लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा ने भाजपा के बागी व फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव की संसदीय सीट आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वहीं, पूर्व मंत्री मो. आजम खां रामपुर सीट से गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। सपा द्वारा रविवार को जारी सूची के बाद अखिलेश यादव की उम्मीदवारी को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग गया है। कन्नौज से अपनी पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार घोषित करने के बाद खुद अखिलेश ने आजमगढ़ से लड़ने का मन बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव सपा प्रत्याशी के तौर पर आजमगढ़ और मैनपुरी से जीते थे। बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। इस बार मुलायम मैनपुरी से सपा उम्मीदवार हैं। समाजवादी पार्टी ने मो.
आजम खां को रामपुर से चुनाव लड़ाने का एलान किया है। नौ बार के विधायक आजम खां राज्यसभा सदस्य रहे हैं। लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की घेराबंदी के लिए सपा ने भाजपा के बागी व फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है, लेकिन औपचारिक घोषणा अभी नहीं हो सकी है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज- Amarujalaआचार संहिता का उल्लंघन करने पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज jayantsinha LoksabhaElections2019 BJP4India
Read more »
फैक्ट चेक: नीरव मोदी ने गिरफ्तारी के बाद नहीं दिया बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोई बयानहमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें नीरव मोदी का गिरफ्तारी के बाद ऐसा कोई बयान आया हो, जिसमें उसने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए हों. पड़ताल में ये साफ हुआ कि वायरल हो रहा ट्वीट फ़र्ज़ी है और नीरव मोदी ने अब तक ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.
Read more »
आखिर मान गए जितिन प्रसाद, राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव!- Amarujalaआखिर मान गए जितिन प्रसाद, राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव! INCIndia JitinPrasada JitinPrasad VoteKaro
Read more »
तमिलनाडु के किसानों की चेतावनी, मांग पूरी नहीं हुई तो PM मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनावतमिलनाडु के किसान नेता पी अय्याकन्नू ने शनिवार को कहा कि राज्य के 111 किसान वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
मेरठ से BJP उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल के खिलाफ इस गांव के लोगों ने खोला मोर्चा- Amarujalaमेरठ से BJP उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल के खिलाफ इस गांव के लोगों ने खोला मोर्चा GeneralElection2019 LokSabhaElections2019 NOTA Meerut
Read more »
लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं जितिन प्रसाद-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस जितिन प्रसाद को लखनऊ लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है, जहां उनका सीधा मुकाबला केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से होगा। यह भी कहा जा रहा है कि जितिन को मदद पहुंचाने के लिए एसपी किसी कमजोर कैंडिडेट को टिकट दे सकती है।
Read more »
चुनाव पर मनाने पहुंचे वीके सिंह, रूठे नेता ने FB पर निकाली भड़ासबीजेपी के वरिष्ठ नेता बालेश्वर त्यागी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जरनल वीके सिंह को अति उत्साही और अति सक्रिय लोगों से बचने की आवश्यकता है, क्योंकि इस प्रवृत्ति से लाभ के बजाय हानि की संभावना ज्यादा होती है.
Read more »
राजनाथ सिंह बोले, 'एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के बजाय विपक्ष हो रहा है परेशान'राजनाथ सिंह बोले, 'एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के बजाय विपक्ष हो रहा है परेशान' AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
