इंडिगो संकट, 4 दिनों में 2000+ फ्लाइट कैंसिल: 3 लाख यात्री परेशान हुए; प्रभावित रूट पर रेलवे ने 37 प्रीमियम...

Crew Shortage News

इंडिगो संकट, 4 दिनों में 2000+ फ्लाइट कैंसिल: 3 लाख यात्री परेशान हुए; प्रभावित रूट पर रेलवे ने 37 प्रीमियम...
Indigo Crew ShortageDelhi AirportMumbai Airport
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 446 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 192%
  • Publisher: 51%

IndiGo Aircraft Crew Shortage Current Situation Update; देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पिछले 2-5 दिसंबर तक 1700 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुई है। शुक्रवार को भी लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स की कमी से जूझती दिखी। इसके कारण देशभर में 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। इंडिगो...

3 लाख यात्री परेशान हुए; प्रभावित रूट पर रेलवे ने 37 प्रीमियम ट्रेनो में 116 एडिशनल कोच जोड़ेदेश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के ऑपरेशन में लगातार पांचवें दिन शनिवार को सुधार नहीं दिख रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट पर रातभर पैसेंजर परेशान दिखे। इससे पहले चार दिनों में रद्द उड़ानों की संख्या 2,000 से ज्यादा हो गई है। इससे करीब 3 लाख यात्री सीधे प्रभावित हुए। आज और कल इंडिगो की 25–30% ज्यादा फ्लाइट्स रद्द या लेट हो सकती हैं। पिछले 4 दिनों में रोजाना एवरेज 500 फ्लाइट लेट हो रही है, जो कि शनिवार और रविवार को बढ़कर 600 तक पहुंच सकती है। इसका कारण है कि शनिवार और रविवार को अन्य दिनों से एक तिहाई फ्लाइट ज्यादा ऑपरेट होती हैं। इंडिगो का कहना है कि फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल होने में 15 दिसंबर तक का समय लगेगा। उधर, रेलवे ने 37 प्रीमियम ट्रेनो में 116 एडिशनल कोच जोड़े हैं। यह फैसला उन शहरों और रूट्स के लिए किया गया है, जहां IndiGo की पैसेंजर की ज्यादा आवाजाही है। इसके जरिए 35000 हजार यात्रियों को रोजाना फायदा मिलेगा। SpiceJet के चेयरमैन Ajay Singh ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यात्रियों की सुविधा के लिए अगले 2–3 दिनों में 100 अतिरिक्त उड़ानें शुरू की जाएंगी ताकि प्रभावित यात्रियों की मदद हो सके। दूसरी एयरलाइंस के किराए बढ़ाने के कारण यात्रियों को ऑप्शनल फ्लाइट्स की तलाश में सामान्य से 10 गुना कीमत तक पर टिकट खरीदने पड़ रहे हैं।DGCA के वो नए नियम, जिससे इंडिगो में स्टाफ क्राइसिस हुई नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया। DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए हथे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है। DGCA ने बताया कि नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें कैंसिल की गईं, जिनमें FDTL नियमों के कारण 755 उड़ानें शामिल हैं।​​​​​​वीकेंड पर यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है शनिवार और रविवार को इंडिगो की 25–30% ज्यादा फ्लाइट्स रद्द या लेट हो सकती हैं। पिछले 4 दिनों में रोजाना औसतन 425 फ्लाइट लेट हो रही है, जो कि शनिवार और रविवार को बढ़कर 600 तक पहुंच सकती है। इसका कारण है कि शनिवार और रविवार को अन्य दिनों से एक तिहाई फ्लाइट ज्यादा संचालित होती है। DGCA के मुताबिक, शनिवार और रविवार को औसतन लगभग 4500 और बाकी दिनों में औसतन लगभग 3300 फ्लाइट संचालित होती है। दरअसल लोग शनिवार-रविवार को छुट्टी और बिजनेस के लिए ज्यादा यात्रा करते हैं।