शाहिद आफरीदी ने हाल में अपनी आत्मकथा- गेम चेंजर में गौतम गंभीर के बारे में नकारात्मक बातें लिखी हैं. जिनका जवाब देते हुए उन्होंने खुद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को मनोचिकित्सक के पास ले जाने की पेशकश की...
शाहिद आफरीदी ने हाल में अपनी आत्मकथा में गौतम गंभीर के बारे में नकारात्मक बातें लिखी हैं, जिनका जवाब देते हुए उन्होंने खुद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को ‘मनोचिकित्सक’ के पास ले जाने की पेशकश की. आफरीदी ने अपनी आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ में व्यांग्यत्मक रूप में गंभीर के बारे में लिखा कि वह ‘इस तरह का व्यवहार करते हैं जैसे वह डॉन ब्रैडमैन और जेम्स बांड दोनों की काबिलियत’ रखने वाले हैं और उनका रवैया भी अच्छा नहीं है और न ही उनका कोई बड़ा रिकॉर्ड हैं.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गंभीर ने आफरीदी को टैग करते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर पर इसका जवाब दिया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘...तुम मजाकिया व्यक्ति हो ! कोई नहीं, हम अब भी पाकिस्तानी लोगों को इलाज के लिए वीजा दे रहे हैं. मैं खुद तुम्हें मनोचिकित्सक के पास लेकर जाऊंगा.’— Faizan Lakhani May 2, 2019इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान के अंदर और बाहर ही अच्छा तालमेल नहीं रहा है और आफरीदी की इस तरह की टिप्पणी में यह साफ झलकता है. 2007 में कानपुर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में दोनों के बीच बहस हो गई थी आफरीदी ने हाल में स्वीकार किया कि उन्होंने उम्र संबंधित धोखाधड़ी की थी और जब उन्होंने अपने पर्दापण मैच में शतक जड़ा था, तो वह 16 के नहीं बल्कि 21 साल के थे, जबकि वर्षों से माना जा रहा था कि वह तब 16 साल के थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP Board 10th, 12th Result: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारीUP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board ) ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी हो चुका है. हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी (Gautam Raghuvanshi) ने टॉप किया है. उन्हें 97.17 अंक मिले हैं. वहीं इंटर में बागपत की तनु तोमर ने टॉप किया है. एशिया की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा कहलाने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में छात्राएं, छात्रों से आगे रहीं. शनिवार को यहां उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) द्वारा जारी परीक्षा परिणामों के मुताबिक, जहां हाईस्कूल की परीक्षा में 76.66 छात्रों के मुकाबले 83.98 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 64.40 प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 76.46 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं. माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में जिन जिलों की लड़कियों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा उनमें मुजफ्फरनगर, शामली, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर और रामपुर शामिल हैं.
Read more »
IPL 2019: आउट होने के बाद भड़के रोहित शर्मा...विकेट पर मारा बल्ला, अंपायर को सुनाई बातें!– News18 हिंदीआईपीएल के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 232 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया. जवाब में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत की कोशिश की लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे. मुंबई ने अपना पहला विकेट क्विंटन डी कॉक के तौर पर दूसरे ही ओवर में गंवा दिया और इसके बाद अगले ओवर में रोहित शर्मा 12 रन बनाकर LBW आउट हो गए. हैरी गर्नी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के फेर में रोहित विकेट के बीच में पकड़े गए और अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी.
Read more »
खबरदार: चौथे चरण का मतदान आते-आते जाति पर चुनाव Analysis of politics over PM Narendra Modi's caste - khabardar AajTak2019 का चुनाव अब चौथे राउंड में पहुंच चुका है, सोमवार को 71 सीटों पर वोटिंग होनी हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए ये अहम राउंड है, क्योंकि इन 71 सीटों में बीजेपी ने पिछली बार 56 सीट पर जीत हांसिल करी थी, लेकिन बीजेपी से भी ज़्यादा ये राउंड कांग्रेस के लिए करो या मरो का है क्योंकि पिछली बार इन सीटों में सिर्फ 2 सीटों पर कांग्रेस जीती थी. इस राउंड के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान की भी इस चुनाव में एंट्री हो रही है, जहां अभी चार महीने पहले ही बनी कांग्रेस की सरकारों का पहला चुनावी टेस्ट होगा. 2019 के इस चौथे चुनावी टेस्ट के बीच अब चुनाव प्रधानमंत्री की जाति पर भी चला गया है, बात असली पिछड़ा और नकली पिछड़ा की होने लगी है. आज ख़बरदार में हम विश्लेषण करेंगे कि आखिर चुनाव जाति के मुद्दे पर क्यों चला गया है? पिछड़ा वाली राजनीति में चुनावी गणित का क्या चक्कर है? क्योंकि कल और आज में पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर बहुत राजनीति हुई है. प्रधानमंत्री ने कल उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रैली में अपनी जाति की जो बात की उस पर उनके राजनैतिक विरोधियों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं हैं. देखें वीडियो.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
BJP की कड़ी परीक्षा! जिन 72 सीटों पर आज हो रहा मतदान, 2014 में उनमें से NDA ने जीती थीं 56 सीटें, 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है. भाजपा (BJP) और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी. बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस (Congress) को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (छह) और बीजद (छह) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी. सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra Election) की 17, राजस्थान (Rajasthan Election) और उत्तर प्रदेश (UP Election) की 13-13, पश्चिम बंगाल (West Bengal Election) की आठ, मध्य प्रदेश एवं ओड़िशा की छह-छह, बिहार (Bihar Election) की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं. अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है. राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुल 54 सीटों पर मतदान की शुरुआत चौथे चरण से हुई है. साल 2014 में इन दोनों राज्यों की कुल 54 सीटों में से 52 पर भाजपा को जीत मिली थी. पिछले साल इन दोनों राज्यों की सत्ता में वापसी कर कांग्रेस ने अपनी स्थिति 2014 के मुकाबले काफी मजबूत कर ली है.
