Madhya Pradesh Indore Umrikheda Adventure Park; इंदौर के पर्यावरण प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उमरीखेड़ा एडवेंचर पार्क में रात का रोमांच भी खुलकर जी सकेंगे
एडवेंचर पार्क में ₹350 में मिलेगी एंट्री, पार्किंग और खाना भी; फैमिली के स्पेशल पैकेजइंदौर के पर्यावरण प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उमरीखेड़ा एडवेंचर पार्क में रात का रोमांच भी खुलकर जी सकेंगे। यहां पहली बार जंगल के बीच 24 घंटे रुकने की सुविधा शुरू की गई है। इससे पर्यटकों को प्रकृति के बीच एडवेंचर और शांइंदौर-खंडवा रोड स्थित वन विभाग के उमरीखेड़ा एडवेंचर पार्क में 2 किलोवाट का सोलर एनर्जी प्लांट चालू किया गया है। इससे रात में बिजली जाने की समस्या खत्म हो गई है। सुरक्षा संबंधी प्रमुख बाधा दूर होने के बाद पार्क में पर्यटकों के लिए नाइट स्टे सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि भंवरकुआ से करीब 8 किमी दूर 190 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस इको एडवेंचर पार्क में 50 लाख रुपए से अधिक के काम किए जा चुके हैं। रात में अचानक बिजली गुल होने का खतरा नाइट स्टे शुरू होने में बड़ी बाधा था। सोलर प्लांट लगने के बाद यह समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है। रविवार को यहां 250 से 300 पर्यटक पहुंचते हैं।पार्क को अब 24 घंटे के लिए पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। निर्धारित शुल्क देकर कोई भी परिवार, संस्था, स्कूल–कॉलेज या टूरिस्ट यहां बर्थडे पार्टी, प्री-वेडिंग फोटोग्राफी, वीडियो शूट, छोटी–बड़ी गरिमामय गैदरिंग का आयोजन कर सकता है। हालांकि सभी को इको-फ्रेंडली नियमों और पर्यावरण संरक्षण संबंधी शर्तों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।पार्क में ठहरने के लिए 750 से 3100 रुपए तक के अलग-अलग चार्ज तय किए गए हैं। 10–12 लोगों के परिवार/ग्रुप के लिए विशेष पैकेज उपलब्ध हैं। 350 रुपए प्रति व्यक्ति, जिसमें पार्किंग, एंट्री, दो बार नाश्ता और एक समय का भोजन शामिल है। ऑनलाइन बुकिंगउमरीखेड़ा इको टूरिज्म पार्क का संचालन वन समिति करेगी। पर्यटकों के भोजन के लिए ‘चूल्हा–चौका’ नाम से किचन तैयार किया गया है, जिसमें गांव की महिलाओं को भोजन बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। यहां इडली, डोसा, दाल–बाफला, दाल–पानिये, पंजाबी फूड समेत कई व्यंजन उपलब्ध होंगे। फोटोग्राफी व फोटोशूट के लिए पार्क के कुछ निर्धारित क्षेत्र भी आरक्षित किए गए हैं।वॉच टाॅवर, हर्बल पार्क समेत कई सुविधाएं पार्क के विस्तार के लिए लगभग 7 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार है। इसमें 1.
45 करोड़ से 15 कॉटेज, 15 स्विस टेंट और 20 सामान्य टेंट, 85 लाख से एडवेंचर पार्क, चिल्ड्रन पार्क, वॉच टावर, हर्बल पार्क, ओपन एयर थिएटर, 1.05 करोड़ से ट्रैकिंग ट्रेल, साइकलिंग ट्रेल, लोटस पाउंड और लैंड स्कैपिंग, 90 लाख से कैफे और रेस्टोरेंट, 1.95 करोड़ से साइट इम्प्रूवमेंट और ब्यूटीफिकेशन के काम किए जाएंगे। पार्क में उन्नत सोलर पावर सिस्टम भी लगाया जाएगा।एमपी के कूनो नेशनल पार्क में एक दिन पहले ही चीता मुखी ने शावकों को जन्म दिया है। कूनो में चीतों का कुनबा बढ़ रहा है तो इधर बाघों के लिए फोरलेन टाइगर कॉरिडोर बनाने का काम भी तेजी से हो रहा है। दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 23 अगस्त 2025 को जबलपुर में इसका ऐलान किया था।टोंक में ठंडी हवा ने बढ़ाई सर्दीजयपुर सहित कई जिलों में कल से बारिश का अलर्टचित्तौड़गढ़ में बादलों और हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरनपंजाब-चंडीगढ़ में ठंड बढ़ीनर्मदापुरम में मौसम बदला, बादल छाए
Umrikheda Adventure Park Jungle Adventure Indore-Khandwa Road Umrikheda Adventure Park Solar Energy Plant Night Stay Facility
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
12 जिलों में 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट: MP के पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनने का असर, भोपाल, ...Madhya Pradesh Monsoon [30/10/2025] Update; Follow Bhopal Indore Ujjain Gwalior Jabalpur Ratlam IMD Rainfall Photos Videos On Dainik Bhaskar.
Read more »
आज क्या है 25 नवंबर? Google से पूछ रहे हैं लोग, हर भारतीय को पता होना चाहिए इस दिन का महत्वWhat is Today 25 November?: दिल्ली-नोएडा समेत कई राज्यों में 25 नवंबर 2025 को छुट्टी है। हर भारतीय को इसके पीछे का महत्व पता होना चाहिए। क्योंकि आज से करीब 350 साल पहले गुरु तेग बहादुर साहिब ने मानवता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।
Read more »
'गुरु तेग बहादुर ने दिया धर्म के प्रति समर्पण का संदेश', लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बोले सीएम योगीसिखों के नवें गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी दिवस समारोह शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म के प्रति समर्पण का संदेश देकर अपना शीश कटवा दिया। उनका बलिदान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के काम आया। सिख गुरुओं की वजह से ही आक्रांताओं के मंसूबे काम नहीं आ...
Read more »
MG Cyberster की 5 महीने तक का बढ़ी वेटिंग पीरियड, पलक झपकते पकड़ती है 0-100 KMPH की रफ्तारएमजी मोटर इंडिया ने जुलाई 2025 में MG Cyberster इलेक्ट्रिक रोडस्टर लॉन्च की, जो 74.99 लाख रुपये में उपलब्ध है। प्रीमियम एमजी सिलेक्ट आउटलेट्स के माध्यम से बेची जाने वाली इस कार की 350 से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं और इसका वेटिंग पीरियड 4-5 महीने है। यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार 3.
Read more »
80 लाख भी दो और 5 महीने इंतजार भी करो, MG की Cyberster खरीदने वालों की बढ़ी टेंशनMG Cyberster: लॉन्च के कुछ ही महीनों के भीतर, एमजी साइबरस्टर ने शानदार प्रदर्शन किया है. अभी तक इस इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल की 350 से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो भारतीय प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण आंकड़ा है.
Read more »
यूपी में स्मार्ट मीटर ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की समस्या, 350 की जगह आ रहा 1500 रुपये का बिलबलिया में स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि बिजली का बिल दोगुना से भी ज्यादा आ रहा है। शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं हो रहा। नगरा सर्किल में 16,500 घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, और बिल संबंधी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। विभाग का कहना है कि शिकायतों की जांच की जा रही...
Read more »
