अरिजीत सिंह ने शेयर की लंदन में एड शीरन के साथ अपने शो की तस्वीरें
अरिजीत सिंह ने शेयर की लंदन में एड शीरन के साथ अपने शो की तस्वीरेंमुंबई, 16 सितंबर । मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने लंदन में म्यूजिकल शो में अंग्रेजी गीतकार और गायक एड शीरन के साथ प्रस्तुति की तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने इस कॉन्सर्ट की एक साथ कई फोटो शेयर कीं। उनकी इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उन्हें तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। अरिजीत ने अपने इस पोस्ट पर कैप्शन दिया, लंदन, कल रात इतने शानदार तरीके से आने के लिए शुक्रिया। प्यार और आभार। इस बेहतरीन पल के लिए एड शीरन का शुक्रिया। उन्होंने इस पर दिल वाली इमोजी भी लगाई। अपने पोस्ट की पहली तस्वीर में वह एक रॉकस्टार अवतार में “शेप ऑफ यू” फेम सिंगर के साथ गिटार बजाते नजर आए। इस इवेंट के लिए अरिजीत ने सिल्वर जैकेट के साथ लाल रंग का बंदाना पहना था, जबकि एड अपनी पसंदीदा काली टोपी और काली टी-शर्ट और जींस पहने नजर आए। दूसरी तस्वीर में एड अपने सदाबहार गानों पर नाचते हुए प्रशंसकों के साथ चक्कर लगाते नजर आ रहे थे, जबकि अरिजीत बड़े पर्दे पर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अन्य तस्वीरें कॉन्सर्ट की हैं, जिसमें अरिजीत और एड एक साथ परफॉर्म करते हुए दर्शकों को यादगार अनुभव देते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में उनके कॉन्सर्ट की थीम पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें बैकस्टेज कलाकारों को सेंटर स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दिखाया गया है। लंदन के बाद अरिजीत का यूके और यूरोपीय देशों का दौरा 16 सितंबर को बर्मिंघम से शुरू होगा। इसके बाद, वह 19 सितंबर को रॉटरडैम और 22 सितंबर को मैनचेस्टर की यात्रा करेंगे। उल्लेखनीय है कि 18 साल की उम्र में अरिजीत ‘फेम गुरुकुल’ नामक रियलिटी शो में प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए और छठे स्थान पर रहे थे। वह अपने शुरुआती दिनों में शंकर-एहसान-लॉय, मिथुन, मोंटी शर्मा और प्रीतम जैसे कई म्यूजिक डॉयरेक्टर्स के साथ काम करके फेमस हुए हैं। अरिजीत ने गायक सैम भट्ट और मोहम्मद इरफान के साथ मिलकर ‘फिर मोहब्बत’ गाने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसे 2011 की थ्रिलर-ड्रामा ‘मर्डर 2’ के लिए म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन ने कंपोज किया था। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिशा परमार ने बेटी नव्या के साथ मॉरीशस में छुट्टियां मनाने की झलकियां शेयर कीदिशा परमार ने बेटी नव्या के साथ मॉरीशस में छुट्टियां मनाने की झलकियां शेयर की
Read more »
अमेरिका में छुट्टियां मना रहीं अभिनेत्री नेहा शर्मा ने शेयर की 'लाइफ के सेलिब्रेशन' की तस्वीरेंअमेरिका में छुट्टियां मना रहीं अभिनेत्री नेहा शर्मा ने शेयर की 'लाइफ के सेलिब्रेशन' की तस्वीरें
Read more »
अभिनेत्री दृष्टि धामी ने शेयर की अपने बेबी शॉवर की तस्वीरेंअभिनेत्री दृष्टि धामी ने शेयर की अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें
Read more »
जया प्रदा ने अपने बेटे के साथ शेयर की कुछ खास पलों की तस्वीरेंजया प्रदा ने अपने बेटे के साथ शेयर की कुछ खास पलों की तस्वीरें
Read more »
priyanka chopda bikini: निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा का हॉट लुक, सोशल मीडिया पर फैंसकर रहे सवाल?देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ फ्रांस में बिताए गए शानदार समय की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं.
Read more »
'अरिजीत ने Perfect गा लिया, एड शीरन चन्ना मेरेया गाना गा सकते हैं?', कॉन्सर्ट में साथ देख लोगों ने दागे सवालअरिजीत सिंह और एड शीरन ने लंदन में एक साथ परफॉर्म किया। अरिजीत ने इंस्टाग्राम पर एड शीरन को शुक्रिया कहा और कॉन्सर्ट की झलकियां शेयर की हैं। दर्शकों ने दोनों की परफॉरमेंस की जमकर तारीफ की। एड शीरन का हिट ट्रैक 'परफेक्ट' गाते हुए दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग अरिजीत की तारीफें करते नहीं थक...
Read more »