Read more »
लोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज शाम खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही आज थोड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बनने जा रही है. चौथे चरण के मतदान में पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल और बिहार की बेगूसराय की सीट पर है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा की खबर है. आसनसोल से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनावी मैदान में हैं. वहीं बिहार की बेगूसराय सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, आजेडी के तनवीर हसन और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में हैं. कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करने के लिए बॉलीवुड से जुड़े लोग भी बेगूसराय की धरती पर पहुंचे थे. यह चरण बीजेपी के लिए भी काफी अहम है क्योंकि आज जिन 72 सीटों पर मतदान हो रहा है. उनमें से 45 सीटों पर 2014 में बीजेपी का क़ब्ज़ा था. ऐसे में बीजेपी के लिए ये चरण बेहद अहम है.
Read more »
भारत में बड़े हमले की तैयारी में आईएसआई, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासापाकिस्तान की आईएसआई भारत में बड़े हमले की फिराक में है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई एक रिपोर्ट
Read more »
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में आईडीडी के ज़रिये किए गए विस्फोट में जवानों को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर की भी मौत. इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरौली में ही सड़क निर्माण कर रही टीम की 25 गाड़ियों को आग लगा दी थी.
Read more »
Cyclone Fani: 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद हो सकता है सबसे खतरनाक, हवा की रफ्तार हो सकती है 175 kmph, सेना अलर्ट परभीषण चक्रवाती तूफान फोनी (Cyclone Fani) के शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है. संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेडब्ल्यूटीसी) की तरफ से जारी नवीनतम पूर्वानुमान के मुताबिक 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद फोनी सबसे खतरनाक चक्रवात माना जा रहा है, जिसके तीन मई को दोपहर बाद जगन्नाथ पुरी से गुजरने की आशंका है और इस दौरान हवा की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रहने की उम्मीद है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर पुरी से करीब 660 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित तूफान ओडिशा तट की तरफ अभी 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है.
Read more »
मोदी के यूएस में नेटवर्क की वजह- 1990 में 29 अमेरिकी राज्यों में उनकी यात्रासारे जहां में चुनावी चर्चा / मोदी के यूएस में नेटवर्क की वजह- 1990 में 29 अमेरिकी राज्यों में उनकी यात्रा NarendraModi Elections2019 LokSabhaElections2019 IndianElections2019 PrimeMinister
Read more »
राजतिलक: सुल्तानपुर का क्या है चुनावी समीकरण? Rajtilak: What's the political equation of Sultanpur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakआजतक का चुनाव स्टूडियो पहुंच गया है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में. उत्तर प्रदेश में गोमती किनारे बसे सुल्तानपुर की सल्तनत पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन रायबरेली और अमेठी की तरह कभी इसे वीवीआईपी सीट की अहमियत नहीं मिल सकी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के दुर्ग से सटे हुए क्षेत्र से गांधी परिवार के वारिस वरुण गांधी को उतारकर इसे हाई प्रोफाइल तो बनाया. साथ ही साथ 16 साल के अपने सूखे को भी खत्म कर कमल खिलाने में कामयाब रही. इस बार वरुण गांधी की जगह जब बीजेपी ने सुल्तानपुर सीट से उनकी मां मेनका गांधी को मैदान में उतारा है जिनके सामने महागठबंधन की तरफ से सोनू सिंह और कांग्रेस के संजय सिंह बड़ी चुनौती बन कर खड़े हैं. सुल्तानपुर से किसका होगा राजतिलक, ये सवाल लेकर आज यहां की जनता से जानने की कोशिश करेंगे कि क्या बेटे वरुण का ताज मां मेनका को पहनाएगा सुल्तानपुर?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
बिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्याबिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या Bihar Araria CattleTheft Lynching बिहार अररिया मवेशीचोरी लिंचिंग
Read more »
