कॉरपोरेट रिजल्ट /इंफोसिस का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 20.5% बढ़कर 4,845 करोड़ रुपए हुआ, कंपनी ने आय का अनुमान बढ़ाकर 2-3% किया Infosys Infosys
कंपनी 1 जनवरी से हर लेवल पर वेतन बढ़ाएगी और प्रमोशन देगीइंफोसिस ने बुधवार को कहा कि सितंबर तिमाही में उसे 4,845 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 20.5 फीसदी और इस साल जून तिमाही के मुकाबले 14.
45 फीसदी ज्यादा है। देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी ने इस कारोबारी साल के लिए अपना आय अनुमान कांस्टैंट करेंसी में बढ़ाकर 2-3 फीसदी कर दिया है, जिसे पहले उसने 2 फीसदी तक रखा था। इस कारोबारी साल के लिए कंपनी ने ऑपरेटिंग मार्जिन का अनुमान भी बढ़ाकर 23-24 फीसदी कर दिया। कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 4,019 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था। बेंगलुरु की कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू इस दौरान 8.5 फीसदी बढ़कर 24,570 करोड़ रुपए रहा, जो सितंबर 2019 तिमाही में 22,629 करोड़ रुपए था। कंपनी ने कहा कि वह हर लेवल पर वेतन बढ़ोतरी और प्रमोशन लागू करेगा, जो 1 जनवरी से प्रभावी होगा।इंफोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने कहा कि हमारी डिजिटल और क्लाउड क्षमता हमें बाजार में अलग परफॉर्मेंस हासिल करने में मदद कर रही है। साल-दर-साल आधार पर हमारो ओवरऑल रेवेन्यू ग्रोथ 2.2 फीसदी रहा, जबकि डिजिटल ऑफरिंग्स का रेवेन्यू ग्रोथ 25.4 फीसदी रहा। डिजिटल रेवेन्यू की हिस्सेदारी अब हमारे कुल रेवेन्यू में 47.3 फीसदी पर पहुंच गई।कंपनी ने प्रति शेयर 12 रुपए के लाभांश की घोषणा की है। सीएफओ नीलांजन रॉय ने कहा कि इस कारोबारी साल की पहली छमाही में फ्री कैश फ्लो में भारी बढ़ोतरी हुई। इसलिए हम अंतरिम लाभांश को 50 फीसदी बढ़ाकर 12 रुपए कर रहे हैं। लाभांश के लिए रिकॉर्ड डेट 26 अक्टूबर 2020 और पेमेंट डेट 11 नवंबर 2020 होगा।कंपनी ने कहा कि दूसरी तिमाही के लिए वह 100 फीसदी वैरिएबल पे और विशेष प्रोत्साहन दे रही है। सीओओ प्रवीण राव ने कहा कि कंपनी सभी लेवल पर वेतन बढ़ाएगी आौर प्रमोशन देगी। यह 1 जनवरी से प्रभावी होगा। कंपनी के शेयर बीएसई पर 1.89 फीसदी गिरकर 1,136.10 रुपए पर बंद हुए।एक सप्ताह पहले देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 3 फीसदी बढ़ने की बात कही थी। टीसीएस ने 40,135 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया। अन्य प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो का रेवेन्यू इस दौरान 15,114.5 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले लगभग बराबर है। एचसीएल टेक्नोलॉजी अपना रिजल्ट 16 अक्टूबर को जारी करेगी।Next Storiesहमें खेद हैं कि आप opt-out कर चुके हैं। लेकिन, अगर आपने गलती से "Block" सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।"https://money.bhaskar.com:443" के लिए Allow चुनें।यहां क्लिक करें Privacy & Security >Notification >Settings
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बॉलीवुड पर फिर हमलावर कंगना, कहा- ये इंडस्ट्री ड्रग्स, नेपोटिज्म और शोषण का गटरबॉलीवुड के कई सुपरस्टार प्रोडक्शन हाउसेज ने टॉप मीडिया कंपनियों पर बदनामी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्ट्राइक्स बैक हैशटैग ट्रेंड होने लगा है. वही कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री को घेरा है और बॉलीवुड के स्टार्स पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. कंगना ने सिलसिलेवार ट्वीट्स में लिखा- बुलीवुड ड्रग्स, शोषण, नेपोटिज्म और जिहाद का गटर है.
Read more »
घरेलू कंपनी MIVI ने लॉन्च किया इंस्टाग्राम गेम, DuoPods M80 जीतने का मिलेगा मौकाआपको DuoPods M80 ईयरबड्स के स्मार्ट टच कंट्रोल, सिक्योर फिट, वॉयस असिस्टेंस जैसे फीचर्स के बारे में बताया जाता है। इस गेम में
Read more »
तनिष्क: सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद कंपनी ने हटाया विज्ञापन - BBC News हिंदीलोकप्रिय भारतीय आभूषण ब्रैंड तनिष्क के इस विज्ञापन में मुस्लिम ससुराल में एक हिंदू लड़की की गोदभराई की रस्म दिखाई गई थी.
Read more »
तनिष्क: सोशल मीडिया पर हंगामे के बाद कंपनी ने हटाया विज्ञापन - BBC News हिंदीलोकप्रिय भारतीय आभूषण ब्रैंड तनिष्क के इस विज्ञापन में मुस्लिम ससुराल में एक हिंदू लड़की की गोदभराई की रस्म दिखाई गई थी.
Read more »
लेह का दौरा करेगी लोक लेखा समिति, एलएसी पर हालात का लेगी जायजालेह का दौरा करेगी लोक लेखा समिति, एलएसी पर हालात का लेगी जायजा Leh Ladakhborder PAC adhirrcinc INCIndia BJP4India
Read more »
