Satish Shah Last Post: सतीश शाह ने निधन से ठीक एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जो दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर के बारे में था. दरअसल, 21 अक्टूबर को शम्मी की बर्थ एनिवर्सरी थी.
कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके सतीश शाह अब इस दुनिया में नहीं रहे. कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर सतीश ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. एक्टर लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. वह हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे.
सतीश के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर लोग अभिनेता के जाने पर दुख जाहिर कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है. सतीश शाह ने निधन से ठीक एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जो दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर के बारे में था. दरअसल, 21 अक्टूबर को शम्मी की बर्थ एनिवर्सरी थी. इस मौके पर सतीश ने उनकी याद में एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके साथ शम्मी और गोविंदा समेत कुछ सितारे नजर आ रहे हैं.इस तस्वीर को शेयर करते हुए सतीश शाह ने कैप्शन में लिखा था, जन्मदिन मुबारक हो प्यारे शम्मी जी. आप हमेशा मेरे आसपास रहते हैं. बता दें कि यह तस्वीर साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म सैंडविच का है, जिसमें सतीश ने चेलारमानी का किरदार निभाया था, जबकि शम्मी स्वामी त्रिलोकनंद बने थे. दोनों ने इससे पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया था. Happy B’day dearest Shammi ji. You are always around for me. pic.twitter.comMHRinPl6ul पीएम मोदी ने जताया दुख प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए सतीश शाह को श्रद्धांजलि दी. वह लिखते हैं, ‘श्री सतीश शाह जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं. उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा. उनके सहज हास्य और उत्कृष्ट अभिनय ने अनगिनत लोगों के जीवन में हंसी का संचार किया. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना है.’ Deeply saddened by the passing of Shri Satish Shah Ji. He will be remembered as a true legend of Indian entertainment. His effortless humour and iconic performances brought laughter into countless lives. Condolences to his family and admirers. Om Shanti. महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सतीश शाह को दी श्रद्धांजलि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि एक बहुमुखी अभिनेता के रूप में सतीश शाह ने फिल्म और रंगमंच उद्योग में अपनी अनूठी और अमिट छाप छोड़ी है. अपने सहज और सुंदर अभिनय के माध्यम से वे अपने द्वारा निभाई गई भूमिकाओं के माध्यम से प्रशंसकों के दिलों में सदैव बने रहेंगे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर सतीश शाह को श्रद्धांजलि अर्पित की है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सतीश शाह ने फिल्म जगत, रंगमंच और टेलीविजन, तीनों माध्यमों में काम करते हुए प्रशंसकों की सराहना अर्जित की. उनका सफर हास्यप्रद, सहज और विशुद्ध मनोरंजक भूमिकाओं से लेकर चरित्र अभिनेता तक का रहा है. वे एक सच्चे और ईमानदार अभिनेता के रूप में जाने जाते थे जो अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय करते थे. इन शोज से सतीश शाह ने जीता दिल बता दें कि जाने भी दो यारों, मैं हूं ना, कहो ना प्यार है, हम साथ साथ हैं, और जुड़वा’ जैसी फिल्में एवं ’साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे धारावाहिक में अपने अभिनय और अपनी अद्भुत हास्य शैली से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया. उनके जाने से भारतीय कला क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार, परिचितों और उनसे जुड़े सभी लोगों को यह दर्द सहने की शक्ति प्रदान करें.
Satish Shah Last Post You Are Always Around Satish Shah Shammi Kapoor Tribute PM Modi Satish Shah Satish Shah Kidney Failure Sarabhai Vs Sarabhai Actor Dies Satish Shah Viral Post Satish Shah Final Tweet Shammi Kapoor Birthday Post Satish Satish Shah Govinda Photo Bollywood Actor Satish Shah Passes Away Satish Shah 74 Death Indian Entertainment Legend Satish Satish Shah Nostalgic Tribute सतीश शाह निधन सतीश शाह आखिरी पोस्ट आप हमेशा मेरे साथ सतीश शाह शम्मी कपूर श्रद्धांजलि पीएम मोदी सतीश शाह सतीश शाह किडनी फेलियर सराभाई वर्सेस सराभाई एक्टर सतीश शाह वायरल पोस्ट सतीश शाह अंतिम ट्वीट शम्मी कपूर जन्मदिन पोस्ट सतीश शाह गोविंदा फोटो बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह सतीश शाह 74 मौत भारतीय मनोरंजन लेजेंड सतीश शाह पुरानी यादें.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Satish Shah Death: कीडनी की ये बीमारी बनी सतीश शाह की मौत का कारण, जानिए इसके लक्षणमनोरंजन | लाइफ़स्टाइल Satish Shah Death: सतीश शाह ने 25 अक्टूबर को आखिरी सांस ली है. 74 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया से अलविदा कह दिया. एक्टर की डेथ किडनी फेलियर की वजह से हुआ है.
Read more »
Satish Shah Death: 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम अभिनेता सतीश शाह का निधन, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने की पुष्टि&39;साराभाई वर्सेस साराभाई&39; फेम अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक अशोक पंडित ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं
Read more »
Satish Shah Death: रियल लाइफ में भी बेहद जिंदादिल इंसान थे सतीश शाह, लेकिन कभी नहीं मिला संतान का सुखमनोरंजन: Satish Shah Death: बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर रियल लाइफ में कैसे थे, चलिए जानते हैं इस बारे में-
Read more »
Satish Shah ने Main Hoon Na के इस पॉपुलर सीन को करने से कर दिया था मना, फिर शाह रुख ने ऐसे समझायाSatish Shah: मैं हूं ना में शाहरुख खान Shah rukh khan और सतीश शाह के बीच यह कॉमेडी सीन फिल्माया गया था। जिसे देखते ही हंसी छूट जाती है। शाहरुख खान के लिए भी इसे शूट करना मुश्किल था। इस सीन में सतीश शाह रुख खान के मुंह पर थूकते हैं।
Read more »
Satish Shah Death Cause: हिंदुजा हॉस्पिटल ने बताया सतीश के निधन का कारण, कहा- 'घर पर बेहोश...'दिग्गज बॉलीवुड और टीवी अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। निर्देशक अशोक पंडित ने एक वीडियो साझा करके इसकी पुष्टि की। अभिनेता का शनिवार को किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। उन्होंने अपने अभिनय करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं।
Read more »
Satish Shah ने करवाया था किडनी ट्रांसप्लांट, सचिन पिलगांवकर ने किया खुलासाSatish Shah: सचिन पिलगांवकर ने सतीश शाह के निधन के बाद उन्हें याद किया। उन्होंने एक्टर-कॉमेडियन के बारे में कुछ खुलासे किए। सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हो गया।
Read more »
