आज 17 फीसदी चढा यह शेयर, तीन दिन में 42 फीसदी उछाल, खरीदें या बेचें? ब्रोकरेज ने दी लाख टके की राय

Symphony Limited Stock Rally News

आज 17 फीसदी चढा यह शेयर, तीन दिन में 42 फीसदी उछाल, खरीदें या बेचें? ब्रोकरेज ने दी लाख टके की राय
Symphony Share BuybackSymphony 52-Week HighSymphony Limited Quarterly Results
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

Stock Market Today- सिम्फनी लिमिटेड (Symphony Ltd) ने मंगलवार (6 अगस्त) को अपने जून तिमाही के नतीजे घोषित किए थे.

नई दिल्‍ली. भारतीय बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी, सिम्फनी लिमिटेड के शेयर में आज जोरदार तेजी देखी जा रही है. एयर एयर कूलर बनाने में माहिर इस कंपनी के शेयर में आज इंट्राडे में 17 फीसदी उछलकर अपने नए 52-वीक हाई लेवल, 1748.

75 रुपये पर पहुंच गया. बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई और समाचार लिखे जाने तक यह एनएसई पर करीब 12 फीसदी की तेजी के साथ 1677.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था. तीन कारोबारी सत्रों में सिम्‍फनी लिमिटेड का शेयर 42 फीसदी उछल चुका है. ब्रोकरेज फर्म यस सिक्‍योरिटीज ने निवेशकों को ‘बाय ऑन डिप’ रणनीति अपनाते हुए हर गिरावट पर सिम्‍फनी शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह दी है. गौरतलब है कि सिम्फनी लिमिटेड ने मंगलवार को अपने जून तिमाही के नतीजे घोषित किए थे. नतीजे अनुमानों से बेहतर रहे. तिमाही परिणाम घोषित करते हुए कंपनी ने शेयर बायबैक की घोषणा भी की थी. कंपनी ने कहा कि वह 2,500 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर बायबैक करेगी. शेयर बायबैक ऐलान और कंपनी के दमदार नतीजों के बाद से सिम्‍फनी लिमिटेड का शेयर रॉकेट बना हुआ है. ये भी पढ़ें- चेक लगाते ही खटाक से खाते में आएगा पैसा! आरबीआई करने जा रहा है पुख्‍ता इंतजाम 267 फीसदी बढा मुनाफा वित्त वर्ष 2024-25 की जून तिमाही में सिम्‍फनी लिमिटेड का कंसोलिडेटे मुनाफा 267 फीसदी बढ़कर 88 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले इसी तिमाही में मुनाफा 24 करोड़ रुपये था. पहली तिमाही में कंपनी की आय 75 फीसदी चढ़कर 531 करोड़ रुपये हो गई. कामकाजी मुनाफा 327 फीसदी बढ़कर 111 करोड़ रुपये हो गया. पहली तिमाही में सालाना आधार पर मार्जिन 8.6 फीसदी से बढ़कर 20.9 फीसदी हो गया. शेयर खरीदें या बेचें? ब्रोकरेज फर्म यस सिक्योरिटीज का कहना है कि घरेलू बाजार में मांग में तेजी है और सिम्फनी की सहायक कंपनियों ने पहली तिमाही में अपना प्रदर्शन सुधारा है. लेकिन साथ ही ब्रोकरेज को लगता है कि इस साल अब तक 94 फीसदी मुनाफा दे चुका सिम्‍फनी का शेयर का मूल्‍यांकन ‘चुनौतीपूर्ण’ हो गया है. यस सिक्‍योरिटी ने सिम्‍फनी लिमिटेड शेयर को ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज की सलाह है कि ‘हेल्‍दी करेक्‍शन’ आने पर इस शेयर को खरीदा जा सकता है. एक साल में 91 फीसदी रिटर्न सिम्‍फनी लिमिटेड के शेयर ने पिछले एक साल में निवेशकों को 91 फीसदी रिटर्न दिया है. इसी तरह पिछले छह महीनों में इस शेयर में पैसा लगाने वालों को 80 फीसदी मुनाफा हुआ है. कंपनी का बाजार पूंजीकरण 11.54 हजार करोड़ रुपये है. सिम्‍फनी शेयर का 52-वीक लो 820 रुपये है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Symphony Share Buyback Symphony 52-Week High Symphony Limited Quarterly Results Symphony Stock Performance Yes Securities Symphony Rating Symphony Stock Analysis Symphony Stock Return शेयर बाजार समाचार सिम्‍फनी शेयर भाव स्‍टॉक मार्केट बिजनेस समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पूर्वोदय योजना: एक्सप्रेसवे से गांवों तक आवाजाही सुगम, इन्फ्रा पर जीडीपी का 3.4 फीसदी खर्चपूर्वोदय योजना: एक्सप्रेसवे से गांवों तक आवाजाही सुगम, इन्फ्रा पर जीडीपी का 3.4 फीसदी खर्च26,000 करोड़ से पूर्वोदय योजना के तहत बिहार में बनेंगे तीन एक्सप्रेसवे। सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो जीडीपी का 3.4 फीसदी है।
Read more »

