अहमदनगर 'ऑनर किलिंग' : शादी से नाराज़ पिता ने बेटी को ज़िंदा जलाया

United States News News

अहमदनगर 'ऑनर किलिंग' : शादी से नाराज़ पिता ने बेटी को ज़िंदा जलाया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 169 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

बेटी की शादी से नाराज पिता ने बेटी की ले ली जान और दामाद का ऐसा किया हाल honorkilling

महाराष्ट्र के अहमदनगर के परनेर तालुक़ा के निक्सोज गांव के इस मामले ने एक बार फिर ऑनर किलिंग का मुद्दा दुनिया के सामने ला दिया है। छह महीने पहले रुक्मिणी और मंगेश रणसिंघे की शादी हुई थी। ये लव मैरिज थी। रुक्मिणी के पिता और अन्य परिवार वाले इस शादी के ख़िलाफ़ थे। लेकिन मंगेश के परिवार के लोगों ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार किया था और शादी के लिए हामी भरी थी। रुक्मिणी के देवर महेश रणसिंघे ने बताया कि शादी में रुक्मिणी की तरफ़ से सिर्फ़ उनकी मां आई थीं। शादी के बाद भी रही नाराज़गी : महेश ने बताया, शादी के बाद भी रुक्मिणी के घर के लोग इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। रुक्मिणी या मंगेश को जब वो कहीं सड़क पर भी देखते थे, तो वो उन्हें धमकियां देते थे। इससे परेशान होकर रुक्मिणी और मंगेश ने इसी साल फरवरी में परनेर पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसी तनाव के माहौल में एक दिन रुक्मिणी के माता-पिता ने 30 अप्रैल को उन्हें अपने घर बुलाया था। घर आने पर उन्होंने रुक्मिणी को पीटा। इसके बाद उसी रात रुक्मिणी ने मंगेश को फ़ोन किया और बताया कि उसके परिवारवालों ने उसे पीटा है। रुक्मिणी ने मंगेश से कहा कि वो आकर उसे यहां से ले जाए। दूसरे दिन यानी मई की पहली तारीख़ को मंगेश रुक्मिणी के घर पर पहुंचे। इस वक़्त तक उत्तर प्रदेश में रहने वाले रुक्मिणी के चाचा और मामा भी वहां आ गए थे। उस दिन रुक्मिणी की शादी को लेकर घर में बड़ा झगड़ा हुआ। रुक्मिणी के चाचा और मामा ने मंगेश और रुक्मिणी को पीटा। इसके बाद उन्होंने दोनों को रस्सियों से बांध दिया और उन पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग के हवाले कर दिया। ना केवल उन्होंने नवदंपति को आग लगाई बल्कि उन्हें घर में बंद करके बाहर से दरवाज़ा लगा दिया। महेश रणसिंघे कहते हैं कि घर से निकलने वाली दर्दनाक चीख़ें पड़ोसियों के कानों तक पहुंचीं तो वो घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और रुक्मिणी और मंगेश को पुणे लेकर गए। दोनों को इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन तक ज़िंदगी से लड़ाई करते-करते पांच मई को रुक्मिणी की मौत हो गई। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तभी से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। रुक्मिणी के शरीर का 60 से 65 फ़ीसदी हिस्सा जल चुका था। ससून अस्पताल के डॉक्टर अजय तावरे ने बताया कि फिलहाल मंगेश का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है, और उनके शरीर का 40 से 45 फ़ीसदी हिस्सा जल चुका है। रुक्मिणी के घर के नज़दीक रहने वाले संजय बेदी बताते हैं, घर से धुआं उठ रहा था लेकिन दरवाज़ा बंद था। हमने दरवाज़ा तोड़ दिया और फिर मामला देखने के बाद एम्बुलेंस को फोन किया। परिवार के बारे में संजय बेदी कहते हैं कि उन्हें इनके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। वो बताते हैं कि ये परिवार उत्तर प्रदेश से आया है और पिछले आठ महीने से यहां रह रहा है। चाचा और मामा गिरफ़्तार, पिता की तलाश जारी : इधर परनेर पुलिस थाने में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज की गई है और रुक्मिणी के मामा घनश्याम और चाचा सुरेंद्र बाबूलाल भारती उर्फ़ बिल्लू पंडित को गिरफ़्तार भी कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अहमदनगर, मनीष कलवानिया ने बताया, पुलिस रुक्मिणी के पिता रामा रामफल भारती की तलाश कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने पेट्रोल की एक बोतल समेत कुछ और चीज़ें बरामद की हैं। जांच अभी चल रही है। रुक्मिणी के देवर महेश का आरोप है कि पुलिस की अनदेखी के कारण उनके परिवार को बहुत कुछ भुगतना पड़ा है। वो कहते हैं, हमने निक्सोज और परनेर पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज करवाई थीं कि रुक्मिणी के परिवार वाले मंगेश और रुक्मिणी को धमकियां दे रहे हैं। फरवरी में हमने पुलिस को इन धमकियों के बारे में भी बताया था। इस घटना से ठीक पहले भी हमने पुलिस को बताया था कि लगातार धमकियां मिल रही हैं। महेश को अब आशा है कि उनके भाई और भाभी के हत्यारों को जल्द सज़ा मिले और उनके परिवार को न्याय मिले। फोटो सौजन्‍य : बीबीसी.