केंद्र सरकार ने एयरलाइंस, खासकर इंडिगो को फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के नए नियमों से आशिंक राहत दी है। सरकार ने अपना वह आदेश तत्काल वापस ले लिया है, जिसके तहत पायलटों समेत अन्य क्रू को हर सप्ताह लगातार 48 घंटे का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य किया गया था। सात दिन काम के बाद 48 घंटे रेस्ट। छुट्टी वीकली रेस्ट नहीं मानी जाएगी। अब पहले की तरह 36 घंटे रेस्ट। छुट्टी भी रेस्ट में।नाइट लैंडिंग:रात 12 बजे से 6 बजे तक हुआ था। अब फिर नाइट टाइम रात 12 से 5 बजे तक।DGCA के वो नए नियम, जिससे इंडिगो में स्टाफ क्राइसिस हुई DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए हथे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है। DGCA ने बताया कि नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें कैंसिल की गईं, जिनमें FDTL नियमों के कारण 755 उड़ानें शामिल हैं।​​​​​​यात्रियों को अभी ये 6 कदम उठाने चाहिए। वहीं, रिफंड या रीबुकिंग के लिए आपने जिस एप से टिकट बुक की है, उसका तय प्रोसेस अपनाइए।फ्लाइट लेट हो तो एयरलाइन से खाना-पानी और होटल जैसी सुविधाएं मांगें।दिल्ली में सबसे ज्यादा 225 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। इंडिगो ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी घरेलू फ्लाइट्स शुक्रवार रात 12 बजे तक रद्द कर दी। टर्मिनल पर हजारों सूटकेस पड़े रहे। कई यात्रियों को 12 घंटे से ज्यादा अपना सामान लेने में लगे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि यात्री फर्श और सीढ़ियों पर बैठकर घंटों उड़ानों का इंतजार करते रहे।बुजुर्गों और छोटे बच्चों को कुर्सियों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्री स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से बहस करते दिखे।यहां के एयरपोर्ट आज सुबह से 32 फ्लाइट्स रद्द हो गईं। रद्द फ्लाइट्स के बाद यात्रियों का सामान ट्रॉलियों में जमा रहा। यात्रियों को सामान वापस लेने में लंबा इंतजार करना पड़ा।यहां 32 उड़ानें रद्द हुई हैं। उड़ान कैंसिल होने और देरी के कारण देश भर में हजारों यात्री परेशान दिखे।बेंगलुरु102 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। यहां भी लोग एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार कर वापस लौटते देखे गए।दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री सुरक्षाबल के साथ धक्का-मुक्की करते देखे गए।वॉचडॉग के पास इंडिगो से डेप्युटेशन पर 12 FOI DGCA ने एक बयान में कहा- फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर को इंडिगो पायलट शेड्यूलिंग को आसान बनाने के लिए एक हफ्ते के लिए फ्लाइंग ड्यूटी लेने की इजाजत दी गई है। ये सभी पायलट A320 टाइप-रेटेड हैं और उनके पास वैलिड लाइसेंस हैं।इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर पिछले चार दिनों में 7 परसेंट से ज्यादा गिर गए।इंडिगो के पास सबसे ज्यादा 434 विमान हैं। एक दिन में 2300 से ज्यादा उड़ानें हैं। देश की 60% से अधिक घरेलू उड़ानें इसी के पास हैं।अभी इसके पास 5456 पायलट और 10212 केबिन क्रू मेंबर हैं। 41 हजार से ज्यादा स्थायी कर्मचारी हैं।इंडिगो का कहना है कि नए फ्लाइट टाइम लिमिटेशन नियमों के कारण पायलट और क्रू की कमी हुई है। नए नियमों में पायलटों के उड़ान भरने के नियमों को घटाकर रोजाना 8 घंटे कर दिया गया है। नाइट लैंडिंग 6 से घटाकर 2 कर दी गई हैं। क्रू के लिए 24 घंटे में 10 घंटे आराम का समय रखा है।शुक्रवार को गोवा एयरपोर्ट पर एक यात्री ने बताया- मुझे रायपुर जाना था। एयरपोर्ट पर पता चला कि हमारी उड़ान रद्द कर दी गई है। वे हमें एक्सचेंज ऑफर दे रहे हैं। कह रहे हैं कि हम की फ्लाइट से चल जाएं, लेकिन यह तय नहीं है कि वह उड़ान रवाना होगी भी या नहीं। कल की फ्लाइट का समय तक नहीं बता रहे हैं। अब गोवा में एक दिन और रुकना मजबूरी हो गई है। गोवा में एक अन्य यात्री ने कहा- हम अभी दिल्ली से गोवा एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। यहां से लक्षद्वीप के लिए हमारी कनेक्टिंग फ्लाइट थी, लेकिन देर से पहुंचने के कारण वो फ्लाइट छूट गई। यह सब इंडिगो की वजह से हुआ है। वे हमारी कोई मदद भी नहीं कर रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी किसी ने कुछ भी नहीं बताया था। