रोजर फेडरर इंडियन वेल्स मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं. उनका सामना डॉमिनिक थिएम से होगा, जिससे वे अब तक सिर्फ 2 मैच जीत सके हैं.
रोजर फेडरर और राफेल नडाल की भिड़ंत देखने आए टेनिसप्रेमियों को तब निराश होना पड़ा, जब स्पेनिश दिग्गज ने मुकाबले से नाम वापस ले लिया. इन दोनों खिलाड़ियों का सामना एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में होना था.
दोनों खिलाड़ी पिछले 17 महीने से नहीं भिड़े हैं. ऐसे में इस मुकाबले को लेकर खासी दिलचस्पी थी. लेकिन राफेल नडाल की चोट की वजह से उनकी यह मुराद पूरी नहीं हो सकी. राफेल नडाल ने सेमीफाइनल मुकाबले से ठीक पहले बताया, ‘मेरे दाएं घुटने का दर्द फिर उभर आया है. मैंने कल ही बताया था कि घुटने में कुछ परेशानी हो रही है. मैं सेमीफाइनल खेलना चाहता था. इसीलिए मैंने फीजियो की मदद से फिट होने का प्रयास किया. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. मैं इस स्थिति में नहीं हूं कि खेल सकूं. इस कारण मुकाबले से नाम वापस ले रहा हूं.’ ये दोनों खिलाड़ी आखिरी बार 2017 में शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट में भिड़े थे. राफेल नडाल के मुकाबले से हटने के साथ ही स्विस स्टार रोजर फेडरर को वॉकओवर मिल गया. फेडरर और नडाल का यह 39वां मुकाबला था. ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी खिलाड़ी को वॉकओवर मिला है. फेडरर इस टूर्नामेंट को पांच बार जीत चुके हैं. अब वे छठे खिताब के लिए फाइनल में ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम से भिड़ेंगे. अब तक थिएम और फेडरर के बीच हुए चार मुकाबलों में दोनों ने दो दो जीते हैं. डॉमिनिक थिएम ने सेमीफाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक को 7-6, 6-7, 6-4 से हराया. ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी पहली बार यह खिताब जीतने की कोशिश करेंगे.रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बीच 15 साल में 38 मुकाबले हुए हैं. इन मुकाबलों में नडाल का पलड़ा भारी है. उन्होंने 38 मुकाबलों में से 23 में जीत दर्ज की है. फेडरर ने 15 मैच जीते हैं. लेकिन अगर हम पिछले चार साल की बात करें तो नडाल अपने इस कट्टर प्रतिद्वंद्वी से एक भी मुकाबला नहीं जीत सके हैं. 2015 से अब तक दोनों खिलाड़ियों के बीच छह मुकाबले हुए हैं. इनमें से पांच में फेडरर ने जीत दर्ज की है, जबकि एक में उन्हें वॉकओवर मिला है.नडाल ने फेडरर को आखिरी बार 2014 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में हराया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंडियन वेल्स: प्रजनेश का सफर तीसरे दौर में थमा, कार्लोविच के हाथों 3-6, 6-7 से मिली मात- Amarujalaप्रजनेश गुणेश्वरन का इंडियन वेल्स में शानदार सफर तीसरे दौर में थम गया। दुनिया के 97वें नबर के खिलाड़ी प्रजनेश को क्रोएशिया
Read more »
इंडियन वेल्स: विश्व नंबर-1 जोकोविच उलटफेर के शिकार, जर्मन खिलाड़ी ने दी करारी शिकस्त- Amarujalaजर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर ने विश्व नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात देकर एटीपी इंडियन वेल्स
Read more »
भारत-पाकिस्तान तनाव: सीमा पर सुपरसॉनिक स्पीड से उड़े इंडियन फोर्स के फाइटर जेट-Navbharat TimesHaryana News: भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने गुरुवार की रात पंजाब और जम्मू-कश्मीर में सीमा से लगे इलाकों में व्यापक युद्धाभ्यास किया। इसमें फाइटर जेट ने सुपरसॉनिक स्पीड से उड़ान भरी।
Read more »
इंडियन आर्मी ने फिर उड़ा दिए दुश्मनों के होश, पता ही नहीं चला और कर दी तीसरी Surgical Strike– News18 हिंदीम्यांमार का रोहिंग्या आतंकी समूह अराकान आर्मी ने मिजोरम सीमा पर नए ठिकाने बना लिए थे. ये आतंकी कलादान प्रोजेक्ट को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे.
Read more »
भारतीय सेना ने पूर्वोत्तर में कर दी बड़ी स्ट्राइक? दर्जनों कैंपों का सफायासेना के सूत्रों के मुताबिक डिप्लॉयमेंट और कवर किए गए एरिया के मामले में ये अपनी तरह का पहला ऑपरेशन था जो कि 2 सप्ताह तक चला और 2 मार्च को खत्म हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक अराकान आर्मी और KIA को चीन का समर्थन हासिल है.
Read more »
