आईपीएलः केकेआर मैच जीता, पर 6 गेंदों पर दनदनाते 6 छक्के जमाकर इतिहास रच गए रियान

United States News News

आईपीएलः केकेआर मैच जीता, पर 6 गेंदों पर दनदनाते 6 छक्के जमाकर इतिहास रच गए रियान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 204 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 51%

रियान पराग की धुआंधार सेंचुरी के बावजूद अंतिम ओवर में कैसे चूक गई राजस्थान रॉयल्स की टीम.

आईपीएलः केकेआर मैच जीता, पर 6 गेंदों पर दनदनाते 6 छक्के जमाकर इतिहास रच गए रियानइसराइली एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का मिसाइल हमला, इसराइल बोला- कई गुना ज़्यादा ताक़त से बदला लेंगेराजस्थान की पारी के दूसरे ओवर में मोईन अली ने कुणाल कुमार राठौड़ का विकेट लिया.

वैभव सूर्यवंशी पहले ही आउट हो चुके थे.पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी आउट हो चुके थे तो मोईन अली को यशस्वी सावधानी से खेल रहे थे. रन लेकर यशस्वी दूसरी ओर गए तो मोईन ने डेब्यू कर रहे कुणाल कुमार राठौड़ को शून्य पर पवेलियन लौटा दिया. केवल आठ रन पर दो बल्लेबाज़ आउट हो चुके थे. मोईन अली की अगली गेंद पर सामने कप्तान रियान पराग थे. रियान ने जो पहली गेंद खेली वो बल्ले के बीचों बीच से लगी. अगले दो ओवरों में रियान ने छक्के, चौके की बरसात कर दी और जो रनरेट पांच से भी कम का चल रहा था वो पावरप्ले के छह ओवरों में 10 के क़रीब चला गया.आईपीएलः मुंबई इंडियंस का विजय अभियान जारी, राजस्थान प्लेऑफ़ की रेस से बाहरपावरप्ले के ठीक बाद मोईन ने यशस्वी का विकेट झटक लिया तो अगले ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने भी दो विकेट चटकाए. केवल छह गेंदों के भीतर तीन बल्लेबाज़ों यशस्वी, ध्रुव जुरेल और वानिंदु हसरंगा को गंवा कर राजस्थान बैकफ़ुट पर आ गया.रियान अलग ही धुन में थे. पिच पर उतरने के साथ वो 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से खेल रहे थे. लगातार तीन विकेट गिरने के बाद रियान थोड़ा धीमे ज़रूर पड़े लेकिन मैच के 12वें और 13वें ओवर में उन्होंने ऐसी अद्भुत बल्लेबाज़ी की जो इससे पहले आईपीएल में कभी नहीं देखी गई.कहानी ज़िंदगी की12वां ओवर वही मोईन अली डाल रहे थे जिनके दो ओवरों में केवल 11 रन बने थे और वो दो बल्लेबाज़ों को आउट भी कर चुके थे.रियान ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर पहला छक्का डीप स्क्वायर लेग पर जमाया, तीसरी गेंद को लॉन्ग ऑन पर छक्के के लिए भेजा, चौथी गेंद को फिर से स्क्वायर लेग पर, पांचवीं गेंद को फिर लॉन्ग ऑन पर और छठी गेंद पर लॉन्ग ऑफ़ पर छक्का जमाया. रियान पराग इसके साथ ही क्रिस गेल , राहुल तेवतिया , रवींद्र जडेजा और रिंकू सिंह के बाद आईपीएल में एक ओवर में पांच छक्के जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज़ बन गए.रियान ने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जमाने वाले पहले बल्लेबाज़ बनने का ऐतिहासिक कारनामा किया. आईपीएल के 18 साल के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज़ ने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जमाए.लेकिन अगले ओवर में हेटमायर आउट हो गए और नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आने के साथ धीमे पड़ गए तो आवश्यक रन रेट तुरंत ही 16 पर पहुंच गया. रन रेट को बढ़ाने की आस में रियान ने फिर छक्का जमाने की कोशिश की लेकिन अपने पहले शतक से केवल पांच रन पहले आउट हो गए. उन्होंने अपनी इस पारी में केवल 45 गेंदों पर छह चौके, आठ छक्के की मदद से 95 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 211.11 रहा.मैच का अंतिम ओवर रोमांच से भरा थापहली गेंद पर जोफ़्रा आर्चर ने दो रन और दूसरी पर एक रन लिए.लेकिन शुभम दुबे ने वैभव अरोड़ा की अगली तीन गेंदों पर 6, 4, 6 रन बना कर मैच को बहुत रोमांचक बना दिया. मैच की अंतिम गेंद पर तीन रन बनाने थे और वैभव अरोड़ा ने यॉर्कर डाली. शुभम केवल एक रन ही बना सके और केकेआर यह मुक़ाबला 1 रन से जीत गई. रियान की पारी की बदौलत राजस्थान मैच में वापस आई और कोलकाता के हाथों यह मैच लगभग फिसल ही गया था. उनके आउट होने के बाद मैच फिर पलट गया.मैच के बाद क्या बोले रियान? मैच के बाद रियान ने कहा, "इस मैदान पर छक्के जमाए जाते रहे हैं. इसलिए मैं जानता था कि अगर मैं टिका रहा तो ऐसा होगा. मैं ख़ुद के आउट होने से दुखी था, मुझे मैच समाप्त करना चाहिए था." रियान की यह पारी कितनी विशेष थी, इसका अंदाज़ा केकेआर के आधिकारिक एक्स हैंडल से की गई उनकी सराहना से लगता है.की ओर से लिखा गया, "इस मुक़ाबले को ईडन पर याद रखा जाएगा! बहुत बढ़िया खेले रियान, इस स्पेशल पारी के लिए आपको सलाम."साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वो 26 मार्च को यह पूर्वानुमान लगा चुके थे कि रियान इस आईपीएल में शतक जमाएंगे. रियान पराग इस मुक़ाबले में शतक तो नहीं जमा पाए लेकिन आईपीएल में खेली गई यह उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा.राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा- मुंहतोड़ जवाब देंगे और जैसा चाहते हैं वैसा होकर रहेगाआईपीएलः केकेआर मैच जीता, पर 6 गेंदों पर दनदनाते 6 छक्के जमाकर इतिहास रच गए रियानभारत के बॉर्डर के पास बने मदरसों को क्यों बंद करा रहा है पाकिस्तान?एंथनी अल्बनीज़: ऑस्ट्रेलिया चुनाव में इतिहास रचने वाले नेता ने कैसे जीत पाईसोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और क्या निवेश का यह सही समय हैउत्तराखंड: नैनीताल में हिंसा के बीच वायरल हो रही युवती के वीडियो से जुड़ा पूरा मामला क्या है? इसराइली एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का मिसाइल हमला, इसराइल बोला- कई गुना ज़्यादा ताक़त से बदला लेंगेप्रधानमंत्री कोई भी हो असली हूकुमत तो वर्दी वालों की है : पाकिस्तान में फ़ौजी दबदबे पर मोहम्मद हनीफ़ का ब्लॉगजब अमेरिका ने वियतनाम में हार मानी और उसे बाहर निकलना पड़ा - विवेचना

