भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आईसीसी वनडे विश्व कप में चैंपियन बनने के साथ ही बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन का एक बयान फिर से चर्चा में आ गया है. श्रीनिवासन ने अपने पद रहते हुए महिला क्रिकेट के लिए अपमानजनक बयान दिया था. महिला क्रिकेट की पूर्व कैप्टन डायना एडुल्जी ने खुलासा किया था.
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. महिला वनडे क्रिकेट के 52 सालों के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार चैंपियन बनी है. भारत ने मुंबई के डिवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया.
हमरनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया की इस जीत के साथ ही बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन का एक बयान फिर से चर्चा में आ गया है. दरअसल एन श्रीनिवासन को लेकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने साल 2017 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार के बाद खुलासा किया था कि, “जब एन श्रीनिवासन बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे तो मैं उन्हें बधाई देने के लिए वानखेड़े स्टेडियम गई थी. उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मेरे हाथ में होता तो मैं महिला क्रिकेट को होने ही नहीं देता. मैं बस आईसीसी के नियम के कारण महिला क्रिकेट को होने दे रहा हूं. वे महिला क्रिकेट से नफरत करते हैं.” ये भी पढ़ें-टीम से हुईं बाहर, पिता को आया था हार्ट अटैक, टूट चुकीं थीं शेफाली वर्मा, एक कॉल ने पलट दी किस्मत बीसीसीआई की कट्टर आलोचक रही हैं एडुल्जी महिला टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्डी शुरू से बीसीसीआई की कट्टर आलोचक रही हैं. एडुल्जी ने बीसीसीआई को लेकर कहा, “मैं हमेशा से बीसीसीआई की आलोचक रही हूं. साल 2006 में महिला क्रिकेट बीसीसीआई के अंडर आई थी. बीसीसीआई हमेशा पुरुष प्रधानता वाला संस्थान रहा है. वे कभी नहीं चाहते हैं कोई महिला बीसीसीआई में आए और बॉस बने.मैंने हमेशा से महिला क्रिकेट के लिए बीसीसीआई के सामने आवाज उठाई है.” ये भी पढ़ें-भारतीय टीम की महिला क्रिकेटरों को मिलता है कितना पैसा और सुविधाएं, पुरुषों से कितनी कम-ज्यादा उन्होंने कहा, “जय शाह के बीसीसीआई सचिव बनने के बाद भारत में महिला क्रिकेट को मजबूती मिली है. उनके कार्यकाल में ही महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई. मेंस क्रिकेटर के बराबर मैच फीस को जारी किया गया. पिछले कुछ सालों में महिला क्रिकेट को बीसीसीआई बहुत ज्याद पुश किया है.”
N Srinivasan Statement News What Is N Srinivasan Statement N Srinivasan Bcci N Srinivasan Team India एन श्रीनिवासन न्यूज एन श्रीनिवासन का बयान एन श्रीनिवासन बीसीसीआई एन श्रीनिवासन टीम इंडिया एन श्रीनिवासन का बयान न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BCCI Prize Money: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को ₹51 करोड़ का नकद इनाम, बीसीसीआई का एलानBCCI: आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को ₹51 करोड़ का नकद इनाम, बीसीसीआई ने की घोषणा (खबर अपडेट की जा रही है)
Read more »
Women World Cup 2025: चैंपियन बेटियों के लिए BCCI ने खोली तिजोरी, वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया इतने करोड़ का...BCCI Prize money Indian women world cup team: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 51 करोड़ रुपये इनामी राशि देने की घोषणा की है.
Read more »
Victory Parade: क्या मुंबई में निकलेगी India Women Team की विक्ट्री परेड? BCCI सचिव ने बताया प्लानBCCI on India Women Team Victory Parade: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला ICC विश्व कप जीता है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि फिलहाल कोई विक्ट्री परेड नहीं होगी, दुबई से लौटने के बाद योजना बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे ICC के सामने एशिया कप ट्रॉफी ना मिलने का मुद्दा उठाएंगे, जो भारतीय पुरुष टीम ने 2025 में जीती थी, लेकिन अभी तक उन्हें...
Read more »
Women’s World Cup: मुंबई में होगी बेटियों की विक्ट्री परेड? टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद BCCI ने दिया बड़ा अपडेटWomens World Cup India Victory: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीत लिया. 2005 और 2017 के फाइनल में हारने के बाद टीम इंडिया ने आखिरकार खिताब पर कब्जा कर ही लिया.
Read more »
BCCI Prize Money: ঐতিহাসিক জয়, রেকর্ড পুরস্কার হরমন-স্মৃতিদের! বড় ঘোষণা BCCI-এর...BCCI Announces Whopping Cash Prize For India Womens World Cup Winning Team
Read more »
₹125 कोटी नाही तर BCCI ने भारतीय महिला टीमला दिली एवढी मोठी रक्कम! ICC च्या बक्षिसापेक्षाही जास्त रक्कमBCCI Announces Cash Reward For India Women World Cup Winning Team: भारतीय महिला संघाने प्रचंड चिकाटी आणि धैर्य दाखवून मागील काही सामन्यांमध्ये चमकदार पुरनरागमन करत विश्वचषकावर नाव कोरल्यानंतर बीसीसीआयने मोठी घोषणा केली.
Read more »
