अलर्ट! ChatGPT पर चुपचाप सेव हो रही आपकी जानकारी, बचना चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 तरीके

Chatgpt News

अलर्ट! ChatGPT पर चुपचाप सेव हो रही आपकी जानकारी, बचना चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 तरीके
Chatgpt DataChatgpt Perosnal DataChatgpt Saving Personal Data

ChatGPT Tips : चैटजीपीटी का इस्तेमाल बहुत आम हो गया है, लेकिन अधिकतर को नहीं पता कि इस चैटबॉट पर आपकी निजी जानकारी चुपचाप सेव हो रही है। अगर आप चाहते हैं कि एआई चैटबॉट पर आपकी पर्सनल जानकारी सेव ना हो तो कुछ आसान तरीके हम आपको बता रहे हैं।

How To Stop ChatGPT To Get Personal Details : ओपनएआई का चैटजीपीटी दुन‍ियाभर में एक पॉपुलर एआई चैटबॉट बन गया है। यह आपकी बातचीत से बहुत कुछ सीखता है और याद रखता है। यह आपकी न‍िजी जानकारी चुपचाप सेव रखता है। लेकिन कई लोग नहीं चाहते कि उनकी निजी बातें कंपनी के पास रहें। अच्छी बात यह है कि चैटजीपीटी में कई सेटिंग्स हैं जिनसे आप अपनी प्राइवेसी को बनाए रख सकते हैं। यहां 5 आसान तरीके बताए जा रहे हैं जिनसे आप चैटजीपीटी को अपनी ज्यादा जानकारी देने से रोक सकते हैं। ये तरीके इस्तेमाल करके आप सुरक्षित रहेंगे। 1.

अकाउंट ना बनाएंपीसी मैग की रिपोर्ट बताती है कि अगर आप चैटजीपीटी इस्तेमाल करते हैं तो आमतौर पर अकाउंट बनाना पड़ता है। लेकिन अब आप बिना अकाउंट बनाए भी इसे चला सकते हैं। चैटजीपीटी की वेबसाइट पर जाएं और सीधे बात शुरू करें। इससे आपकी बातचीत का रिकॉर्ड नहीं बचता और कंपनी को आपकी जानकारी कम मिलती है। अगर आपको सिर्फ बेसिक इस्तेमाल करना है और प्राइवेसी चाहिए तो यह सबसे अच्छा तरीका है। 2. इस तरह साइन-अप ना करेंअगर अकाउंट बनाना ही पड़े तो सावधानी रखें। चैटजीपीटी में साइन-अप करते समय गूगल, ऐपल या माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से जुड़ने का विकल्प मिलता है। लेकिन इससे आपकी कुछ जानकारी उन कंपनियों से शेयर हो जाती है। बेहतर है कि अपना अलग ई-मेल और मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करके अकाउंट बनाएं। इस तरह आपका चैटजीपीटी अकाउंट दूसरे अकाउंट से नहीं जुड़ेगा और पासवर्ड बदलना भी आसान रहेगा।3. टेंपरेरी चैट का इस्तेमाल करेंअकाउंट से लॉगिन करने पर चैटजीपीटी आपकी सभी बातचीत याद रखता है और उन्हें ट्रेनिंग में इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन अगर कोई खास बातचीत पर्सनल रखनी हो तो टेंपरेरी चैट शुरू करें। चैट विंडो में कोने पर टेंपरेरी चैट का बटन दबाएं। स्क्रीन काली हो जाएगी और मैसेज आएगा कि यह चैट याद नहीं रखी जाएगी। इस मोड में आप ज्यादा निजी बातें कर सकते हैं क्योंकि यह मेमोरी में नहीं जाती।4. मेमोरी फीचर बंद करेंचैटजीपीटी आपकी बताई बातें याद रखता है जैसे आप क्या काम करते हैं, आपके क्या शौक हैं या परिवार में कौन कौन है। ये वही जानकारी है जिसे यूजर ने कभी न कभी चैटजीपीटी से साझा क‍िया है। यदि आप नहीं चाहते कि यह जानकारी चैटजीपीटी के पास सेव हो तो मेमोरी ऑफ करें। सेटिंग्स में पर्सनलाइजेशन सेक्शन में जाएं और 'रेफरेंस सेव्ड मेमोरीज' बंद करें। 5. निकनेम समेत बाकी जानकारी हटाएंपर्सनलाइजेशन स्क्रीन पर आप अपना निकनेम, नौकरी या दूसरी डिटेल्स डाल सकते हैं। अगर डाल चुके हैं और हटाना चाहते हैं तो फील्ड्स खाली करें और सेव करें। इससे चैटजीपीटी को आपकी पर्सनल जानकारी नहीं मिलेगी। यह आसान तरीका है पुरानी जानकारी मिटाने का।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Chatgpt Data Chatgpt Perosnal Data Chatgpt Saving Personal Data चैटजीपीटी चैटजीपीटी की जानकारी चैटजीपीटी न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ChatGPT Down: ചാറ്റ്ജിപിടി പണിമുടക്കിയോ? തകരാറിലെന്ന് റിപ്പോർട്ട്ChatGPT Down: ചാറ്റ്ജിപിടി പണിമുടക്കിയോ? തകരാറിലെന്ന് റിപ്പോർട്ട്ChatGPT Down: ചാറ്റ്ജിപിടിയുടെ മാതൃകമ്പനിയായ ഓപൺഎഐ ഇക്കാര്യം സ്ഥിരീകരിച്ചിട്ടില്ല
Read more »

