प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों के दौरे पर हैं. पीएम मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे और बिहार के भागलपुर से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे. बिहार के बाद पीएम के असम दौरे का कार्यक्रम है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर से मध्य भारत और पूर्वोत्तर तक, एक्टिव मोड में हैं. पीएम मोदी लगातार दूसरे दिन मध्य प्रदेश में होंगे. एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करने बागेश्वर धाम पहुंचे थे.
आज यानी 24 फरवरी को पीएम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने भोपाल पहुंचेंगे. भोपाल के बाद उनके बिहार के पूर्णिया और भागलपुर, फिर असम दौरे का कार्यक्रम है. पीएम मोदी तीनों राज्यों में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.Advertisementसबसे पहले भोपाल जाएंगे पीएम मोदीपीएम मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करेंगे. इस समिट के दौरान फार्मा, मेडिकल डिवाइस, परिवहन, कौशल विकास, पर्यटन और एमएसएमई के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सत्र भी होंगे. इनमें ग्लोबल साउथ के साथ ही लैटिन अमेरिका, कैरेबियन सत्र भी शामिल होंगे. मध्य प्रदेश को निवेश के मोर्चे पर ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समिट के दौरान ऑटो, टेक्सटाइल एंड फैशन और वन डिस्ट्रिक्ट- वन प्रोडक्ट को लेकर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी.बिहार से किसान सम्मान निधि की किस्त करेंगे जारीपीएम मोदी मध्य प्रदेश के बाद बिहार पहुंचेंगे. पीएम मोदी पूर्णिया पहुंचेंगे जहां से हेलीकॉप्टर के जरिये उनके भागलपुर जाने का कार्यक्रम है. पीएम मोदी इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे. किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त में 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने हैं जिसमें 76 लाख लाभार्थी बिहार के हैं जिनके खाते में 1600 करोड़ रुपये पहुंचेंगे.Advertisementयह भी पढ़ें: PM Modi MP Visit: भोपाल में आज PM मोदी करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ, देश के दिग्गज उद्योगपति करेंगे शिरकतपीएम मोदी लोकसभा चुनाव के बाद अपने तीसरे बिहार दौरे के दौरान राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मोतिहारी में विकसित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इंडिजिनस ब्रीड्स का उद्घाटन भी करेंगे. इस कार्यक्रम के लिए जो द्वार बनाए गए हैं, उनके नाम भी फल और कृषि उत्पादों के नाम पर ही रखे गए हैं. कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे.यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: खुशखबरी! पीएम मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्तबिहार से असम जाएंगे पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार से असम रवाना हो जाएंगे. दो दिन के असम दौरे के पहले दिन पीएम मोदी गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में आयोजित झुमुर नृत्य के कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह आयोजन चाय बागानों के कलाकारों का है. असम चाय के दो सौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में 8500 से अधिक कलाकार झुमुर नृत्य प्रस्तुत करेंगे. असम दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ ही मेघालय और त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे. ये भी देखें
Kisan Samman Nidhi Bihar Global Investor Summit Bhopal Madhya Pradesh Assam PM Modi MP Visit PM Modi Bihar Visit PM Modi In Assam Today PM Modi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी संगम में डुबकी लगाने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे।
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को बिहार आ रहे हैं, किसानों से रूबरू होंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में किसानों से रूबरू होंगे। उनके कार्यक्रम में लगभग तीन लाख किसानों को आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी किसानों के कल्याण, समृद्धि और विकास पर चर्चा करेंगे। इस दौरान किसानों की समस्याओं को सुनने और उनके जीवन को कैसे आसान बनाया जाए, इस पर चर्चा करेंगे। भागलपुर में पीएम मोदी किसानों को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त भी जारी करेंगे।
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी के फ्रांस दौरे का तीसरा दिन, मार्सिले में नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा आज अपना तीसरा दिन मना रहा है। आज पीएम मोदी मार्सिले जाएंगे और नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे।
Read more »
मोदी का बिहार में मास्टर स्ट्रोक, किसानों को सम्मान निधि से करेंगें सम्मानितपीएम मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में किसान सम्मान निधि कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और भागलपुर के आसपास के 12 जिलों को साधने की रणनीति बना रहे हैं।
Read more »
PM Kisan 19th Installment: बिहार के 2.78 लाख किसानों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि की राशि, सामने आई वजहपीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होने वाली है। बिहार के लगभग 81 लाख किसानों को 164 करोड़ रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि 2.
Read more »
सोमवार को किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की 19वीं किस्त; प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे राशिसोमवार को किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान की राशि की 19वीं किस्त आ जाएगी। प्रधानमंत्री बिहार के भागलपुर से इस राशि को जारी करेंगे। देश भर के 9.
Read more »