संकट में फंसी Paytm के शेयर में 10 फीसदी की उछाल, क्या बदलेगी कंपनी की किस्मत?संकट में फंसी Paytm के शेयर में 10 फीसदी की उछाल, क्या बदलेगी कंपनी की किस्मत?Paytm share jumps: 8 फरवरी 2024 के बाद यह पहली बार है जब पेटीएम का शेयर 500 रुपये के स्तर को पार किया है. हालांकि, अभी भी पेटीएम का स्टॉक अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 998.30 रुपये से काफी नीचे है.
Read more »

NDTV ने जारी किए Q1 के शानदार नतीजे, राजस्व में साल-दर-साल 34% की बढ़ोतरीNDTV ने जारी किए Q1 के शानदार नतीजे, राजस्व में साल-दर-साल 34% की बढ़ोतरीNDTV ने पहली तिमाही में 34 फीसदी की रेवेन्यू बढ़ोतरी घोषित की | NDTV India
Read more »

अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ से अलग किए जाने के बाद अदाणी विल्मर के शेयरों में 5 फ़ीसदी उछालअदाणी एंटरप्राइज़ेज़ से अलग किए जाने के बाद अदाणी विल्मर के शेयरों में 5 फ़ीसदी उछालनेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी का शेयर 4.82 फ़ीसदी चढ़कर ₹365.15 पर पहुंच गया, जबकि BSE में अदाणी विल्मर के शेयर 4.61 फ़ीसदी बढ़कर ₹364.25 पर पहुंच गए.
Read more »

ऑक्सीजन खो रहे जल स्रोत: धरती की स्थिरता को खतरा; शोध में दावा- समय रहते नहीं चेते तो बदल जाएगा खाद्य चक्रऑक्सीजन खो रहे जल स्रोत: धरती की स्थिरता को खतरा; शोध में दावा- समय रहते नहीं चेते तो बदल जाएगा खाद्य चक्ररेनसेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से जुड़े वैज्ञानिकों के अध्ययन के मुताबिक, 1980 के बाद से झीलों ने करीब साढ़े पांच फीसदी तो जलाशयों ने 18.6 फीसदी ऑक्सीजन खो दी है।
Read more »

₹82 के शेयर पर टूटे निवेशक, आज 12 फीसदी चढ़ा, टाटा से इसरो तक हैं क्लाइंट₹82 के शेयर पर टूटे निवेशक, आज 12 फीसदी चढ़ा, टाटा से इसरो तक हैं क्लाइंटParamount Communications Share: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर बुधवार को तार बनाने वाली कंपनी पैरामाउंट कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर 12.19% बढ़कर 81.76 रुपये के लेवल पर पहुंच गया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:09:00