आज का राशिफल 13 जुलाई 2025 : मेष, सिंह और मकर राशि के जातकों को आज भाग्य दिलाएगा लाभ, गुरु आदित्य योग का मिलेगा फायदा

Horoscope 13 July 2025 News

आज का राशिफल 13 जुलाई 2025 : मेष, सिंह और मकर राशि के जातकों को आज भाग्य दिलाएगा लाभ, गुरु आदित्य योग का मिलेगा फायदा
आज का राशिफल 13 जुलाई 2025Daily Horoscope 13 July 2025दैनिक राशिफल 13 जुलाई 2025
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

Horoscope Today 13 July 2025 : आज 13 जुलाई दिन रविवार है और आज चंद्रमा का गोचर आज मकर उपरांत कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से दिन के दूसरे भाग में ग्रहण योग बनेगा। जबकि आज सूर्य और गुरु दोनों ही ग्रह एक साथ मिथुन राशि में संचार करेंगे। ऐसे में आज रविवार के दिन गुरु आदित्य योग का संयोग बनेगा जिससे आज...

Aaj Ka Rashifal 13 July 2025 : 13 जुलाई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। पंचांग की गणना बताती है कि आज चंद्रमा का गोचर मकर उपरांत कुंभ राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज ग्रहण योग बनेगा जिससे आज तुला और धनु राशि के जातकों को परेशानी होगी लेकिन अच्छी बात है कि आज गुरु आदित्य योग भी बना है जिससे मेष, सिंह और मकर राशि के लोगों को लाभ मिलेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल।मेष राशि, सपनों को साकार करने का मौका मिलेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। आप अपने जीवन में खुशियाँ और आनंद का अनुभव करेंगे। आपको अपने सपनों को साकार करने का मौका मिलेगा अपने लक्ष्य हासिल करने में आप सफल होंगे। आपको अपने काम के लिए सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है। चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। बिजनेस के मामले में भी आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको अपने सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा।आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का तांबे के लोटे से जलाभिषेक करे।वृषभ राशि,कमाई आपकी अच्छी रहेगी वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप अपने काम के साथ-साथ अपनी कार्यशैली से अपने वरिष्ठों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। निजी रिश्तों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है। लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा और आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको अपने दोस्तों के साथ मौज मनोरंजन का समय बिता पाएंगे। सेहत भी आज आपका सामान्य रहेगा। आय के स्रोत नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के काम में लाभ पाएंगे। धर्म कर्म के काम में भी भाग लेंगे।​आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।मिथुन राशि, दिन तनाव भरा रह सकता है मिथुन राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन मानसिक तनाव वाला रहेगा। आपको आज कई मामलों में चुनौतियों का सामना करना होगा। आज आपको अपने काम में धैर्य और सहजता बनाए रखने की जरूरत होगी। आपको आर्थिक मामले में भी सजग रहना होगा। आज आपको कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए। साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आज आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और कुछ घरेलू अटके काम को भी पूरा करना होगा। आप आज घर के बड़ों से सहयोग पाएंगे। भाइयों की मदद के लिए आगे आना होगा।आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य देना चाहिए।कर्क राशि,उलझन और तनाव मिल सकता है कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज आपको अपने कामकाज में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवसाय या कामकाज में कुछ उलझन और तनाव मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन आज विचलित रह सकता है, पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। दिन का दूसरा भाग कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आप अपने किसी शौक को पूरा कर पाएंगे। मौज मस्ती और मनोरंजन का भी आपको मौका मिलेगा। कुछ रचनात्मक काम भी आप आज कर पाएंगे।आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को आप आज अन्न वस्त्र का दान दें।सिंह राशि, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कुछ नए संपर्क बनेंगे और आपको लोगों से पूरा सहयोग भी मिलेगा। आपका सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढेगा। आपके घर में कोई शुभ काम हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं जिससे आप बेहद खुश होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ होने से आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम बना रहेगा, आज जीवनसाथी के साथ यात्रा और शॉपिंग की योजना बन सकती है।आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी की उपासना करें।कन्या राशि,वाणी पर नियंत्रण रखें सितारे कहते हैं कि आज रविवार का का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपको काम में बड़ी सफलता मिलेगी। आपके पास धन का आगमन होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ बहुत ही सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। शाम को आप अपनों के साथ समय बिता सकते हैं। आप मनोरंजन और शौक पर पैसा खर्च कर पाएंगे। विवाह योग्य लोगों को आज विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप वाहन या घर का सामान खरीद सकते हैं।आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।तुला राशि,नई शुरुआत करने से बचना चाहिए तुला राशि के जातकों को आज का दिन संयमित होकर बिताना चाहिए। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आज आपको कोई भी नई शुरुआत करने से बचना चाहिए। आज आपको अपने पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान देना होगा और अपने परिवार के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना होगा। आज का दिन आपके लिए अपने सामाजिक जीवन को बेहतर बनाने का अच्छा अवसर हो सकता है। किसी मित्र या सगे संबंधी की मदद कर सकते हैं।आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिव मंत्र का जप लाभदायक होगा।8.