महाराष्ट्र के अहमदनगर के परनेर तालुक़ा के निक्सोज गांव के इस मामले ने एक बार फिर ऑनर किलिंग का मुद्दा दुनिया के सामने ला दिया है। छह महीने पहले रुक्मिणी और मंगेश रणसिंघे की शादी हुई थी। ये लव मैरिज थी। रुक्मिणी के पिता और अन्य परिवार वाले इस शादी के ख़िलाफ़ थे। लेकिन मंगेश के परिवार के लोगों ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार किया था और शादी के लिए हामी भरी थी। रुक्मिणी के देवर महेश रणसिंघे ने बताया कि शादी में रुक्मिणी की तरफ़ से सिर्फ़ उनकी मां आई थीं। शादी के बाद भी रही नाराज़गी : महेश ने बताया, शादी के बाद भी रुक्मिणी के घर के लोग इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। रुक्मिणी या मंगेश को जब वो कहीं सड़क पर भी देखते थे, तो वो उन्हें धमकियां देते थे। इससे परेशान होकर रुक्मिणी और मंगेश ने इसी साल फरवरी में परनेर पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसी तनाव के माहौल में एक दिन रुक्मिणी के माता-पिता ने 30 अप्रैल को उन्हें अपने घर बुलाया था। घर आने पर उन्होंने रुक्मिणी को पीटा। इसके बाद उसी रात रुक्मिणी ने मंगेश को फ़ोन किया और बताया कि उसके परिवारवालों ने उसे पीटा है। रुक्मिणी ने मंगेश से कहा कि वो आकर उसे यहां से ले जाए। दूसरे दिन यानी मई की पहली तारीख़ को मंगेश रुक्मिणी के घर पर पहुंचे। इस वक़्त तक उत्तर प्रदेश में रहने वाले रुक्मिणी के चाचा और मामा भी वहां आ गए थे। उस दिन रुक्मिणी की शादी को लेकर घर में बड़ा झगड़ा हुआ। रुक्मिणी के चाचा और मामा ने मंगेश और रुक्मिणी को पीटा। इसके बाद उन्होंने दोनों को रस्सियों से बांध दिया और उन पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग के हवाले कर दिया। ना केवल उन्होंने नवदंपति को आग लगाई बल्कि उन्हें घर में बंद करके बाहर से दरवाज़ा लगा दिया। महेश रणसिंघे कहते हैं कि घर से निकलने वाली दर्दनाक चीख़ें पड़ोसियों के कानों तक पहुंचीं तो वो घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और रुक्मिणी और मंगेश को पुणे लेकर गए। दोनों को इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन तक ज़िंदगी से लड़ाई करते-करते पांच मई को रुक्मिणी की मौत हो गई। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तभी से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। रुक्मिणी के शरीर का 60 से 65 फ़ीसदी हिस्सा जल चुका था। ससून अस्पताल के डॉक्टर अजय तावरे ने बताया कि फिलहाल मंगेश का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है, और उनके शरीर का 40 से 45 फ़ीसदी हिस्सा जल चुका है। रुक्मिणी के घर के नज़दीक रहने वाले संजय बेदी बताते हैं, घर से धुआं उठ रहा था लेकिन दरवाज़ा बंद था। हमने दरवाज़ा तोड़ दिया और फिर मामला देखने के बाद एम्बुलेंस को फोन किया। परिवार के बारे में संजय बेदी कहते हैं कि उन्हें इनके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। वो बताते हैं कि ये परिवार उत्तर प्रदेश से आया है और पिछले आठ महीने से यहां रह रहा है। चाचा और मामा गिरफ़्तार, पिता की तलाश जारी : इधर परनेर पुलिस थाने में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज की गई है और रुक्मिणी के मामा घनश्याम और चाचा सुरेंद्र बाबूलाल भारती उर्फ़ बिल्लू पंडित को गिरफ़्तार भी कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अहमदनगर, मनीष कलवानिया ने बताया, पुलिस रुक्मिणी के पिता रामा रामफल भारती की तलाश कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने पेट्रोल की एक बोतल समेत कुछ और चीज़ें बरामद की हैं। जांच अभी चल रही है। रुक्मिणी के देवर महेश का आरोप है कि पुलिस की अनदेखी के कारण उनके परिवार को बहुत कुछ भुगतना पड़ा है। वो कहते हैं, हमने निक्सोज और परनेर पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज करवाई थीं कि रुक्मिणी के परिवार वाले मंगेश और रुक्मिणी को धमकियां दे रहे हैं। फरवरी में हमने पुलिस को इन धमकियों के बारे में भी बताया था। इस घटना से ठीक पहले भी हमने पुलिस को बताया था कि लगातार धमकियां मिल रही हैं। महेश को अब आशा है कि उनके भाई और भाभी के हत्यारों को जल्द सज़ा मिले और उनके परिवार को न्याय मिले। फोटो सौजन्‍य : बीबीसी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी की होगी इमर्जेंसी सर्जरी, टली भाई सिद्धार्थ की शादीप्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी की होगी इमर्जेंसी सर्जरी, टली भाई सिद्धार्थ की शादीPriyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड इशिता कुमार से शादी करने जा रहे हैं। लेकिन...
Read more »

