Realme 3 की सेल आज फिर...
Realme ने अपने नए स्मार्टफोन रियलमी 3 को हाल ही में लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन की सेल पहले की जा चुकी है और जो लोग इस स्मार्टफोन को खरीदने से रह गए थे, उनके लिए आज ये स्मार्टफोन फिर से सेल में उपलब्ध हो रहा है.
कंपनी ने जानकारी दी है कि पहले दो सेल में इस स्मार्टफोन के 2,10,000 यूनिट्स सेल किए गए थे. आज इस स्मार्टफोन की सेल 12pm IST से होगी. ग्राहक इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और आधिकारिक रियलमी ई-स्टोर से खरीद पाएंगे. साथ ही ग्राहक यहां कुछ आकर्षक ऑफर्स का भी लाभ ले पाएंगे. Realme 3 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है और इसके रियर में दो कैमरे दिए गए हैं. इसकी बैटरी 4,230mAh की है और इसमें MediaTek Helio P70 प्रोसेसर मौजूद है. Realme 3 को दो वेरिएंट 3GB/32GB और 4GB/64GB में पेश किया गया है. इनकी कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 10,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे डायनैमिक ब्लैक, रेडिएंड ब्लू और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. लेकिन ये सारे ऑप्शन केवल रियलमी की वेबसाइट पर ही मिलेंगे. वहीं फ्लिपकार्ट पर केवल क्लासिक ब्लैक और डायनैमिक ब्लैक कलर वेरिएंट ही मिलेगा. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड यूजर्स 5 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा ले सकेंगे. Realme 3 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डुअल-सिम सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई बेस्ड ColorOS 6 पर चलता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.2-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 3GB/4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P70 प्रोसेसर मौजूद है. इसके रियर में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं, वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. इसकी बैटरी 4,230mAh की है और इसकी इंटरनल मेमोरी को कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नए Realme 3 स्मार्टफोन की पहली सेल आज, ये हैं ऑफर्सRealme 3 चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Realme 3 को भारत में लॉन्च किया था. इसकी पहली सेल आज है. यहां जानें लॉन्च ऑफर्स.
Read more »
Realme 3 की पहली सेल आज, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्सRealme 3 की पहली सेल मंगलवार को आयोजित होगी। याद रहे कि रियलमी 3 को बीते हफ्ते में भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन को ई-कॉमर्स Flipkart और कंपनी की वेबसाइट Realme.com पर बेच जाएगा।
Read more »
भीम आर्मी के चंद्रशेखर फिर हिरासत में, पर क्यों?चंद्रशेखर की गिरफ़्तारी के अलावा पढ़ें, देश-दुनिया की आज की पांच बड़ी ख़बरें
Read more »
अब शुरू होगा प्रियंका गांधी का प्रचार, आज लखनऊ में मैराथन मंथनप्रियंका गांधी आज लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी. इसके बाद सोमवार से उनका प्रचार शुरू होगा. प्रियंका प्रयागराज से अपनी बोट यात्रा का आगाज करेंगी, जो पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक जाएगी.
Read more »
LIVE: पर्रिकर के निधन से शोक में देश, राजकीय सम्मान से आज दी जाएगी अंतिम विदाईManoharParikkar के अंतिम दर्शन के लिए सभी तैयारियां पूरी लाइव अपडेट:
Read more »
फिर से मोदी का संदेश लेकर बाइक से चेन्नै से दिल्ली पहुंचीं राजलक्ष्मी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै की रहने वाली राजलक्ष्मी मांडा देशवासियों से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री चुनने की अपील करने के लिए 15 जनवरी को बुलेट बाइक से दिल्ली की यात्रा पर निकली थीं।
Read more »
