अरविंद केजरीवाल का सनसनीखेज आरोप, इंदिरा गांधी की तरह PSO से मेरी हत्या करवा सकती है BJP

United States News News

अरविंद केजरीवाल का सनसनीखेज आरोप, इंदिरा गांधी की तरह PSO से मेरी हत्या करवा सकती है BJP
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 161 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तरह एक दिन उनकी भी हत्या करवा दी जाएगी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तरह एक दिन उनकी भी हत्या करवा दी जाएगी. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उनकी जान के पीछे पड़ी है और उनका मर्डर किया जा सकता है.

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे अरविंद केजरीवाल एक मीडिया संस्थान से बात कर रहे थे. आम आदमी पार्टी ने इस बातचीत का पूरा वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है.अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बतौर सीएम रहते उनके ऊपर पांच बार हमले हो चुके हैं. सीएम ने कहा कि ऐसा 70 साल में नहीं हुआ है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री पर पांच-पांच बार हमले हुए हों. अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया कि आखिर ये हमले क्यों हो रहे हैं? इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया,"ये हमले क्यों हो रहे हैं, मेरा कसूर क्या है...मैंने क्या गलत कर दिया है, मेरे को कोई क्यों मारेगा." ये पार्टियां मुझे नहीं, स्कूल-अस्पताल की राजनीति को खत्म करना चाहती हैं! - @ArvindKejriwal pic.twitter.com/krYRSQtXVR — AAP May 17, 2019केजरीवाल ने बीजेपी का नाम लेते हुए कहा कि राजनीतिक दल ऊनपर हमला करवा रहे हैं. उन्होंने कहा,"मैं तो लोगों के बच्चे को पढ़ा रहा हूं, स्कूल भेज रहा हूं, इलाज करवा रहा हूं, मैं धर्म और पुण्य के काम कर रहा हूं, निश्चित रूप से ये पार्टियां हमले करवा रही है. पहले तो उन्होंने पैटर्न बनवा दिया है, एक के बाद एक छोटे-छोटे हमले करवा रहे हैं, मुझे पूरा यकीन है ये बीजेपी वाले एक दिन खत्म करवा देंगे... मेरा मर्डर करवा देंगे." हाल ही में दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल को एक शख्स ने थप्पड़ मारा था. सीएम ने कहा कि ऐसा करके बीजेपी वाले कहेंगे कि आम आदमी पार्टी का ही कार्यकर्ता था और केजरीवाल से नाराज था. दिल्ली सीएम ने कुछ सवाल उठाये और पूछा कि क्या इस तर्क के आधार पर अगर कोई आप का कोई कार्यकर्ता केजरीवाल से नाराज है तो उसे मार सकता है? कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता कैप्टन साहब से नाराज है तो मार सकता है? बीजेपी का कोई कार्यकर्ता मोदी जी से नाराज है तो मार सकता है. केजरीवाल ने आगे कहा,"एक दिन मर्डर कर देंगे...कहेंगे केजरीवाल का कोई कार्यकर्ता था, नाराज था मर्डर कर दिया. आज अकेला मुख्यमंत्री हूं...मेरी सिक्युरिटी मेरे कब्जे में नहीं है. ये जितने आगे पीछे घुम रहे हैं सारे बीजेपी की सरकारों को रिपोर्ट करते हैं...मेरा पीएसओ भाजपा को रिपोर्ट करता है...कहीं इंदिरा गांधी की तरह भाजपा वाले मेरे पीएसओ से खत्म करवा देंगे मेरे को...मेरी लाइफ दो मिनट के अंदर खत्म हो सकती है."आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी सीएम केजरीवाल के इस बयान पर कहा है कि सीएम बनने के बाद उनपर 6 बार हमले हो चुके हैं. ये हमले तब हुए जब पुलिस मौजूद थी. ऐसी घटनाओं के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वो दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं करते हैं. Saurabh Bhardwaj, AAP on Arvind Kejriwal's reported statement 'My PSO reports to BJP Govt, my life can be ended in minutes': After becoming CM he has been attacked at least 6 times in presence of police. Even after such incidents no action was taken. We don't trust Delhi Police. pic.twitter.com/lH3rbLpOcr — ANI May 18, 2019लोगों की भावनाओं से खेलते हैं केजरीवाल-कांग्रेससीएम के इस बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली कांग्रेस के नेता जितेंद्र कोचर ने कहा कि केजरीवाल को पता है कि दिल्ली में उनका धरातल खत्म हो गया है, जमीन खिसक गई है और पंजाब में वोट बैंक की सहानुभूति पाने के लिए वह ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं. कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के लोग उनकी बातों में आने वाले नहीं हैं. केजरीवाल लोगों की भावनाओं से खेलते हैं उन्हें गुमराह करते हैं, उनकी पार्टी खत्म होने की कगार पर है और वेंटिलेटर पर चली गई है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तानः पांच सितारा होटल पर आतंकी हमला, फायरिंग जारीपाकिस्तानः पांच सितारा होटल पर आतंकी हमला, फायरिंग जारीआतंकवाद को हवा देने वाला पाकिस्तान खुद भी  इसका शिकार है. अभी अभी पाकिस्तान के ग्वादर के एक 5 स्टार होटल में गोलीबारी की रिपोर्ट मिली है. बताया जा रहा है कि होटल में तीन से चार बंदूकधारी घुसे हुए हैं. ग्वादर के स्टेशन हाउस ऑफिसर(SHO) असलम बंगुलजई ने यह जानकारी दी है. डॉन ऩ्यूज टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा बलों ने होटल को घेरा लिया है और फायरिंग जारी है. होटल के आसपास गोलीबारी की आवाजें सुनी जा रही हैं.
Read more »

