बीजेपी ने किया अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 2 सीटें निर्विरोध जीतने का दावा
बीजेपी ने मंगलवार को दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश में पार्टी ने विधानसभा की 2 सीटें निर्विरोध जीत ली हैं. बीजेपी महासचिव राम माधव ने भी ट्वीट कर बताया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 2 सीटें बिना चुनाव लड़े ही जीत ली हैं.
बीजेपी की विजय यात्रा अरुणाचल प्रदेश से शुरू हो गई है, सर केंटो जिनी आलो पूर्व विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध विधायक बन गए हैं. राम माधव ने एक और ट्वीट में आगे लिखा,"अरुणाचल प्रदेश से एक और जीत, इंजीनियर ताबा तेदिव भी याचुली विधानसभा सीट से जीत गए हैं." बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो रहे हैं. अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा की 2 सीटें और विधानसभा की 60 सीटें हैं. अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के लिए मतदान 11 अप्रैल को हो रहा है. अरुणाचल प्रदेश में इस वक्त बीजेपी की सरकार है. पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के सीएम हैं. बीजेपी की जीत पर पेमा खांडू ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा,"अरुणाचल में बीजेपी ने अच्छी शुरूआत की है, केंटो जिनी जो कि बीजेपी के कैंडिटेट हैं आलो पूर्व विधानसभा से चुनाव जीत गए हैं, उन्हें और बीजेपी परिवार को बहुत-बहुत बधाई."Sir Kento Jini has won from Alo East constituency.Er Taba Tedir won unopposed from 16 Yachuli Assembly segment. — Chowkidar Ram Madhav March 26, 2019अरुणाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा,"आलो पूर्व विधानसभा से मात्र 2 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, स्क्रूटनी के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मिनकिर लोलेन की उम्मीदवारी रद्द हो गई, अब केंटो जिनी ही एक मात्र योग्य उम्मीदवार हैं." चुनाव आयोग का कहना है कि केंटो जिनी को 28 मार्च के बाद ही विजेता घोषित किया जा सकता है क्योंकि 28 मार्च नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि है. BJP party in Arunachal has made a good start. Shri Kento Jini, @BJP4India candidate from 31-Aalo East Assembly constituency is elected unopposed. Many congratulations to him and all BJP parivar. pic.twitter.com/ln5fHKGsZB — Chowkidar Pema Khandu March 26, 2019बीजेपी अरुणाचल प्रदेश की सभी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. सीएम पेमा खांडू मुक्तो विधानसभा से मैदान में उतरे हैं. पिछले हफ्ते अरुणाचल बीजेपी के 20 नेता एनपीपी में शामिल हो गए थे. इनमें 2 मंत्री और 6 विधायक शामिल थे. यहां से कांग्रेस भी पूरे दम-खम के साथ चुनावी मैदान में उतरी है. अरुणाचल की क्षेत्रीय पार्टी एनपीपी ने 33 कैंडिडेट यहां से उतारे हैं. इसके अलावा जेडीएस 18 और जेडीयू 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अरुणाचल प्रदेश में चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, NPP में शामिल 15 विधायकलोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल में बड़ा झटका लगा है. सत्ताधारी बीजेपी के 2 मंत्रियों और 12 विधायकों समेत कुल 15 नेताओं ने मंगलवार को पार्टी छोड़कर नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल होने का ऐलान कर दिया.
Read more »
ANALYSIS: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की राह आसान बना रही है 'घर की लड़ाई'– News18 हिंदीदेश की राजनीति में जितनी तेजी से परिवारवाद बढ़ रहा है, उससे ज्यादा इन परिवारों में झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है. दक्षिण में करुणानिधि के परिवार से लेकर महाराष्ट्र में पवार परिवार और ठाकरे परिवार उत्तर प्रदेश में यादव परिवार, बिहार में भी प्रसाद यादव हर परिवार में इन चुनावों में झगड़ा खुलकर सामने आ गया है. इन सबसे बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है. बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के ‘घर की लड़ाई’ को इस बार बड़ी आसानी से सुलझा लिया है.
Read more »
BJP की बड़ी बैठक जारी, हो रही यूपी व बंगाल की सीटों पर चर्चाLok Sabha General Election 2019 India LIVE News Updates: मणिपुर की राजधानी इंफाल में छात्रों के साथ एक संवाद के दौरान और एक जन सभा में राहुल ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक का मुद्दा उठाया और पूर्वोत्तर के लोगों की संस्कृति पर हमला करने आरोप लगाया।
Read more »
अरुणाचल प्रदेश के बाद त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, तीन नेता कांग्रेस में शामिलबीजेपी के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हो गए. इनमें भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक भी शामिल हैं.
Read more »
बीजेपी को झटका, दो दिनों में 23 नेताओं ने छोड़ा साथअकेले अरुणाचल प्रदेश में दो मंत्रियों और छह विधायकों समेत 20 नेताओं ने बीजेपी छोड़ी.
Read more »
सीनियर BJP नेता कलराज मिश्रा नहीं लड़ेंगे चुनाव, बताई ये वजहLok Sabha Election 2019 LIVE News Updates (लोकसभा चुनाव 2019): समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव ने कहा है कि सरकार से हमारे अर्धसैनिक बल दुखी हैं, क्योंकि चंद वोटों के लिए हमारे जवानों को मरवा दिया गया।
Read more »
बीजेपी ने अरुणाचल-सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 18 उम्मीदवारों की लिस्टसिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई इस पहली लिस्ट में बीजेपी ने 12 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, जबकि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए के जारी दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 6 नाम घोषित किए हैं.
Read more »
बिहार: BJP-JDU के प्रत्याशियों की घोषणा, देखें लिस्टबीजेपी के भूपेंद्र यादव ने बिहार की सभी 40 सीटों पर जेडीयू, एलजेपी और बीजेपी के उम्मीदवारों की घोषणा की.
Read more »
मिशन 2019 LIVE: आज से बीजेपी की विजय संकल्प यात्राकानपुर में स्मृति-जयपुर में राज्यवर्धन बनेंगे बीजेपी की विजय संकल्प सभा का हिस्सा IndiaElects
Read more »
