इजरायली सेना ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए हैं जिसमें लगभग 200 लोगों की मौत हो गई है. हमास ने इजरायल पर तीन रॉकेट दागे थे जिसके जवाब में इजरायली सेना ने गाजा पट्टी पर 100 से अधिक स्थलों पर बमबारी की है.
इजरायल ी सेना की ओर से कहा गया है कि इजरायल ी लड़ाकू विमानों और ड्रोनों ने सप्ताहांत में गाजा पट्टी में 100 से अधिक स्थलों पर बमबारी की, जिसमें लगभग 200 लोगों के मारे जाने की खबर है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सेना ने रविवार को बयान में कहा कि हवाई हमले आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए, जिनमें वे प्रक्षेपण स्थल भी शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल शुक्रवार को इजरायल की ओर तीन रॉकेट दागने के लिए किया गया था. इजरायल ी रक्षा बलों और शिन बेट के अनुसार इस हमले में लगभग कई हमास लड़ाके मारे गए है.
हमास द्वारा संचालित गाजा मीडिया कार्यालय ने शनिवार शाम को बताया कि सप्ताहांत में लगभग 92 इजरायली हवाई हमलों और गोलाबारी की घटनाओं के दौरान कम से कम 184 लोग मारे गए. इससे पहले शनिवार को हमास द्वारा संचालित गाजा मीडिया कार्यालय ने बताया था कि इजरायली सेना ने पिछले 72 घंटों में गाजा पट्टी पर 94 हवाई हमले और गोलाबारी की, जिसमें 184 लोग मारे गए.अपने बयान में कार्यालय ने इसे खतरनाक और क्रूर बताया, जिसमें विशेष रूप से गाजा शहर में निहत्थे नागरिकों और आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया गया. इसमें कहा गया है कि कई पीड़ित या तो मारे गए हैं या घायल हो गए हैं. वहीं जो मलबे में फंसे हुए हैं उन्हें बचाने और अस्पताल पहुंचने में बाधा आ रही है. गाजा में फिलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि पिछले तीन दिनों में इजरायली हवाई हमले हिंसक रूप से तेज हो गए हैं, जिसे स्थानीय निवासियों ने बेहद कठिन समय बताया है.बयान में इन भयानक अपराधों के लिए इजरायली सेना को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया गया है और इजरायल को हथियार और राजनीतिक समर्थन देने के लिए अमेरिकी प्रशासन की भी आलोचना की गई है. इसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इन जघन्य अपराधों का दस्तावेजीकरण करने तथा अपराधियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र जांच दल भेजकर अपने कानूनी और नैतिक दायित्वों को निभाने का आह्वान किया है
इजरायल हमास गाजा पट्टी संघर्ष बमबारी हवाई हमला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गाजा में युद्ध थमने के कगार पर, अमेरिका ने संभावित समझौते की तरफ इशारा कियाअमेरिका ने गाजा में जारी युद्ध के बीच इजरायल और हमास के बीच संभावित समझौते की तरफ इशारा किया है.
Read more »
इजरायल-हमास संघर्ष: गाजा पर बढ़ते हुए हमलेइजरायल और हमास के बीच संघर्ष गाजा में तेज हो रहा है, जिसमें लगातार हवाई हमले हो रहे हैं और आम लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
Read more »
दोहा में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम पर वार्ता फिर से शुरूगाजा में पूर्ण युद्धविराम हासिल करने के लिए कतर की राजधानी दोहा में इजरायल और हमास के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता फिर से शुरू हो गई है।
Read more »
गाजा पर हवाई हमलों में 184 लोगों की मौत, हमास और इजरायल के बीच संघर्ष जारीपिछले 72 घंटों में हमास और इजरायल के बीच संघर्ष तेज हुआ है। गाजा मीडिया कार्यालय ने कहा कि इजरायली सेना ने पिछले तीन दिनों में 94 हवाई हमले किए हैं, जिसके कारण 184 लोगों की मौत हो गई है।
Read more »
इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष: गाजा में 100 से अधिक आतंकी ठिकानों पर हमलेइस्राइली वायुसेना ने गाजा में हमास के आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई मारे गए हैं। यह संघर्ष सात अक्टूबर 2023 में हमास द्वारा इस्राइल पर हमले के बाद शुरू हुआ था।
Read more »
इस्राइल के गाजा हमले में 30 से अधिक मारे गएइस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच इस्राइली वायुसेना ने गाजा में 100 से अधिक आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में 30 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
Read more »
