इंजेक्शन के बाद नीला पड़ा, फिर गलने लगा...अब काटना होगा नवजात बच्ची का हाथ, ग्रेटर नोएडा में नर्सिंग होम की लापरवाही

Greater Noida News

इंजेक्शन के बाद नीला पड़ा, फिर गलने लगा...अब काटना होगा नवजात बच्ची का हाथ, ग्रेटर नोएडा में नर्सिंग होम की लापरवाही
Nursing Home NegligenceBaby Girl Hand Need To Be CutNewborn Baby
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 63%

ग्रेटर नोएडा के दादरी में नर्सिंग होम की लापरवाही से नवजात बच्ची का हाथ खराब हो गया. परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने गलत तरीके से इंजेक्शन लगाया, जिससे बच्ची का हाथ नीला पड़कर गलने लगा और काटने की नौबत आ गई. परिजनों ने शिकायत दर्ज की है जिसके बाद पुलिस ने सीएमओ को जांच समिति गठित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं.

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में डॉक्टरों के लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि एक नर्सिंग होम के स्टाफ द्वारा नवजात बच्ची को गलत तरीके से इंजेक्शन लगाया गया, जिसके चलते नवजात बच्ची का हाथ काटने की नौबत आ गई है.

बच्ची को लगा दिया गलत इंजेक्शनमिली जानकारी के मुताबिक, 5 अक्टूबर को जन्मी नवजात बच्ची को तबीयत खराब होने पर ग्रेटर नोएडा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. परिवार का कहना है कि इलाज के दौरान स्टाफ ने गलत तरीके से इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद बच्ची का हाथ सूजने और नीला पड़ने लगा. जब परिजनों ने डॉक्टरों से शिकायत की, तो उन्हें केवल आश्वासन दिया गया, लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई.आरोप है कि हालात गंभीर होने पर बच्ची के हाथ पर पट्टी बांध दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया, वहां से भी किसी और हॉस्पिटल में बच्ची को ले जाना पड़ा. अब बच्ची की हाथ बहुत ज्यादा इन्फेक्टेड हो गया है. पूरा हाथ गलने की स्थिति में पहुंच गया है. जिससे हाथ काटने की नौबत आ गई है. पीड़ित परिवार ने इस मामले में नर्सिंग होम के खिलाफ थाना दादरी में लिखित शिकायत दी है. वहीं पीड़ित परिवार के शिकायत का संज्ञान लेते हुए थाना दादरी प्रभारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी गौतमबुद्ध नगर को जांच के लिए पत्र भेजा है. Advertisement नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांगथाना प्रभारी द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि ग्राम चिटहैरा निवासी शिवम भाटी पुत्र बालेश्वर भाटी ने अपनी नवजात पुत्री के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम के चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने सीएमओ से इस मामले में जांच समिति गठित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि आगे की विधिक कार्यवाही की जा सके.नीला पड़कर गलने लगा था हाथ नवजात बच्ची के पिता शिवम ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी का जन्म 5 अक्टूबर को हुआ था और वह 9 अक्टूबर को दादरी स्थित नर्सिंग होम में उसका इलाज कराने आए ,जहां पर उनकी बच्ची को हाथ में गलत इंजेक्शन लगाया गया ,जिसके चलते बच्चे का हाथ खराब हो गया . हालांकि उन्हें तब नहीं पता चला था क्योंकि बच्ची के हाथ में पट्टी बंधी हुई थी. जब वह निजी अस्पताल पहुंचे तो वहां के डॉक्टर ने उनको तुरंत बुलाकर कहा कि आपकी बच्ची का हाथ नीला पड़ा हुआ है. तब उन्हें एहसास हुआ कि यह गलत इंजेक्शन लगाया गया है . बच्ची के पिता ने पुलिस से नर्सिंग होम के खिलाफ शिकायत की है जिसके बाद पुलिस ने सीएमओ को पत्र लिख एक जांच समिति गठित कर पूरे प्रकरण की की जांच करने के लिए निवेदन किया है ताकि पुलिस अपनी कार्रवाई कर सके.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Nursing Home Negligence Baby Girl Hand Need To Be Cut Newborn Baby Wrong Injection

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 13:01:18