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आपको काम में सफलता मिलेगी और आप अपने लक्ष्य को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। आप अपने शौक और चाहतो को आज पूरा कर पाएंगे। किसी मित्र या सगे संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण काम भी आज आपका पूरा हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। वैसे आपके लिए आज जरूरी है कि लोगों की सुनें लेकिन हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें। भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, भावुकता से नुकसान हो सकता है।आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाना चाहिए।धनु राशि,निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से उलझन भरा रहगा। आपको आज घर और बाहर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा, आपको आज सर्वाकल और कोई पुरानी समस्या उभर आने से परेशानी होगी। वैसे आज आपको परिवार और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आप अपने लिए आज कुछ समय निकालेंगे और कुछ रचनात्मक काम कर पाएंगे। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। वाहन और वस्त्र पर धन खर्च हो सकता है। आप आज दान पुण्य भी कर सकते हैं।आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।मकर राशि,कोई जरूरी अटका काम पूरा होगा मकर राशि के जातको के लिए आज शनिवार का दिन चंद्रमा के गोचर ले लाभदायक रहेगा। आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है। आप आपका कोई जरूरी अटका काम पूरा होगा। आप आज सगे संबंधियों से बेहतर तालमेल बना रख पाएंगे। आप अपने पार्टनर के साथ टाइम बिता सकते हैं। जो जातक किराना कारोबार अथवा बिजली के उपकरण से संबंधित काम करते हैं आज उनकी अच्छी कमाई होगी। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिल सकता है।आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव को तेल अर्पित करें।कुंभ राशि, सफलतादायक रहेगा दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर सफलतादायक रहेगा। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज आपको पैसों के मामले में भी सजग रहना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई जरूरी काम आपका आज किसी वजह से टल सकता है या अटक सकता है। वैवाहिक जीवन में आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ आपका मतभेद हो सकता है। आप आज घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर भी फोकस बनाए रखेंगे। आज आपकी राशि में अचानक खर्च का भी संयोग बना हुआ है।आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।मीन राशि,आज भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला और उलझन भरा रह सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने और अपनी आर्थिक योजना पर ध्यान देने की जरूरत है। सितारे कहते हैं कि, अपने काम में सफल होने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। घर परिवार में आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, कहासुनी होने की आशंका रहेगी। संतान पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज भौतिक सुविधाओं में वृद्धि करने वाले चीजों की खरीदारी कर सकते है। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा।आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का आज दूध से अभिषेक करें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

आज का राशिफल 13 जुलाई 2025 Daily Horoscope 13 July 2025 दैनिक राशिफल 13 जुलाई 2025 Horoscope 13 July 2025 Aaj Ka Rashifal 13 July 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, करियर और धन में होगा लाभआज का राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, करियर और धन में होगा लाभआज का राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, करियर और धन दोनों में होगा लाभ
Read more »

आज का सिंह राशिफल, 17 जून 2025 : भाग्य का मिलेगा साथ, कारोबार में पाएंगे लाभआज का सिंह राशिफल, 17 जून 2025 : भाग्य का मिलेगा साथ, कारोबार में पाएंगे लाभAaj Ka Singh Rashifal, 17 June 2025 : आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और व्यापार में लाभ के योग हैं। साझेदारी में काम शुरू करने से फायदा हो सकता है। मन में दुविधा हो तो जीवनसाथी से बात करें। धार्मिक कार्यों में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी और प्रसन्नता का अनुभव...
Read more »

आज का राशिफल 18 जून 2025 : मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए लाभदायक दिन पाएंगे त्रिग्रह योग से शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफलआज का राशिफल 18 जून 2025 : मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए लाभदायक दिन पाएंगे त्रिग्रह योग से शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफलHoroscope Today 18 June 2025 : आज 18 जून दिन बुधवार है और चंद्रमा का गोचर आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से कुंभ उपरांत मीन राशि में होने जा रहा है। और ऐसे में चंद्रमा का आज सूर्य, बुध और गुरु के साथ चतुर्थ दशम योग बनेगा। इसके साथ ही आज मिथुन राशि में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रह योग का भी संयोग बनेगा। जो मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए बहुत ही शुभ...
Read more »

आज का मेष राशिफल, 29 जून 2025 : आर्थिक लाभ की प्राप्त हो सकता है, रोमांटक दिन बीतेगाआज का मेष राशिफल, 29 जून 2025 : आर्थिक लाभ की प्राप्त हो सकता है, रोमांटक दिन बीतेगाAaj Ka Mesh Rashifal 29 June 2025 : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। बिजनेस के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज लव लाइफ में भी भाग्य का साथ मिलेगा और आप रोमांटिक लाइफ का आनेंद ले पाएंगे आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज सुख साधन भी प्राप्त होगा। आइए जानते हें आज का मेष राशि...
Read more »

आज का मिथुन राशिफल, 1 जुलाई 2025 : पुराने निवेश और काम का आज फायदा मिलेगाआज का मिथुन राशिफल, 1 जुलाई 2025 : पुराने निवेश और काम का आज फायदा मिलेगाAaj Ka Mithun Rashifal : मिथुन राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन ग्रहों के अनुकूल प्रभाव से लाभदायक रहेगा। आपको आज पुराने काम और निवेश का फायदा मिलेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेाग। भाग्य का साथ भी आपको आज प्राप्त होगा। आइए जानते हैं आज चंद्रमा के पंचम मे होने से आपके लिए दिन कैसा रहेगा, जानें आज का मिथुन राशि का...
Read more »

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal), 3 जुलाई 2025 : मेष, कर्क और कुंभ राशि में लाभ का संयोग, अमला योग से मिलेगा फायदाआज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal), 3 जुलाई 2025 : मेष, कर्क और कुंभ राशि में लाभ का संयोग, अमला योग से मिलेगा फायदाHoroscope Today 3 July 2025 : आज 3 जुलाई दिन गुरुवार है और चंद्रमा का गोचर कन्या उपरांत तुला राशि में होने जा रहा है। इस दौरान आज चंद्रमा का संचार हस्त उपरांत चित्रा नक्षत्र से होगा। ऐसे में आज चंद्रमा कन्या राशि से जाते हुए अमला योग बना रहे हैं। दरअसल आज चंद्रमा से दसवें भाव में मिथुन राशि में गुरु विराजमान होंगे जिससे आज अमला योग का संयोग बनेगा।...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:41:45