अलीगढ़ में भाजयुमो के दो गुटों में भिड़ंत: महानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी पर बवाल, व्यापारी बोले- 40 राउंड फा...

Aligarh News News

अलीगढ़ में भाजयुमो के दो गुटों में भिड़ंत: महानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी पर बवाल, व्यापारी बोले- 40 राउंड फा...
BJP FactionsGang WarFiring
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

Aligarh BJP faction clash over city president post. Follows social media dispute. महानगर अध्यक्ष पद के लिए हुई 40 राउंड फायरिंग. बीच बाजार दोनों ओर से हुई करीब 30 से 40 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग से व्यापारियों और राहगीरों में दहशत फैल गई.

महानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी पर बवाल, व्यापारी बोले- 40 राउंड फायरिंग हुईअलीगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो गुटों के बीच गुरुवार रात भिड़ंत हो गई। महानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर हुए विवाद में बीच बाजार दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई।देखते ही देखते बात धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच कुछ लोगों ने बंदूकें निकाल लीं। फायरिंग होने लगी। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी-राहगीरों में दहशत फैल गई। व्यापारियों ने बताया- दोनों तरफ से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई। करीब 15 मिनट तक गोलियों की आवाज गूंजती रही। दरअसल, भाजपा सांसद सतीश गौतम के करीबी माने जाने वाले भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिंदू और शशांक पंडित के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। दोनों अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। ताजा विवाद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर है। इसे लेकर ही दोनों गुट आमने-सामने आ गए। फायरिंग में 3 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं। 12 नामजद और 10 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना बन्नादेवी इलाके के सराय हकीम का है।अब जानिए पूरा मामला….

पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों और दोनों गुटों के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि कुछ दिन पहले भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी डाली थी, जिस पर शशांक गुट के मोहित शर्मा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर काफी कहासुनी हुई। गाली-गलौज भी हुई। आरोप है कि हर्षद ने समझौते के बहाने मोहित को महावीरगंज बुलाया। वहां अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। ​मारपीट के बाद मोहित अपने साथियों शशांक पंडित और आयुष के साथ बन्नादेवी थाने रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था। इसी दौरान सराय हकीम के पास हर्षद हिंदू गुट के लड़कों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यदर्शियों ने बताया- पहले जमकर गाली-गलौज हुई। फिर दोनों तरफ से अवैध असलहे निकल आए। करीब 15 मिनट तक इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती रही। फायरिंग में शशांक गुट के कार्यकर्ता सासनी गेट थाने के जयगंज के रहने वाले आयुष पंडित की हालत गंभीर बनी हुई है। हर्षद गुट से सासनी गेट के पला साहिबाबाद के रहने वाले शानू वाल्मीकि भी घायल हैं। राहगीर ​शोएब को भी गोली लगी है।12 नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने रसलगंज चौकी इंचार्ज की तहरीर पर हर्षद हिंदू, शशांक पंडित, यश गोयल, मोहित, अमन, प्रिंस, अनुराग समेत 12 नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया- मुख्य आरोपी शशांक पंडित पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।​व्यापारियों में आक्रोश, भाजपा की छवि पर सवाल ​शहर के बीचों-बीच हुई इस फायरिंग से व्यापारियों में नाराजगी है। अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल ने कहा- सत्ता के नशे में चूर युवाओं ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा है। सपा महानगर अध्यक्ष ने इसे भाजपाइयों की सरेआम गुंडई करार दिया है।अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दोषियों पर संगठन की ओर से भी एक्शन लिया जाएगा।शाहजहांपुर में लेखपाल के ट्रेन से कटने का VIDEO:ट्रैक के पास खड़े रहे, गाड़ी पास आते ही लेट गए, 25 मीटर दूर गिरा धड़ शाहजहांपुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। इसके बाद किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान वह रेलवे फाटक के पास पहुंच गए। ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, लेखपाल तुरंत पटरी पर लेट गए।यूपी में पारा 39°C, 20 जिलों में आधी-बारिश का अलर्टमेरठ में साफ मौसम के बीच सुबह की खिली धूपबिहार के 5 जिलों में यलो अलर्टसीजन में पहली बार MP में चली लू

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

BJP Factions Gang War Firing Uttar Pradesh Political Clash City President Post Uttar Pradesh Crime

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

40 साल में इतना ज्यादा बदल चुकी हैं टेढ़ी चोटी वाली 'चंदा', 63 साल की एक्ट्रेस ने की हैं तीन शादियां40 साल में इतना ज्यादा बदल चुकी हैं टेढ़ी चोटी वाली 'चंदा', 63 साल की एक्ट्रेस ने की हैं तीन शादियांकई ऐसे किरदार होते हैं, जो सीधा दिलों को छूते हैं। 40 साल पहले एक ऐसा ही किरदार निभाया था अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने। 40 साल पहले चंदा का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस का पूरा लुक बदल चुका है। 63 साल की उम्र में कैसी दिखती हैं अभिनेत्री, नीचे पढ़ें...
Read more »

हापुड़ में एक घर से 40 सिलिंडर बरामद, अफवाह का फायदा उठाकर कर रहे थे अवैध भंडारण; जांच शुरूहापुड़ में एक घर से 40 सिलिंडर बरामद, अफवाह का फायदा उठाकर कर रहे थे अवैध भंडारण; जांच शुरूहापुड़ के असौड़ा गांव में जिला पूर्ति विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक घर से अवैध रूप से भंडारित 40 गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। आरोपी रिहान मौके से फरार हो गया। अधिकारियों को कालाबाजारी का संदेह है, और सुरक्षा के लिए खतरनाक इस अवैध भंडारण की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही...
Read more »

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच IEA का बड़ा कदम: जारी करेगा 40 करोड़ बैरल तेल, भारत को भी मिलेगा फायदामिडिल ईस्ट में जंग के बीच IEA का बड़ा कदम: जारी करेगा 40 करोड़ बैरल तेल, भारत को भी मिलेगा फायदाअंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी IEA अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अपने रणनीतिक भंडार से 40 करोड़ बैरल तेल जारी करेगी।
Read more »

UP Weather Today, 12 March: लखनऊ, आगरा समेत यूपी के कई शहरों में 40°C तक पहुंचेगा तापमान, जानें कब मिलेगी राहतUP Weather Today, 12 March: लखनऊ, आगरा समेत यूपी के कई शहरों में 40°C तक पहुंचेगा तापमान, जानें कब मिलेगी राहतUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 12 March 2026: उत्तर प्रदेश में 12 मार्च को मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ है। लखनऊ समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Read more »

सीजन में पहली बार नर्मदापुरम में पारा 40॰ पार: यह प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा; कल हीट वेव का अलर्टसीजन में पहली बार नर्मदापुरम में पारा 40॰ पार: यह प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा; कल हीट वेव का अलर्टMadhya Pradesh heatwave alert continues. Follow Narmadapuram heatwave latest updates, temperature crossing 40 degrees celsius, IMD warnings and more on Dainik Bhaskar.
Read more »

नवजात को जन्म के 40 मिनट बाद मिली नई जिंदगी, दिल्ली में हुई सफल मिनिमली इनवेसिव हार्ट सर्जरीनवजात को जन्म के 40 मिनट बाद मिली नई जिंदगी, दिल्ली में हुई सफल मिनिमली इनवेसिव हार्ट सर्जरीनई दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में जन्म के 40 मिनट बाद एक नवजात शिशु की सफल मिनिमली इनवेसिव कार्डियक प्रक्रिया की गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:19:11