क्या इंदिरा गांधी ने वाजपेयी और आडवाणी को दे दी थी कांग्रेस की संसदीय सीट? - फ़ैक्ट चेक
आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था यानी जनवरी 1980 में हुए लोकसभा चुनावों के कुछ महीने बाद. अक्तूबर 1984 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद बीजेपी ने अपना पहला चुनाव लड़ा था.
1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 404 सीटें मिली थीं और राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने थे. भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में सिर्फ़ दो सीटें मिली थीं. आधिकारिक तौर पर यही भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव में सबसे ख़राब प्रदर्शन रहा है.इन दो सीटों में से एक सीट गुजरात के मेहसाणा में बीजेपी उम्मीदवार डॉक्टर एके पटेल ने जीती थी और दूसरी सीट जीती थी आंध्र प्रदेश के हनमकोंडा से बीजेपी नेता सीजे रेड्डी ने. अटल बिहारी वाजपेयी ग्वालियर संसदीय सीट से 1984 का लोकसभा चुनाव हार गये थे, लेकिन तब इंदिरा गांधी का भी देहांत हो चुका था.ऐसे में कोई संभावना ही नहीं बनती जब इंदिरा गांधी ने बीजेपी के ख़राब प्रदर्शन के कारण वाजपेयी और आडवाणी के लिए कांग्रेस नेताओं से इस्तीफ़ा मांगा हो.ऑनलाइन मैग्ज़ीन 'युवा संदेश' के दावे पर वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक रशीद किदवई ने बीबीसी से कहा,"ये बिल्कुल ग़लत ख़बर है. 1984 में जब इंदिरा गांधी की हत्या की गई तब तक कोई ऐसी राजनीतिक स्थिति नहीं बनी थी जब उन्होंने बीजेपी नेताओं के लिए कांग्रेस की सीटें खाली कराई हों."विनोद शर्मा ने बीबीसी से कहा,"किसी मौजूदा सांसद से इस्तीफ़ा लेकर उस सीट को किसी अन्य पार्टी के नेता को दे देना कोई मज़ाक नहीं है. आप सीट छोड़ सकते हैं. लेकिन किसी अन्य नेता को उस सीट से सांसद बनने के लिए चुनावी मैदान में उतरना ही होगा."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बैंक कर्ज घोटाला: ईडी ने अटैच की तायल समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्तिईडी के मुताबिक, तायल समूह और केएसएल समेत उसकी चार कंपनियों ने 2008 में बैंक ऑफ इंडिया और आंध्र बैंक से करीब 524 करोड़ रुपये
Read more »
कोलकाता में बीजेपी ने रद्द की योगी आदित्य नाथ की आज की रैलीबीजेपी ने आरोप लगाया कि रैली को इसलिए रद्द किया गया क्योंकि वहां पर मंच को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था।
Read more »
12वीं की टॉपर दृष्टि ने बिना कोचिंग की पढ़ाई, कहा- मुझे ज्यादा नंबरों की उम्मीद थीदृष्टि अपने पिता को लकी चार्म मानती हैं, कहा-पेपर के पहले पिता के साथ बैठकर पढ़ती थी दृष्टि का लक्ष्य आईएएस बनना, रोजाना 5-6 घंटे करती थी पढ़ाई | Topper spoke - I was expecting more numbers; My lucky charm is papa
Read more »
गुजरात: दलितों की बरात रोकने पर जिग्नेश ने की डिप्टी एसपी को सस्पेंड करने की मांगगुजरात में एक हफ्ते में चार दलितों को घोड़ी पर बरात निकालने से रोके जाने का मुद्दा गरमा गया है. युवा कांग्रेसी नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने डिप्टी एसपी पर मामला दर्ज करने के साथ सस्पेंड करने की मांग की है.
Read more »
बिना पैसे दिए किराये पर लें कार, Hyundai ने शुरू की ये सर्विस– News18 हिंदीदेश की दूसरी बड़ी कारमेकर हुंडई मोटर ने कार लीजिंग की सर्विस शुरू की है
Read more »
कांग्रेस ने जिसे PM मोदी से लड़ने को भेजा, वह करने लगे वाजपेयी की तारीफउत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बड़े हृदय के व्यक्ति थे जो सबको साथ लेकर चलते थे. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह नहीं थे. पूर्व बीजेपी नेता ने वाराणसी से सांसद मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार का चुनाव 2014 के मुकाबले आसान है.
Read more »
World Cup: पाकिस्तान की घर के सितारों ने की थी खिंचाई, जोस बटलर ने ऐसे की तरफदारीपाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे की वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 0-3 से पिछड़ने पर कप्तान सरफराज और शोएब अख्तर की आलोचना के बावजूद इंग्लैंड के जोस बटलर ने पाकिस्तान टीम की तारीफ की है.
Read more »
राजभर ने इस्तीफा देने से किया इनकार, सीएम योगी ने की बर्खास्त करने की सिफारिशहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: सभी एग्जिट पोल का असर शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। सोमवार सुबह सेंसेक्स करीब 950 अंक ऊपर खुला, जबकि निफ्टी में भी 284 अंकों की तेजी देखी गई। वहीं, यूएस डॉलर के मुकाबले रुपया 0.86 पैसे मजबूत हुआ।
Read more »
विवेक ने ऐश्वर्या, सलमान, अभिषेक का मजाक उड़ाया, राकांपा ने गिरफ्तारी की मांग कीअपनी फिल्म का नया पोस्टर जारी होने के बाद ट्रोल हुए विवेक ओबेरॉय लोगों ने कहा- इससे दिखता है कि उनके मन में औरतों के प्रति कितना सम्मान है | Actor Vivek Oberoi receives backlash for sharing \'exit poll\' meme involving Aishwarya Rai, Salman Khan, Abhishek Bachchan
Read more »
शिवसेना ने की राहुल और प्रियंका गांधी की तारीफ- चुनाव में कड़ी मेहनत की-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार बनने का दावा करने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गाधी की तारीफ की। शिवसेना ने कहा कि नई लोकसभा में उनकी पार्टी को विपक्ष के नेता पद के लिए पर्याप्त सीटें मिल जाएंगी।
Read more »