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक यात्री ने बताया, बुधवार दोपहर में अहमदाबाद से वाराणसी के लिए मेरी फ्लाइट थी। कई बार देरी के बाद फ्लाइट रद्द कर दी, लेकिन अब तक हमारा सामान वापस नहीं मिला है।'सरकार ने इस पूरे घटनाक्रम पर उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं, ताकि इस संकट के कारण और जिम्मेदारी तय की जा सके। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों में इंडिगो की उड़ानें पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर कोई फ्लाइट रद्द हो जाती है, तो यात्रियों को उनका पूरा टिकट रिफंड मिलेगा। उन्हें जरूरत पड़ने पर होटल में ठहराया जाएगा, खासकर बुज़ुर्गों के लिए। अगर फ्लाइट देर होती है, तो यात्रियों को खाना और अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही मंत्रालय का 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम लगातार स्थिति पर नजर रखेगा।एयरलाइन दिन भर में लगभग 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है। यह संख्या एअर इंडिया के एक दिन में संचालित उड़ानों की लगभग दोगुनी है। इतने बड़े पैमाने पर यदि 10–20 प्रतिशत उड़ानें भी देर से चलें या रद्द हों, तो इसका मतलब होता है 200–400 उड़ानें प्रभावित होना। हजारों यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किलें आना। बुधवार को भी इंडिगो की 200 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा था। DGCA के अनुसार, क्रू की कमी इसकी मुख्य वजह है। इंडिगो में यह दिक्कत पिछले महीने से चल रही है। नवंबर में इसकी 1232 उड़ानें रद्द हुईं। मंगलवार को 1400 उड़ानें देरी से चलीं।5 दिसंबर को इंडिगो लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही है। इसके कारण दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं।इंडिगो ने यात्रियों से माफी मांगी और कहा कि वह ऑपरेशन जल्द ठीक करने पर काम कर रही है। इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा- इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने और देरी से चलने के लिए हम सभी से माफी मांगते हैं। पूरा सिस्टम रिबूट हो रहा है। हालात सामान्य होने में वक्त लगेगा। 10 से 15 दिसंबर तक हालात सामान्य हो सकेंगे।तीसरे दिन भी इंडिगो क्रू की कमी से जूझ रही है। गुरुवार 4 दिसंबर को दिल्ली, मुंबई सहित 10 से ज्यादा एयरपोर्ट में इंडिगो की 550 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इसके बाद DGCA ने एयरलाइन अधिकारियों से मुलाकात की, जहां इंडिगो ने नए नियमों में छूट और तीन महीने का समय मांगा। DGCA ने जरूरी सुधारों पर काम करने को कहा। इंडिगो को क्रू भर्ती-ट्रेनिंग का रोडमैप, रोस्टर रीस्ट्रक्चरिंग और सेफ्टी असेसमेंट की प्लानिंग देनी होगी। साथ ही हर 15 दिन प्रोग्रेस रिपोर्ट जमा करनी होगी।एविशन सेक्टर के नए सुरक्षा नियमों की वजह से इंडिगो एयरलाइन क्रू की कमी से जूझ रही है। इसके कारण 2 और 3 दिसंबर को कंपनी की 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं थीं। बेंगलुरु में 42, दिल्ली में 38, मुंबई से 33, हैदराबाद में 19, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, कोलकाता में 10 और सूरत में 8 फ्लाइट कैंसिल हुईं।MP के 19 शहरों का पारा 10°C से नीचेसर्द हवाओं का फिर असर, ग्वालियर-चंबल ठिठुराप्रयागराज में रात में ठंड हवाओं से ठिठुरन बढ़ीकड़ाके की ठंड से तीन दिन बाद थोड़ी राहत मिलीहरियाणा में सर्दी का डबल अटैक, नारनौल सबसे ठंडा.