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वैभव सूर्यवंशी के शॉट पर फिदा हुई खूबसूरत लड़की, हर छक्के पर जमकर मचाया शोरवैभव सूर्यवंशी के शॉट पर फिदा हुई खूबसूरत लड़की, हर छक्के पर जमकर मचाया शोरवैभव सूर्यवंशी के शॉट पर फिदा हुई खूबसूरत लड़की, हर छक्के पर जमकर मचाया शोर
Read more »

वैभव सूर्यवंशी से लेकर इशान किशन तक, 6 बल्लेबाज जो शतक जड़ने के बाद जीरो पर हुए आउट, 1 विदेशी भी शामिलवैभव सूर्यवंशी से लेकर इशान किशन तक, 6 बल्लेबाज जो शतक जड़ने के बाद जीरो पर हुए आउट, 1 विदेशी भी शामिलवैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक जड़ने के बाद अगली पारी में शून्य पर आउट हो गए. उन्होंने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर सेंचुरी जमाई थी लेकिन अगले मैच में मुंबई इंडिंयस के खिलाफ 2 गेंद खेलकर जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. आईपीएल के इतिहास में इससे पहले 5 बल्लेबाज शतक जड़ने के बाद अगली पारी में शून्य पर पवेलियन लौट चुके हैं.
Read more »

केकेआर के खिलाफ रियान पराग का कोहराम, 6 गेंदों पर ठोक दिए लगातार 6 छक्केकेकेआर के खिलाफ रियान पराग का कोहराम, 6 गेंदों पर ठोक दिए लगातार 6 छक्केआईपीएल 2025 में रियान पराग ने बवाल मचा दिया है। पराग ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए केकेआर के खिलाफ लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के ठोक दिए। इसमें से 5 छक्के तो उन्होंने मोइन अली के ओवर में ही ठोक दिए।
Read more »

KKR vs RR: रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ छह गेंदों पर जड़े छह छक्के, हेटमायर के साथ की शानदार साझेदारीKKR vs RR: रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ छह गेंदों पर जड़े छह छक्के, हेटमायर के साथ की शानदार साझेदारीराजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए। रियान ने एक ओवर में छह छक्के नहीं लगाए, लेकिन
Read more »

Riyan Parag Viral Memes: रियान पराग ने 6 गेंद पर 6 छक्के मारे, सारा अली खान और अनन्या पांडे पर बनने लगे अजब गजब मीमRiyan Parag Viral Memes: रियान पराग ने 6 गेंद पर 6 छक्के मारे, सारा अली खान और अनन्या पांडे पर बनने लगे अजब गजब मीमRiyan Parag Memes: कोलकाता में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ 95 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़े।
Read more »

IPL 2025: रियान पराग से पहले किसने जड़े थे आईपीएल के एक ओवर में 5 छक्के, नाम देखकर होगी हैरानीIPL 2025: रियान पराग से पहले किसने जड़े थे आईपीएल के एक ओवर में 5 छक्के, नाम देखकर होगी हैरानीराजस्थान रॉयल्स के स्टैंड इन कप्तान रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 44 गेंदों पर 95 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 गेंद पर 6 छक्के जड़ इतिहास रच दिया. खेल समाचार | IPL
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:24:29