जकार्ता: इंडोनेशिया दुनिया के रक्षा बाजार में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है, जिसने भारत और पाकिस्तान जैसे देशों से हथियारों की डील करके हलचल मचा दी है। यह देश एक ओर भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहा है और दूसरी ओर पाकिस्तान के JF-17 विमान खरीदने पर विचार कर रहा है।
जकार्ता : दुनिया के नक्शे पर एक ऐसा देश है जिसने अपनी सेना को फौलाद बनाने के लिए ग्लोबल डिफेंस मार्केट में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है. इस देश ने भारत और पाकिस्तान जैसे धुर विरोधियों को एक साथ अपनी चौखट पर ला खड़ा किया है.
ये मुस्लिम देश समुद्री दुश्मनों को डराने के लिए एक हाथ से भारत की ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहा है और दूसरे हाथ से पाकिस्तान के JF-17 की डील कर रहा है. आगे जानें कौन सा देश डिफेंस मार्केट में ये खेल कर रहा है और इसके पीछे की रणनीति क्या है? भारत और पाकिस्तान से हथियारों की महाडील करने वाले ये देश इंडोनेशिया है, जो इस वक्त दुनिया के रक्षा बाजार में बड़ा खिलाड़ी बनकर उभर रहा है. मिलिट्री इक्विपमेंट्स को लेकर उसके हालिया फैसलों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. एक तरफ जहां वो पाकिस्तान से JF-17 थंडर जैसे लड़ाकू विमान खरीदने की बातचीत कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसने भारत के साथ खतरनाक ब्रह्मोस मिसाइल का सौदा पक्का करके सबको चौंका दिया है. क्या इंडोनेशिया की वायुसेना में शामिल होगा पाकिस्तानी विमान? जनवरी के महीने में जब पाकिस्तान अपने JF-17 थंडर विमानों को बेचने के लिए अफ्रीका और एशिया के देशों में जमकर प्रमोशन कर रहा था, तब इंडोनेशिया का नाम सबसे ऊपर आया. इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के एयर चीफ से मुलाकात की, जिसमें रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर लंबी बात हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडोनेशिया करीब 40 जेएफ-17 विमान खरीदने पर विचार कर रहा था. बता दें कि इस विमान को पाकिस्तान और चीन ने मिलकर बनाया है और इंडोनेशिया इसे अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए एक अच्छा विकल्प मान रहा है. इंडोनेशिया पाकिस्तान JF-17 डील नेपाल की सरकार में आते ही बदल गए बालेंद्र शाह के जज्बात, वर्ल्ड कप जीत पर भेजा सलाम, पीएम मोदी से गर्मजोशी भरी बात भारत की ब्रह्मोस मिसाइल के लिए क्यों चुकाए करोड़ों डॉलर? पाकिस्तान से बातचीत के कुछ ही हफ्तों बाद खबर आई कि इंडोनेशिया ने भारत के साथ ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल सिस्टम का सौदा पक्का कर लिया है. यह भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट के लिए एक बहुत बड़ी जीत है. यह सौदा करीब 200 मिलियन डॉलर से 350 मिलियन डॉलर के बीच बताया जा रहा है. इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि यह सौदा उनकी नौसेना और समुद्री सुरक्षा को आधुनिक बनाने के लिए किया गया है. ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे जहाज से भी दागा जा सकता है, और इंडोनेशिया इसे अपने तटीय इलाकों की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करेगा. इंडोनेशिया भारत ब्रह्मोस मिसाइल डील होर्मुज पर ट्रंप के खिलाफ हो गई US नेवी? ईरानी IRGC के डर से कहा ‘हम नहीं छोड़ने जाएंगे साउथ चाइना सी का तनाव और इंडोनेशिया की तैयारी इंडोनेशिया जिस तेजी से हथियार खरीद रहा है, उसके पीछे सबसे बड़ी वजह साउथ चाइना सी में बढ़ता तनाव है. चीन की बढ़ती दादागिरी को देखते हुए इंडोनेशिया अपनी समुद्री सीमाओं को अभेद्य बनाना चाहता है. फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया दूसरा ऐसा देश है जिसने भारत की ब्रह्मोस मिसाइल पर भरोसा जताया है. वियतनाम और मलेशिया जैसे देश भी अब कतार में खड़े हैं. एक तरफ पाकिस्तान से विमान की बात और दूसरी तरफ भारत से मिसाइल लेना यह दिखाता है कि इंडोनेशिया किसी एक देश पर निर्भर रहने के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से सबसे अच्छे हथियार चुन रहा है.
इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल JF-17 विमान भारत पाकिस्तान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस की 'मिसाइल' फेल! रूस JF-17 इंजन पाकिस्तान को नहीं दे रहाकांग्रेस की एक और 'मिसाइल' हो गई फुस्स! झूठ है रूस के पाकिस्तान को JF-17 जेट्स के इंजन सप्लाई करने का दावा
Read more »
कांग्रेस की 'मिसाइल' फेल! रूस JF-17 इंजन पाकिस्तान को नहीं दे रहाकांग्रेस की एक और 'मिसाइल' हो गई फुस्स! झूठ है रूस के पाकिस्तान को JF-17 जेट्स के इंजन सप्लाई करने का दावा
Read more »
रूस का RD-93 इंजन पाकर खुश हो रहा था पाकिस्तान, लेकिन हकीकत जान पीट लेगा माथाJF-17: रूस का RD-93 इंजन पाकर खुश हो रहा था पाकिस्तान, लेकिन हकीकत जानकर पीट लेगा माथा
Read more »
रूस का RD-93 इंजन पाकर खुश हो रहा था पाकिस्तान, लेकिन हकीकत जान पीट लेगा माथाJF-17: रूस का RD-93 इंजन पाकर खुश हो रहा था पाकिस्तान, लेकिन हकीकत जानकर पीट लेगा माथा
Read more »
Pakistan Expanding Arms Footprint? Secretly Delivers Deadly JF-17 Block III Jets To Azerbaijan; Experts StunnedThe secretive transfer of JF-17 Block III aircraft highlights Islamabad’s growing role in regional arms deals.
Read more »
JF-17: सस्ता सौदा या रणनीतिक गलती? इराक के लिए कैसे सबसे बड़ी भूल साबित होगा पाकिस्तानी जेटpakistan iraq jf17 deal: पाकिस्तान और इराक के बीच JF-17 डील तकनीकी कमजोरियों, चीन पर निर्भरता और पाकिस्तानी आर्थिक संकट के चलते इराक के लिए जोखिम भरी साबित हो सकती है.
Read more »