3 लाख यात्री परेशान हुए; प्रभावित रूट पर रेलवे ने 37 प्रीमियम ट्रेनो में 116 एडिशनल कोच जोड़ेदेश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के ऑपरेशन में लगातार पांचवें दिन शनिवार को सुधार नहीं दिख रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट पर रातभर पैसेंजर परेशान दिखे। इससे पहले चार दिनों में रद्द उड़ानों की संख्या 2,000 से ज्यादा हो गई है। इससे करीब 3 लाख यात्री सीधे प्रभावित हुए। आज और कल इंडिगो की 25–30% ज्यादा फ्लाइट्स रद्द या लेट हो सकती हैं। पिछले 4 दिनों में रोजाना एवरेज 500 फ्लाइट लेट हो रही है, जो कि शनिवार और रविवार को बढ़कर 600 तक पहुंच सकती है। इसका कारण है कि शनिवार और रविवार को अन्य दिनों से एक तिहाई फ्लाइट ज्यादा ऑपरेट होती हैं। इंडिगो का कहना है कि फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल होने में 15 दिसंबर तक का समय लगेगा। उधर, रेलवे ने 37 प्रीमियम ट्रेनो में 116 एडिशनल कोच जोड़े हैं। यह फैसला उन शहरों और रूट्स के लिए किया गया है, जहां IndiGo की पैसेंजर की ज्यादा आवाजाही है। इसके जरिए 35000 हजार यात्रियों को रोजाना फायदा मिलेगा। SpiceJet के चेयरमैन Ajay Singh ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यात्रियों की सुविधा के लिए अगले 2–3 दिनों में 100 अतिरिक्त उड़ानें शुरू की जाएंगी ताकि प्रभावित यात्रियों की मदद हो सके। दूसरी एयरलाइंस के किराए बढ़ाने के कारण यात्रियों को ऑप्शनल फ्लाइट्स की तलाश में सामान्य से 10 गुना कीमत तक पर टिकट खरीदने पड़ रहे हैं।DGCA के वो नए नियम, जिससे इंडिगो में स्टाफ क्राइसिस हुई नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया। DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए हथे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है। DGCA ने बताया कि नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें कैंसिल की गईं, जिनमें FDTL नियमों के कारण 755 उड़ानें शामिल हैं।​​​​​​वीकेंड पर यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है शनिवार और रविवार को इंडिगो की 25–30% ज्यादा फ्लाइट्स रद्द या लेट हो सकती हैं। पिछले 4 दिनों में रोजाना औसतन 425 फ्लाइट लेट हो रही है, जो कि शनिवार और रविवार को बढ़कर 600 तक पहुंच सकती है। इसका कारण है कि शनिवार और रविवार को अन्य दिनों से एक तिहाई फ्लाइट ज्यादा संचालित होती है। DGCA के मुताबिक, शनिवार और रविवार को औसतन लगभग 4500 और बाकी दिनों में औसतन लगभग 3300 फ्लाइट संचालित होती है। दरअसल लोग शनिवार-रविवार को छुट्टी और बिजनेस के लिए ज्यादा यात्रा करते हैं।केंद्र सरकार ने एयरलाइंस, खासकर इंडिगो को फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के नए नियमों से आशिंक राहत दी है। सरकार ने अपना वह आदेश तत्काल वापस ले लिया है, जिसके तहत पायलटों समेत अन्य क्रू को हर सप्ताह लगातार 48 घंटे का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य किया गया था। सात दिन काम के बाद 48 घंटे रेस्ट। छुट्टी वीकली रेस्ट नहीं मानी जाएगी। अब पहले की तरह 36 घंटे रेस्ट। छुट्टी भी रेस्ट में।नाइट लैंडिंग:रात 12 बजे से 6 बजे तक हुआ था। अब फिर नाइट टाइम रात 12 से 5 बजे तक।DGCA के वो नए नियम, जिससे इंडिगो में स्टाफ क्राइसिस हुई DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए हथे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है। DGCA ने बताया कि नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें कैंसिल की गईं, जिनमें FDTL नियमों के कारण 755 उड़ानें शामिल हैं।​​​​​​यात्रियों को अभी ये 6 कदम उठाने चाहिए। वहीं, रिफंड या रीबुकिंग के लिए आपने जिस एप से टिकट बुक की है, उसका तय प्रोसेस अपनाइए।