आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स से मिली हार पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'काफी निराश हूं, हमने खराब बल्लेबाजी की'

United States News News

आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स से मिली हार पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'काफी निराश हूं, हमने खराब बल्लेबाजी की'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 31%
  • Publisher: 51%

आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स से मिली हार पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'काफी निराश हूं, हमने खराब बल्लेबाजी की'

चंडीगढ़, 16 अप्रैल । कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में विफल रहने के लिए खुद सहित टीम की बल्लेबाजी इकाई को दोषी ठहराया।रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने 60 रन की साझेदारी की और कोलकाता आसानी से मैच जीतता हुआ दिख रहा था। लेक‍िन, जब युजवेंद्र चहल ने रहाणे को आउट किया तो चीजें अचानक बदल गईं और साझेदारी टूट गई। रहाणे ने नॉन-स्ट्राइकर रघुवंशी से सलाह लेने के बाद डीआरएस नहीं लेने का फैसला किया, लेकिन रीप्ले में पता चला कि गेंद स्टंप्स को मिस कर रही थी। हालांकि, रहाणे के आउट होने के बाद केकेआर की बल्लेबाजी 15.

1 ओवर में 95 रनों पर ऑल आउट हो गई।मैच के बाद रहाणे ने कहा कि मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। हमने अच्छा खेल नहीं खेला। हां, हमसे चूक हो गई। उन्होंने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और पंजाब किंग्स को 111 रनों पर रोक दिया।उन्होंने कहा कि मैच के दौरान मेरे दिमाग में नेट रन रेट नहीं चल रहा था। हम छोटे से स्कोर को चेज कर रहे थे। हमारे फैंस ने जाहिर तौर पर उम्मीद लगाई होगी कि हम यह मैच आसानी से जीत लेंगे और नेट रन रेट भी अच्छा हो जाएगा। लेकिन, हमने बल्लेबाजी इकाई के रूप में वास्तव में बहुत खराब बल्लेबाजी की, मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।रहाणे ने अपने बल्लेबाजों के शॉट चयन की भी आलोचना की और हार की पूरी जिम्मेदारी ली।उन्होंने कहा, हमारे लिए यह आसान लक्ष्य था। लेकिन, इसे हम हासिल नहीं कर सके। यह क्रिकेट का पार्ट है। अभी हमें सकारात्मक रहना है। टूर्नामेंट का आधा हिस्सा अभी भी बाकी है। इस पर ध्यान देना होगा और आगे बढ़ना होगा।चहल ने टूर्नामेंट में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 28 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने तीन विकेट चटकाकर पंजाब किंग्स को 16 रन से रोमांचक जीत दिलाई।छह मैचों में आठ अंकों के साथ पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि केकेआर सात मैचों में छह अंकों के साथ छठे स्थान पर है।--आईएएनएसडीकेएम/सीबीटी Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पंजाब किंग्स को ज्वाइन करने वाला था ये खतरनाक खिलाड़ी, घर में हो गई प्रॉब्लम, अब...पंजाब किंग्स को ज्वाइन करने वाला था ये खतरनाक खिलाड़ी, घर में हो गई प्रॉब्लम, अब...IPL 2025: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजामतुल्लाह उमरजई व्यक्तिगत कारणों से 22 मार्च से शुरू होने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम पंजाब किंग्स से देर से जुड़ पाएंगे.
Read more »

IPL 2025: अजिंक्य रहाणे को सबसे कम तो ऋषभ पंत को सबसे अधिक, जानें किस कप्तान को मिल रही कितनी सैलरीIPL 2025: अजिंक्य रहाणे को सबसे कम तो ऋषभ पंत को सबसे अधिक, जानें किस कप्तान को मिल रही कितनी सैलरीकोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2025 में सबसे कम सैलरी पाने वाले कप्तान होंगे, जबकि ऋषभ पंत आईपीएल में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी होंगे.
Read more »

आईपीएल 2025 : हैदराबाद से मिली हार पर रियान पराग बोले, 'हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे'आईपीएल 2025 : हैदराबाद से मिली हार पर रियान पराग बोले, 'हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे'आईपीएल 2025 : हैदराबाद से मिली हार पर रियान पराग बोले, 'हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे'
Read more »

आईपीएल 2025 : आरसीबी से मिली हार के बाद, सीएसके के कोच फ्लेमिंग ने कहा, 'चेपॉक में विकेट को पढ़ने में हुई समस्या'आईपीएल 2025 : आरसीबी से मिली हार के बाद, सीएसके के कोच फ्लेमिंग ने कहा, 'चेपॉक में विकेट को पढ़ने में हुई समस्या'आईपीएल 2025 : आरसीबी से मिली हार के बाद, सीएसके के कोच फ्लेमिंग ने कहा, 'चेपॉक में विकेट को पढ़ने में हुई समस्या'
Read more »

आईपीएल 2025 : आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक ने कहा, 'पिच बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण थी'आईपीएल 2025 : आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक ने कहा, 'पिच बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण थी'आईपीएल 2025 : आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक ने कहा, 'पिच बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण थी'
Read more »

आईपीएल 2025 : एसआरएच से हार के बाद पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने कहा- हमने कई मौके गंवाएआईपीएल 2025 : एसआरएच से हार के बाद पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने कहा- हमने कई मौके गंवाएआईपीएल 2025 : एसआरएच से हार के बाद पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने कहा- हमने कई मौके गंवाए
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:10:59