आगरा में दो दिन की बारिश में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों को नुकसान पहुंचा है। ताजमहल में लगातार बारिश के कारण मुख्य गुंबद में रिसाव नजर आया।
आगरा में पिछले तीन दिन से लगातार जारी बारिश के कारण ताजमहल के मुख्य गुंबद से पानी का रिसाव हो रहा है, वहीं परिसर स्थित एक उद्यान में पानी भर गया है। ताजमहल परिसर में जलमग्न उद्यान का कथित वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ था।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण , आगरा मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुख्य गुंबद में सीलन के कारण रिसाव हो रहा है लेकिन इससे इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।.
आगरा मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने ताजमहल के मुख्य गुंबद से रिसाव को लेकर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हां, हमने ताजमहल के मुख्य गुंबद से रिसाव देखा है। उसके बाद जब हमने निरीक्षण किया तो पता चला कि यह सीलन के कारण हुआ और मुख्य गुंबद को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमने ड्रोन कैमरे के जरिए मुख्य गुंबद का निरीक्षण किया।’’बृहस्पतिवार शाम को 20 सेकंड का एक कथित वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था जिसमें ताजमहल का एक बगीचा बारिश के पानी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है।.सरकार से मान्यता प्राप्त ‘टूर गाइड’ के तौर पर कार्यरत स्थानीय निवासी मोनिका शर्मा ने कहा कि ताजमहल आगरा और पूरे देश का गौरव है। उन्होंने कहा कि इससे सैकड़ों स्थानीय लोगों और पर्यटन उद्योग में काम करने वाले लोगों को रोजगार मिलता है।शर्मा ने कहा, ‘‘इस स्मारक की उचित देखभाल की जानी चाहिए क्योंकि पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए यह एकमात्र उम्मीद है।’’आगरा में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण शहर के अधिकतर इलाकों में जलभराव हो गया है। लगातार बारिश के कारण एक राष्ट्रीय राजमार्ग में पानी भर गया है, फसलें पानी में डूब गई हैं और शहर के पॉश इलाकों में पानी भर गया है। आगरा प्रशासन ने बारिश के कारण सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तरी चाड में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ में 50 से अधिक की मौतउत्तरी चाड में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ में 50 से अधिक की मौत
Read more »
Jaisalmer News: भारी बारिश से घरों में जमा पानी, महिलाओं व पुरुषों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनPokaran, Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के फलसूण्ड गांव में घरों में बारिश का पानी भरने से आक्रोशित महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या के तहसील मुख्यालय पहुंच कर विरोध जताया.
Read more »
Weather: गुजरात से महाराष्ट्र और बंगाल से त्रिपुरा तक भारी बारिश का अलर्ट; पूरे देश में जन-जीवन अस्त व्यस्तमौसम विभाग ने 26 अगस्त तक गुजरात से लेकर महाराष्ट्र और बंगाल से लेकर त्रिपुरा और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Read more »
Nagaland: नगालैंड में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, एक की मौत, कई लापता; कोहिमा-दिमापुर राजमार्ग अवरुद्धसूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह से ही नगालैंड के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई जगह भूस्ख्लन होने से यातायात बाधित हो गया है।
Read more »
आगरा में बारिश का कोहराम, 85 साल बाद हुई 151 MM वर्षा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्टआगरा शहर में तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था.बुधवार से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही.
Read more »
Agra News: लगातार बारिश के बाद ताजमहल के गुंबद से लीक हो रहा पानी, बगीचे में जांघ तक पानी, अलर्ट पर एएसआईआगरा में 48 घंटे की लगातार बारिश से ताजमहल सहित कई ऐतिहासिक स्मारकों को नुकसान पहुंचा है। ताजमहल के मुख्य गुंबद से पानी रिसने लगा और बगीचा जलमग्न हो गया। एएसआई जांच कर रही है और मरम्मत का काम जल्द शुरू करेगी।
Read more »