फ्लाइट लेट हो तो एयरलाइन से खाना-पानी और होटल जैसी सुविधाएं मांगें।दिल्ली में सबसे ज्यादा 225 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। इंडिगो ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी घरेलू फ्लाइट्स शुक्रवार रात 12 बजे तक रद्द कर दी। टर्मिनल पर हजारों सूटकेस पड़े रहे। कई यात्रियों को 12 घंटे से ज्यादा अपना सामान लेने में लगे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि यात्री फर्श और सीढ़ियों पर बैठकर घंटों उड़ानों का इंतजार करते रहे।बुजुर्गों और छोटे बच्चों को कुर्सियों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्री स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से बहस करते दिखे।यहां के एयरपोर्ट आज सुबह से 32 फ्लाइट्स रद्द हो गईं। रद्द फ्लाइट्स के बाद यात्रियों का सामान ट्रॉलियों में जमा रहा। यात्रियों को सामान वापस लेने में लंबा इंतजार करना पड़ा।यहां 32 उड़ानें रद्द हुई हैं। उड़ान कैंसिल होने और देरी के कारण देश भर में हजारों यात्री परेशान दिखे।बेंगलुरु102 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। यहां भी लोग एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार कर वापस लौटते देखे गए।दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री सुरक्षाबल के साथ धक्का-मुक्की करते देखे गए।वॉचडॉग के पास इंडिगो से डेप्युटेशन पर 12 FOI DGCA ने एक बयान में कहा- फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर को इंडिगो पायलट शेड्यूलिंग को आसान बनाने के लिए एक हफ्ते के लिए फ्लाइंग ड्यूटी लेने की इजाजत दी गई है। ये सभी पायलट A320 टाइप-रेटेड हैं और उनके पास वैलिड लाइसेंस हैं।इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर पिछले चार दिनों में 7 परसेंट से ज्यादा गिर गए।इंडिगो के पास सबसे ज्यादा 434 विमान हैं। एक दिन में 2300 से ज्यादा उड़ानें हैं। देश की 60% से अधिक घरेलू उड़ानें इसी के पास हैं।अभी इसके पास 5456 पायलट और 10212 केबिन क्रू मेंबर हैं। 41 हजार से ज्यादा स्थायी कर्मचारी हैं।इंडिगो का कहना है कि नए फ्लाइट टाइम लिमिटेशन नियमों के कारण पायलट और क्रू की कमी हुई है। नए नियमों में पायलटों के उड़ान भरने के नियमों को घटाकर रोजाना 8 घंटे कर दिया गया है। नाइट लैंडिंग 6 से घटाकर 2 कर दी गई हैं। क्रू के लिए 24 घंटे में 10 घंटे आराम का समय रखा है।शुक्रवार को गोवा एयरपोर्ट पर एक यात्री ने बताया- मुझे रायपुर जाना था। एयरपोर्ट पर पता चला कि हमारी उड़ान रद्द कर दी गई है। वे हमें एक्सचेंज ऑफर दे रहे हैं। कह रहे हैं कि हम की फ्लाइट से चल जाएं, लेकिन यह तय नहीं है कि वह उड़ान रवाना होगी भी या नहीं। कल की फ्लाइट का समय तक नहीं बता रहे हैं। अब गोवा में एक दिन और रुकना मजबूरी हो गई है। गोवा में एक अन्य यात्री ने कहा- हम अभी दिल्ली से गोवा एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। यहां से लक्षद्वीप के लिए हमारी कनेक्टिंग फ्लाइट थी, लेकिन देर से पहुंचने के कारण वो फ्लाइट छूट गई। यह सब इंडिगो की वजह से हुआ है। वे हमारी कोई मदद भी नहीं कर रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी किसी ने कुछ भी नहीं बताया था। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक यात्री ने बताया, बुधवार दोपहर में अहमदाबाद से वाराणसी के लिए मेरी फ्लाइट थी। कई बार देरी के बाद फ्लाइट रद्द कर दी, लेकिन अब तक हमारा सामान वापस नहीं मिला है।'सरकार ने इस पूरे घटनाक्रम पर उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं, ताकि इस संकट के कारण और जिम्मेदारी तय की जा सके। