UPSC, Civil Services Examination: दुनिया की कठिनतम परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी की परीक्षा हर साल लाखों स्टूडेंट्स देते हैं.
UPSC IAS IPS : आजाद भारत में हर साल लाखों युवा आईएएस आईपीएस बनने का सपना देखते हैं, लेकिन अंग्रेजी हुकूमत में, जब देश में अंग्रेजों का राज चलता था. उस समय भी दो भारतीय ऐसे थे, जिन्होंने आईएएस, आईपीएस बनकर अंग्रेजों को भी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया.
गुलाम देश के ऐसे दो भारतीयों ने महज 21 और 22 साल की उम्र में ही सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन पास कर लिया. आइए जानते हैं उन दो भारतीयों के बारे में जो देश के पहले आईएएस आईपीएस बने. कौन थे भारत के पहले आईएएस ऑफिसर? बात तब की है जब भारत गुलाम था. उस समय आजादी की सुगबुगुहाट शुरू ही हुई थी. दौर वह था जब पूरा शासन अंग्रेजों के हाथ में था. भारत में भी उन्हें अपने शासन के लिए अच्छे अधिकारियों की तलाश थी, लिहाजा अंग्रेजों ने भारत में सिविल सर्विस परीक्षा की शुरुआत वर्ष1854 में की थी, लेकिन किसी भारतीय ने पहली बार वर्ष 1863 में यह परीक्षा पास की. जिस भारतीय ने यह कारनामा किया उनका नाम था सत्येन्द्रनाथ टैगोर . सत्येन्द्रनाथ टैगोर ने वर्ष 1863 में सिविल सेवा परीक्षा पास की और सत्येन्द्रनाथ टैगोर भारत के पहले IAS अधिकारी बन गए. 21 साल की उम्र में पास की परीक्षा सत्येन्द्रनाथ टैगोर का जन्म एक जून 1842 को कोलकाता में हुआ. उन्होंने महज 21 साल की उम्र में सिविल सर्विस परीक्षाकर ली. इस परीक्षा के पास करने के बाद उन्हें प्रशिक्षण के लिए इंग्लैड भेजा गया जहां से वह आईएएस बनकर लौटे बता दें उस समय सिविल सर्विस परीक्षा देने वालों की उम्र 18 से 23 साल के बीच रखी गई थी. IAS बनने के बाद सत्येन्द्रनाथ टैगोर की पहली पोस्टिंग मुंबई में हुई उसके बाद वह अहमदाबाद में भी रहे. नरसिम्हन बने देश के पहले आईपीएस इसी तरह सीवी नरसिम्हन पहले ऐसे भारतीय हैं, जो अंग्रेजों के शासन काल में पहले आईपीएस अधिकारी बने. उन्होंने वर्ष 1937 में इंडियन सिविल सर्विस ज्वाइन किया. सीवी नरसिम्हन का पूरा नाम चक्रवर्ती विजयराघव नरसिम्हन था. उनका जन्म तमिलनाडु में 21 मई 1915 को हुआ था उनकी शुरूआती पढाई लिखाई तिरुचि के सेंट जोसेफ कॉलेज से हुई इसके बाद उनकी हायर एजुकेशन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से हुई. इंडियन सिविल सर्विस ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कई पदों पर काम किया जिसे देखते हुए ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 1946 में ‘ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ सम्मान दिया.
Upsc Upsc Exam Upsc Result Upsc News Ias Story Ips Story Ias News Ias Ips First Ias Of India First Ips Of India Satyendranath Tagore Ips Cv Narsinghan Upsc Exam British Rule Independence Day
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दुनिया के ये 5 सबसे कठिन एग्जाम, जिनको निकालने के लिए चाहिए Einstein जैसा दिमागक्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे कठिन वो 5 एग्जाम कौन से हैं, जिनको पास करने में ऐड़ी चोटी का दम लगता है.
Read more »
IAS Puja Khedkar: पूजा खेडकर की रद्द हुई उम्मीदवारी, UPSC की सभी परीक्षाओं से किया वंचितIAS Puja Khedkar: यूपीएससी ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की 2022 परीक्षा की उम्मीदवारी रद्द कर दी है और उन्हें भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया है.
Read more »
5 बल्लेबाज जिनके नाम वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन, रोहित शर्मा की वजह से लिस्ट में बदलावभारतीय क्रिकेट ने दुनिया को एक से बढ़कर एक बड़े बल्लेबाज दिए हैं। हम आपको आज वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
Read more »
Neeraj Chopra: पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को नीता अंबानी से लेकर AFI के अध्यक्ष तक ने दी बधाई, जानें क्या कहानीरज ट्रैक एंड फील्ड में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। 1900 में एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीतने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड ब्रिटिश मूल के थे।ॉ
Read more »
5 बल्लेबाज जिनके नाम वनडे में सबसे ज्यादा छक्के,नंबर एक ज्यादा दूर नहीं हैं रोहित शर्माभारतीय कप्तान रोहित शर्मा छक्कों का रिकॉर्ड तेजी से तोड़ रहे हैं। जल्द ही वो वह वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं।
Read more »
DNA: जेल से निकले सिसोदिया के Confidence की वजह क्या है?मनीष सिसोदिया...गिरफ्तार होने से पहले भी राजघाट गए थे..और आज अपनी आजादी की पहली सुबह भी वो राजघाट Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
