आम बजट 2026-27: व्यापार में आसानी पर हो फोकस, महिलाओं के लिए बढ़ें अवसर
"नई दिल्ली, 19 जनवरी । आम बजट आने में दो हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में एक्सपर्ट्स में का मनना है कि इस बजट में सरकार का फोकस व्यापार में आसानी बढ़ाने पर होना चाहिए, जिससे व्यापार ियों के लिए कारोबार करना पहले के मुकाबले आसान हो जाए।Advertisment समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए टैक्स एक्सपर्ट मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा कि सरकार ने पिछले बजट में आय कर में टैक्स छूट को बढ़ाकर 12 लाख रुपए तक कर दिया था। इससे आम जनता को काफी राहत मिली है। साथ ही, जीएसटी 2.
0 के तहत टैक्स स्लैब को घटाकर दो कर दिया गया है। उन्होंने आम बजट 2026-27 पर सुझाव देते हुए कहा कि सरकार इस बजट में व्यापार में आसानी को बढ़ावा देने पर फोकस करना चाहिए। मौजूदा समय में व्यापारियों को जीएसटी पोर्टल पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एक्सपर्ट ने उदाहरण देते हुए कहा कि मौजूदा समय में जीएसटी पोर्टल पर नोटिस मिलते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग उसे नियमित चेक नहीं कर पाते हैं, जिस कारण से कई बार उन्हें अधिक टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि बंद हो चुके फिजिकल पत्राचार को दोबारा से शुरू करना चाहिए। आईएएनएस से बात करते हुए जेनाब ने कहा कि सरकार को आने वाले बजट में महिलाओं के लिए सभी क्षेत्रों विशेषकर मेडिकल में अवसरों को बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए और ऐसी स्कीम लानी चाहिए, जिससे महिलाएं उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित हो। आम बजट 2026-27 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से एक फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। यह बजट सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला लगातार नौवां बजट होगा। उन्होंने सी.डी. देशमुख के बाद लगातार सबसे अधिक बजट प्रस्तुत करने का रिकॉर्ड पहले ही बना लिया है। यदि वे वित्त वर्ष 2028 का बजट भी प्रस्तुत करती हैं, तो वे दिवंगत मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी, जिन्होंने दो कार्यकालों-1959 से 1964 के बीच छह और 1967 से 1969 के बीच चार-में कुल 10 बजट प्रस्तुत किए थे। --आईएएनएस एबीएस/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
आम बजट 2026-27: व्यापार में आसानी पर हो फोकस महिलाओं के लिए बढ़ें अवसर न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आता पहिलीच्या वर्गात या मुलांना मिळणारा नाही प्रवेश, सरकारने घेतला मोठा निर्णयशैक्षणिक क्षेत्रात 2026-27 मध्ये सरकारने पहिल्या वर्गात प्रवेश घेण्यासाठी सरकारने मोठा निर्णय घेतला आहे. या निर्णयाचा मुलांच्या अभ्यासावर होणार मोठा परिणाम.
Read more »
TMBU : सीनेट की बैठक में क्या हुआ जान लीजिए, प्रभारी कुलपति ने ऐसा क्यों कहा, हम दूसरे का पाप ढो रहे हैंतिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 11.
Read more »
घरेलू स्तर पर मांग मजबूत, आम बजट 2026-27 में सुधारों को जारी रखने पर हो फोकस : सीआईआईघरेलू स्तर पर मांग मजबूत, आम बजट 2026-27 में सुधारों को जारी रखने पर हो फोकस : सीआईआई
Read more »
2026-27 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7% की दर से बढ़ने की उम्मीद: केयरएज रेटिंग्सकेयरएज रेटिंग्स ने अनुमान लगाया है कि बाहरी अनिश्चितताओं के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था वित्तीय वर्ष 2026-27 में 7% की दर से बढ़ेगी। कम महंगाई, रेपो रेट में कमी और कम टैक्स के बोझ जैसे घरेलू कारक वृद्धि में सहायक होंगे। सेवा निर्यात भी वृद्धि में योगदान देगा, जबकि वस्तु निर्यात पर टैरिफ अनिश्चितताओं का प्रभाव पड़ेगा। मौजूदा वित्त वर्ष में 7.4% जीडीपी वृद्धि का अनुमान है, जो घरेलू कारकों की मजबूती को दर्शाता है।
Read more »
IBPS Exam Calendar 2026-27: आईबीपीस ने पीओ एसओ क्लर्क सहित अन्य भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर किया जारी, पढ़ें डिटेलआईबीपीएस की ओर से वर्ष 2026-27 में होने वाली पीओ, एसओ, क्लर्क समेत अन्य भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इस पेज से पूरा एग्जाम कैलेंडर चेक करने के साथ ही उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Read more »
RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए दो फरवरी से ऑनलाइन आवेदन, इन कक्षाओं में प्रवेश का मिलेगा मौकाआरटीई के तहत निजी स्कूलों में 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 25 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। आवेदन 2 फरवरी से तीन चरणों में होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 25 मार्च है। आयु सीमा और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी जारी की गई है। अभिभावकों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की...
Read more »