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों में इंडिगो की उड़ानें पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर कोई फ्लाइट रद्द हो जाती है, तो यात्रियों को उनका पूरा टिकट रिफंड मिलेगा। उन्हें जरूरत पड़ने पर होटल में ठहराया जाएगा, खासकर बुज़ुर्गों के लिए। अगर फ्लाइट देर होती है, तो यात्रियों को खाना और अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही मंत्रालय का 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम लगातार स्थिति पर नजर रखेगा।एयरलाइन दिन भर में लगभग 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है। यह संख्या एअर इंडिया के एक दिन में संचालित उड़ानों की लगभग दोगुनी है। इतने बड़े पैमाने पर यदि 10–20 प्रतिशत उड़ानें भी देर से चलें या रद्द हों, तो इसका मतलब होता है 200–400 उड़ानें प्रभावित होना। हजारों यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किलें आना। बुधवार को भी इंडिगो की 200 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा था। DGCA के अनुसार, क्रू की कमी इसकी मुख्य वजह है। इंडिगो में यह दिक्कत पिछले महीने से चल रही है। नवंबर में इसकी 1232 उड़ानें रद्द हुईं। मंगलवार को 1400 उड़ानें देरी से चलीं।5 दिसंबर को इंडिगो लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही है। इसके कारण दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं।इंडिगो ने यात्रियों से माफी मांगी और कहा कि वह ऑपरेशन जल्द ठीक करने पर काम कर रही है। इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा- इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने और देरी से चलने के लिए हम सभी से माफी मांगते हैं। पूरा सिस्टम रिबूट हो रहा है। हालात सामान्य होने में वक्त लगेगा। 10 से 15 दिसंबर तक हालात सामान्य हो सकेंगे।तीसरे दिन भी इंडिगो क्रू की कमी से जूझ रही है। गुरुवार 4 दिसंबर को दिल्ली, मुंबई सहित 10 से ज्यादा एयरपोर्ट में इंडिगो की 550 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इसके बाद DGCA ने एयरलाइन अधिकारियों से मुलाकात की, जहां इंडिगो ने नए नियमों में छूट और तीन महीने का समय मांगा। DGCA ने जरूरी सुधारों पर काम करने को कहा। इंडिगो को क्रू भर्ती-ट्रेनिंग का रोडमैप, रोस्टर रीस्ट्रक्चरिंग और सेफ्टी असेसमेंट की प्लानिंग देनी होगी। साथ ही हर 15 दिन प्रोग्रेस रिपोर्ट जमा करनी होगी।एविशन सेक्टर के नए सुरक्षा नियमों की वजह से इंडिगो एयरलाइन क्रू की कमी से जूझ रही है। इसके कारण 2 और 3 दिसंबर को कंपनी की 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं थीं। बेंगलुरु में 42, दिल्ली में 38, मुंबई से 33, हैदराबाद में 19, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, कोलकाता में 10 और सूरत में 8 फ्लाइट कैंसिल हुईं।MP के 19 शहरों का पारा 10°C से नीचेसर्द हवाओं का फिर असर, ग्वालियर-चंबल ठिठुराप्रयागराज में रात में ठंड हवाओं से ठिठुरन बढ़ीकड़ाके की ठंड से तीन दिन बाद थोड़ी राहत मिलीहरियाणा में सर्दी का डबल अटैक, नारनौल सबसे ठंडा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Indigo Crew Shortage Delhi Airport Mumbai Airport

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ज्वालामुखी फटने के बाद भी नहीं टूटा 2000 साल खड़ा ये मंदिर! क्या है मजबूती के पीछे का सीक्रेट?ज्वालामुखी फटने के बाद भी नहीं टूटा 2000 साल खड़ा ये मंदिर! क्या है मजबूती के पीछे का सीक्रेट?Temple of Venus: इटली के ज्वालामुखीय इलाके में बने 2,000 साल पुराने ‘टेंपल ऑफ वीनस’ की मजबूती का राज वैज्ञानिकों ने खोज लिया है. रोमनों ने जिस अनोखी ज्वालामुखीय सामग्री से इसे बनाया, वही इसकी सबसे बड़ी ताकत निकली.