क्या है OpenAI का नया ChatGPT 5.1? क्या फ्री यूजर्स को भी मिलेगा एक्सेस, जानें खास फीचर्सक्या है OpenAI का नया ChatGPT 5.1? क्या फ्री यूजर्स को भी मिलेगा एक्सेस, जानें खास फीचर्सOpenAI ने अपना नया ChatGPT 5.
Read more »

ChatGPT 5.2 लॉन्‍च, AI से मुश्किल काम करवाना हुआ और आसान, क्‍या Free और गो प्‍लान में मिलेगी सुविधा? जानेंChatGPT 5.2 लॉन्‍च, AI से मुश्किल काम करवाना हुआ और आसान, क्‍या Free और गो प्‍लान में मिलेगी सुविधा? जानेंचैटजीपीटी ने ChatGPT 5.
Read more »

पुरुषों से ज्‍यादा महिलाएं इस्‍तेमाल कर रहीं ChatGPT, स्‍टडी में खुलासा- लोग मांग रहे अपने ल‍िए सलाहपुरुषों से ज्‍यादा महिलाएं इस्‍तेमाल कर रहीं ChatGPT, स्‍टडी में खुलासा- लोग मांग रहे अपने ल‍िए सलाहChatGPT का इस्तेमाल लोग रोजमर्रा के कामों के लिए करते हैं। कई लागों ने बताया कि वे ईमेल का जवाब देने के लिए ChatGPT उपयोग करते हैं, तो कोई होमवर्क के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। एक बड़ी स्टडी में पता चला है कि तीन-चौथाई से ज्यादा बातचीत में लोग प्रैक्टिकल सलाह, जानकारी या कुछ लिखने के बारे में पूछ रहे...
Read more »

Android बेस्ट है या iOS? AI ने चुना विजेता, जानें जबरदस्त बहस का क्या निकला नतीजाAndroid बेस्ट है या iOS? AI ने चुना विजेता, जानें जबरदस्त बहस का क्या निकला नतीजाiOS Vs Andriod : लंबे समय से लोग तय नहीं कर पाए हैं कि एंड्रॉयड बेहतर है या iOS? जब इस बात पर Gemini और ChatGPT की बहस कराई गई, तो एक विजेता सामने आ ही गया। इन दोनों एआई ने जबरदस्त चली 7 मिनट की बहस के बाद बता दिया कि एंड्रॉयड और आईओएस में से बेहतर कौन है? चलिए जानते हैं आखिर जीता...
Read more »

ChatGPT पर जवाबों के बीच दिखेगा विज्ञापन? जिस बात से मुकरती आई है कंपनी, क्‍या वो सच होगीChatGPT पर जवाबों के बीच दिखेगा विज्ञापन? जिस बात से मुकरती आई है कंपनी, क्‍या वो सच होगीAds in ChatGPT: क्‍या एआई टूल के जवाबों में भी व‍िज्ञापन नजर आएंगे। यह सवाल इसल‍िए खड़ा हुआ है क्‍योंक‍ि ओपनएआई के चैटजीपीटी में भव‍ि‍ष्‍य में व‍िज्ञापन देखने को म‍िल सकते हैं, जो यूजर को भ्रमि‍त कर सकते हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-29 21:38:51