मुस्लिम औरतों को धर्म के पिंजरे में सुरक्षित रहने की गारंटी कौन दे रहा है?मुस्लिम औरतों को धर्म के पिंजरे में सुरक्षित रहने की गारंटी कौन दे रहा है?अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इस्लामिक यूथ फेडरेशन ने एक तस्वीर जारी की है, जिसमें औरतों को इस्लाम के पिंजरे में क़ैद पंछी की शक्ल दी गई. बताया गया कि ये पिंजरा ही वो महफ़ूज़ जगह है, जहां औरतें न सिर्फ़ नेकियां कमा सकती हैं बल्कि तमाम 'ज़हरीली' विचारधाराओं से बची रह सकती हैं.
Read more »

सावधान, भारत में फिर मंडरा रहा है ISIS का खतरा, जानिए क्या है विलायाह ऑफ हिन्दसावधान, भारत में फिर मंडरा रहा है ISIS का खतरा, जानिए क्या है विलायाह ऑफ हिन्दश्रीनगर। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने भारत में नई शाखा स्थापित करने का दावा किया है। आईएस की ओर से अपनी तरह की यह पहली घोषणा 10 मई को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों के बाद की गई है।
Read more »

मनोहर पर्रिकर के बेटे के नाम पर फूट डालने की कोशिश कर रहा है विपक्ष: BJPमनोहर पर्रिकर के बेटे के नाम पर फूट डालने की कोशिश कर रहा है विपक्ष: BJPकांग्रेस और गोवा सुरक्षा मंच का दावा है कि बीजेपी ने पणजी उपचुनाव के लिए उत्पल को टिकट नहीं देकर उनके साथ अन्याय किया है. इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार पूर्व विधायक सिद्धार्थ कुनकोलिएंकर हैं.
Read more »

14 लाख रुपये में मिल रहा है 18 साल पुराना ये Apple iPod, ये है वजह– News18 हिंदी14 लाख रुपये में मिल रहा है 18 साल पुराना ये Apple iPod, ये है वजह– News18 हिंदी18 year old iPod is selling for 14 lakh rupees this could be the reason, 14 लाख रुपये में मिल रहा है 18 साल पुराना ये iPod, ये है वजह
Read more »

अलीपुरद्वार लोकसभा सीट: RSP के गढ़ पर पहली बार 2014 में TMC ने हासिल की थी फतेह– News18 हिंदीअलीपुरद्वार लोकसभा सीट: RSP के गढ़ पर पहली बार 2014 में TMC ने हासिल की थी फतेह– News18 हिंदी2014 के चुनाव में इस सीट से टीएमसी के दसरथ तिर्की ने चुनाव जीता. इस बार टीएमसी की तरफ से दसरथ तिर्की एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं.
Read more »

बदल सकता है 10वीं की परीक्षा का पैटर्न, CBSE कर रहा है विचारबदल सकता है 10वीं की परीक्षा का पैटर्न, CBSE कर रहा है विचारनई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या को घटाकर इसके स्वरूप में बदलाव लाने और रटकर पढ़ने की प्रवृत्ति की बजाय छात्रों में रचनात्मक लेखन की प्रवृत्ति बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
Read more »

IPL में बुकी ने एक ही टिप से कमा लिए 65 करोड़ रुपये-Navbharat TimesIPL में बुकी ने एक ही टिप से कमा लिए 65 करोड़ रुपये-Navbharat TimesMumbai Crime News: क्रिकेट पर सट्टेबाजी का काला खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि आईपीएल के दौरान विदेश में बैठे एक बुकी ने केवल अपनी एक टिप के बदले ही 65 करोड़ रुपये कमा लिए। अब बताया जा रहा है कि यह बुकी विश्व कप के लिए अपनी ऐसी ही एक टिप जून में जारी करने जा रहा है।
Read more »

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का हमला, कहा- फैसला लोकतंत्र पर काला धब्बाचुनाव आयोग पर कांग्रेस का हमला, कहा- फैसला लोकतंत्र पर काला धब्बाचुनाव आयोग के फैसले के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीत सिंह सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी निर्भीकता और निष्पक्षता के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन अब जब निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया खतरे में है तो आयोग डरा, थका, असहाय और असमंजस की स्थिति में दिख रहा है. ऐसा लगता है चुनाव आचार संहिता अब मोदी की चुनाव प्रचार संहिता बन गई है. आयोग ने अपनी विश्सनीयता खो दी है.
Read more »

लागू होने के 29 सालों बाद असम से हटने जा रहा है AFSPA-Navbharat Timesलागू होने के 29 सालों बाद असम से हटने जा रहा है AFSPA-Navbharat TimesHindi Samachar: पिछले साल सितंबर में केंद्र ने असम को अधिकार सौंपा कि वह अफ्सपा को बढ़ा या हटा सकती है। प्रदेश सरकार ने दो बार इस कानून को आगे बढ़ाया, जिसमें नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) की प्रक्रिया का हवाला दिया गया। असम में 27 नवंबर 1990 को अफ्सपा को उस वक्त लागू किया गया था, जब उल्फा उग्रवाद अपने चरम पर था।
Read more »

वर्ल्‍ड कप में इन 5 टीमों का रहा है दबदबा, ऑस्‍ट्रेलिया है असली 'किंग'– News18 हिंदीवर्ल्‍ड कप में इन 5 टीमों का रहा है दबदबा, ऑस्‍ट्रेलिया है असली 'किंग'– News18 हिंदीअब तक वर्ल्‍ड कप के 11 एडिशन हो चुके हैं और इस दौरान पांच टीमों का ही दबदबा रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:56:13