पाकिस्तान: लड़कियों की शादी की उम्र 18 तय, सांसदों ने कहा इस्लाम विरोधीपाकिस्तान: लड़कियों की शादी की उम्र 18 तय, सांसदों ने कहा इस्लाम विरोधीबाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 1929 को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद शेरी रहमान ने पेश किया जो देश में बाल विवाह की प्रथा को रोकने में मदद करेगा. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार विपक्ष के जबरदस्त विरोध के बीच इस विधेयक को सोमवार को पारित कर दिया गया.
Read more »

गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »

साध्वी प्रज्ञा ने चुनाव प्रचार पर रोक की अवधि घटाने की अपील की-Navbharat Timesसाध्वी प्रज्ञा ने चुनाव प्रचार पर रोक की अवधि घटाने की अपील की-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: प्रज्ञा ने इस आवेदन में 9 साल कारावास की अवधि मे मिली यातनाओं का भी जिक्र किया और साथ ही अपने बयान पर खेद जताने पर आयोग द्वारा ध्यान न दिए जाने की बात कही है। उन्होंने प्रचार के लिए बहुत कम समय होने का हवाला देते हुए कहा कि रोक की अवधि को 72 घंटे से घटाकर 12 घंटे किया जाए।’
Read more »

अमेठी की जनता के नाम राहुल की चिट्ठी, कहा-भाजपा ने यहां लगाई झूठ की फैक्ट्रीअमेठी की जनता के नाम राहुल की चिट्ठी, कहा-भाजपा ने यहां लगाई झूठ की फैक्ट्रीराहुल ने अमेठी के लिए लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखी है...6 मई को मतदान से पहले राहुल ने लिखा- अमेठी मेरी कर्मभूमि है Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »

गौरी लंकेश मर्डर की जांच करने वाली SIT ने शुरू की कलबुर्गी हत्याकांड की जांचगौरी लंकेश मर्डर की जांच करने वाली SIT ने शुरू की कलबुर्गी हत्याकांड की जांचमुंबई एटीएस ने कुछ महीने पहले 15 हथियारों को पकड़ा था जिसमें एक हथियार का इस्तेमाल गौरी लंकेश और बेलगाम में कलबुर्गी की हत्या करने के लिए हमलावरों ने किया था. महेश सनातन संस्था से संबंधित है.
Read more »

कम्प्यूटर बाबा ने प्रज्ञा की तुलना रावण से और शिवराज की शकुनी से कीकम्प्यूटर बाबा ने प्रज्ञा की तुलना रावण से और शिवराज की शकुनी से कीबोले- दिग्विजय सिंह की जीत के लिए 7000 साधु करेंगे हठ योग, फिर करेंगे रोड शो 13 अखाड़ों के साधू 7 मई को आएंगे भोपाल | loksabha chunav 2019 computer baba hatyog in bhopal
Read more »

जेहादी दुल्हन शमीमा को बांग्लादेश में हो सकती है फांसीजेहादी दुल्हन शमीमा को बांग्लादेश में हो सकती है फांसीबांग्लादेशी मूल की ब्रितानी नागरिक शमीमा ने सीरिया जाकर इस्लामिक स्टेट लड़ाके से शादी की थी.
Read more »

चक्रवात फोनी: ओडिशा में मृतकों की संख्या 34 पहुंची, CM ने राहत पैकेज की घोषणा कीचक्रवात फोनी: ओडिशा में मृतकों की संख्या 34 पहुंची, CM ने राहत पैकेज की घोषणा कीएक अधिकारी ने यह जानकारी दी.इस तूफान के चलते बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और सैकड़ों लोगों को पानी एवं बिजली के अभाव से गुजरना पड़ रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:20:12