Turkiye Tension: नेतन्याहू ने तुर्की से क्यों ले लिया पंगा? दोनों देशों में जल्द शुरु हो सकती है जंग!इजरायल और हमास में 1 साल से चल रही है बातचीत यह सीजफायर डील अगर कामयाब रही, तो एक वर्ष से अधिक समय तक चलने वाली वार्ताओं का खात्म हो जाएगा। इसके जरिए संघर्ष के शुरुआती दिनों के बाद से इजरायली बंधकों की सबसे बड़ी रिहाई होगी, जब हमास ने इजरायल की हिरासत में 240 फिलिस्तीनी बंदियों के बदले में लगभग आधे बंधकों को रिहा कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में वार्ता के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारी के हवाले से कहा गया कि युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई का दस्तावेज कतर ने दोहा में वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के सामने पेश किया था

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

इजरायल हमास बंधक समझौता युद्धविराम अमेरिका बाइडेन ट्रंप

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ग़ज़ा युद्धविराम में देरी: नए शर्तों से समझौता मुश्किलग़ज़ा युद्धविराम में देरी: नए शर्तों से समझौता मुश्किलइसराइल और हमास के बीच ग़ज़ा में युद्धविराम पर बातचीत में देरी हो रही है। इसराइल की नई शर्तों के कारण समझौता मुश्किल हो गया है।
Read more »

इजरायल-हमास संघर्ष: गाजा पर बढ़ते हुए हमलेइजरायल-हमास संघर्ष: गाजा पर बढ़ते हुए हमलेइजरायल और हमास के बीच संघर्ष गाजा में तेज हो रहा है, जिसमें लगातार हवाई हमले हो रहे हैं और आम लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
Read more »

इजरायल, हमास के बीच बंधकों की रिहाई के लिए वार्ताइजरायल, हमास के बीच बंधकों की रिहाई के लिए वार्ताइजरायल के प्रधानमंत्री ने बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ समझौता करने के लिए कतर भेजा गया है।
Read more »

इसराइल-हमास युद्ध: युद्धविराम समझौता कितना क़रीब?इसराइल-हमास युद्ध: युद्धविराम समझौता कितना क़रीब?हमास के हमले के बाद से इसराइल-हमास युद्ध में हज़ारों लोगों की मौत हो चुकी है. युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के लिए इसराइल और हमास के बीच समझौता हो सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि समझौता तय होने के कगार पर है और उनके प्रशासन इस मामले पर तत्परता से काम कर रहा है.
Read more »

गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए समझौता, हमास ने स्वीकृति दीगाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए समझौता, हमास ने स्वीकृति दीगाजा पट्टी में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए तैयार समझौते की शर्तों को हमास ने स्वीकार कर लिया है. कतर की मध्यस्थता में इजरायल और हमास युद्धविराम के करीब पहुंच चुके हैं. एसोसिएट प्रेस को मसौदे की एक कॉपी प्राप्त हुई है, जिसकी प्रामाणिकता हमास ने पुष्टि की है. हालांकि, इजरायल ने कहा कि समझौते पर अंतिम मंजूरी देने की आवश्यकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि गाजा में सीजफायर और बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत सफल होने के कगार पर है.
Read more »

हमास, इजरायल के बीच सीजफायर और बंधकों की रिहाई के लिए समझौता नजदीकहमास, इजरायल के बीच सीजफायर और बंधकों की रिहाई के लिए समझौता नजदीककाहिरा में हुई शांति वार्ता में हमास ने गाजा पट्टी में सीजफायर और बंधकों की रिहाई के लिए एक मसौदा समझौते को स्वीकार कर लिया है. एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, कतर ने बताया कि वार्ता अब तक के 'सबसे नजदीकी बिंदु' पर पहुंच गई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:04:51