Read more »

UP Board Exam 2025 के लिए बनाए गए 117 केंद्र, 37 पर आपत्तियां दर्जUP Board Exam 2025 के लिए बनाए गए 117 केंद्र, 37 पर आपत्तियां दर्जबस्ती जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए 117 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 74158 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी को लेकर 37 आपत्तियां दर्ज की गई हैं, जिनमें बालिकाओं के परीक्षा केंद्रों की दूरी मानक से अधिक होने की शिकायतें शामिल हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी और गड़बड़ी पाए जाने पर...
Read more »

सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन, 37 की उम्र में बने थे देश के सबसे युवा गवर्नरसुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन, 37 की उम्र में बने थे देश के सबसे युवा गवर्नरदिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने ट्विटर पर लिखा कि मिजोरम के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री स्वराज कौशल जी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ. उन्होंने निष्ठा-बुद्धिमत्ता और अद्वितीय समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की.
Read more »

सिर्फ 37 की उम्र में राज्यपाल बने, इमरजेंसी के दौर में लड़ा जॉर्ज फर्नांडीस का केस,जानें कौन थे स्वराज कौशलसिर्फ 37 की उम्र में राज्यपाल बने, इमरजेंसी के दौर में लड़ा जॉर्ज फर्नांडीस का केस,जानें कौन थे स्वराज कौशलनई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
Read more »

बंगाल का 'आधार कवच' पहनकर मुरादाबाद में छिपे 2000 से अधिक बाहरी; घुसपैठियों को पकड़ने में पुलिस पस्त!बंगाल का 'आधार कवच' पहनकर मुरादाबाद में छिपे 2000 से अधिक बाहरी; घुसपैठियों को पकड़ने में पुलिस पस्त!मुरादाबाद में पुलिस सत्यापन के दौरान, बंगाल के पते पर बने आधार कार्ड घुसपैठियों की पहचान में बाधा बन रहे हैं। अब तक केवल नौ घुसपैठिये पकड़े गए हैं, जबकि कई अवैध रूप से रह रहे हैं और कचरा बीनने का काम कर रहे हैं। कुछ ने तो पक्के निर्माण भी कर लिए हैं। पुलिस अब गहन जांच की तैयारी कर रही...
Read more »

वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो की 22 उड़ानें रद्द: एयरलाइन कर्मियों से नाराजगी-नोकझोंक, 2000 यात्रियों ने उठाई ...वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो की 22 उड़ानें रद्द: एयरलाइन कर्मियों से नाराजगी-नोकझोंक, 2000 यात्रियों ने उठाई ...वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस की बड़ी मुश्किल देखने को मिली। एयरलाइन ने अचानक अपनी 22 उड़ानें रद्द कर दीं। इन 22 उड़ानों का असर आगमन और प्रस्थान यानि दोनों सेवाओं पर देखने को मिला। सैकड़ों यात्रियों ने22 IndiGo flights cancelled at Varanasi...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:47:29