आज तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है 'फेंगल' तूफान: चेन्नई समेत कई जिलों में भारी बारिश, चार जिलों में NDRF की...

Cyclone Fengal News

आज तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है 'फेंगल' तूफान: चेन्नई समेत कई जिलों में भारी बारिश, चार जिलों में NDRF की...
Tropical Cyclone FengalTamilnadu CycloneChennai Rainfall
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 45 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

Cyclone 'Fengal' may hit Tamil Nadu coast today बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान फेंगल आज तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है। मंगलवार को राज्य के कई शहरों में मध्यम से भारी बारिश हुई। इनमें चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, कुड्‌डालोर, नागापटि्टनम शामिल थे। बारिश की वजह से कई इलाकों में...

चेन्नई समेत कई जिलों में भारी बारिश, चार जिलों में NDRF की टीमें तैनातबंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान फेंगल आज तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है। तूफान के चलते मंगलवार को राज्य के कई शहरों में मध्यम से भारी बारिश हुई। इनमें चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, कुड्‌डालोर, नागापटि्टनम शामिल थे। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भरने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ, जबकि चेन्नई में 7 फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी। तूफान की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हाई-लेवल बैठक की और NDRF और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स को तिरुवरुर, मयिलादुथुरई, नागापटि्टनम और कुड्डालोर जिले में तैनात करने के आदेश दिए। तूफान के चलते दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका, तमिलनाडु, पुडुचेरी के तटों के पास 26 नवंबर से 29 नवंबर तक हवा की गति 65 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना है, जो बढ़कर 75 किमी/घंटा तक भी जा सकती है।रिलीफ सेंटर्स में सभी जरूरी चीजें रखने का निर्देश जिन जिलों के तूफान से प्रभावित होने की आशंका है, उनके कलेक्टर्स ने मुख्यमंत्री को बताया कि पर्याप्त संख्या में रिलीफ कैंप और मेडिकल टीम को स्टैंडबाय पर रखा गया है और सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। स्टालिन ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है रिलीफ सेंटर्स में सभी जरूरी चीजों को उपलब्ध कराया जाए और तूफान आने के पहले ही निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाया जाए।​​​​​​मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 29 नवंबर तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, श्रीलंका और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में न जाएं। 27 से 29 नवंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी मछली पकड़ने से बचें। समुद्र में मौजूद मछुआरों को तुरंत किनारे लौटने की सलाह दी गई है।इस तूफान का नाम 'फेंगल' सऊदी अरब की तरफ से प्रस्तावित किया गया है। यह एक अरबी शब्द है, जो भाषाई परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का मिश्रण है। यह शब्द वर्ल्ड मीटियोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग के नामकरण पैनल में क्षेत्रीय विविधता को दर्शाता है। चक्रवातों के नामों का चयन करते समय यह सुनिश्चित किया जाता है कि नामों का उच्चारण आसान हो, वे याद रखने में सरल हों, और सांस्कृतिक रूप से निष्पक्ष हों। यह ध्यान रखा जाता है कि नाम ऐसे हों जिनसे अलग-अलग क्षेत्रों और भाषाओं के बीच कोई विवाद पैदा न हो या किसी का अपमान न हो।एक महीने पहले ओडिशा में आया था 'दाना' तूफान 25 अक्टूबर की रात ओडिशा के तट से चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 110kmph की रफ्तार से टकराया था। सुबह करीब 8:30 बजे तूफान की लैंडफॉल प्रोसेस खत्म हुई। 8:30 घंटे में तूफान की रफ्तार 110kmph से घटकर 10kmph हो गई। 'दाना' के असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश हुई। ओडिशा में कई इलाकों में पेड़ उखड़े, गाड़ियां भी डैमेज हुईं। वहीं पश्चिम बंगाल में एक की मौत हो गई। ओडिशा के CM मोहन चरण माझी ने बताया कि 5.

84 लाख लोगों को रिलीफ कैंप में शिफ्ट किया गया। भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर 24 अक्टूबर की शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक 300 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं। वहीं, साउथ ईस्ट रेलवे, ईस्ट कोस्ट रेलवे, ईस्टर्न रेलवे और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की 552 ट्रेनें रद्द की गईं। ओडिशा के अलावा तूफान का असर पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भी देखने को मिला। पश्चिम बंगाल सरकार ने 83 हजार लोगों को रिलीफ कैंप में पहुंचाया।सीएम बीरेन सिंह बोले- जिरीबाम में 6 लोगों के हत्यारों को पकड़ने तक अभियान जारी रहेगाएक दिन लाश के साथ रहा; पुलिस को शक- बॉडी के टुकड़े करना चाहता था आरोपीनशे में धुत बारातियों के हंगामे का VIDEOमेरठ पेशाब कांड के पीड़ित छात्र की हत्याखुद को हिंदू बताकर दो महिलाओं से की शादीभिंड का न्यूनतम 16 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्डरतलाम में सुबह व रात में सर्दी का असरपंजाब-चंडीगढ़ में आज धुंध का अलर्ट नहींठंड ने दिखाया असर, रात का पारा 14 डिग्री दर्ज

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Tropical Cyclone Fengal Tamilnadu Cyclone Chennai Rainfall CM Mk Stalin Flood In Chennai Indian Meteorological Department

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तमिलनाडु के 15 जिलों में दो नवंबर तक भारी बारिश का अनुमानतमिलनाडु के 15 जिलों में दो नवंबर तक भारी बारिश का अनुमानतमिलनाडु के 15 जिलों में दो नवंबर तक भारी बारिश का अनुमान
Read more »

तमिलनाडु के 19 जिलों में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट, भारी बारिश का अनुमानतमिलनाडु के 19 जिलों में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट, भारी बारिश का अनुमानमछुआरों को अगले 48 घंटों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. इस दौरान 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है.
Read more »

तमिलनाडु: 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश का अनुमानतमिलनाडु: 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश का अनुमानतमिलनाडु: 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश का अनुमान
Read more »

MP Weather: मध्य प्रदेश में पारा लुढ़कने से बढ़ रही ठंड, मंडला में 12 तो पचमढ़ी में 10 डिग्री तापमानMP Weather: मध्य प्रदेश में पारा लुढ़कने से बढ़ रही ठंड, मंडला में 12 तो पचमढ़ी में 10 डिग्री तापमानMP Weather Update: मध्य प्रदेश में तापमान लगातार लुढ़क रहा है, ऐसे में भोपाल समेत आसपास के कई जिलों में ठंड का असर तेजी से दिख रहा है.
Read more »

तमिलनाडु में भारी बारिश, 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारीतमिलनाडु में भारी बारिश, 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारीतमिलनाडु में भारी बारिश, 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
Read more »

तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश, चक्रवात तूफान की आशंका, जानिए IMD का आपडेटतमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश, चक्रवात तूफान की आशंका, जानिए IMD का आपडेटTamilnadu Weather News: चेन्नई और आसपास के जिले चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर, उत्तरी तटीय शहर कुड्डालोर और नागपत्तनम सहित कावेरी डेल्टा क्षेत्र उन स्थानों में शामिल हैं जहां बारिश हुई. इन इलाकों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:29:44