अरब सागर में चीन-पाकिस्तान की बढ़ती सांठगांठ से रॉ हुआ चौकन्ना, शिकंजा कसने के लिए उठाया यह कदम

United States News News

अरब सागर में चीन-पाकिस्तान की बढ़ती सांठगांठ से रॉ हुआ चौकन्ना, शिकंजा कसने के लिए उठाया यह कदम
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 63%

अरब सागर में चीन-पाकिस्तान की बढ़ती सांठगांठ से रॉ हुआ चौकन्ना, शिकंजा कसने के लिए उठाया यह कदम...

नई दिल्ली : अरब सागर में चीन और पाकिस्तान की सांठगांठ के बढ़ते प्रभाव पर शिकंजा कसने की कोशिश में भारत की वैदेशिक खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग समुद्री खुफिया तंत्र को मजबूत बना रही है. एजेंसी अरब सागर क्षेत्र को लेकर ज्यादा चौकस है.

आठ महीने महले मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामी के कार्यकाल में मालदीव की राजधानी माले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस का विदेशी केंद्र बन गया था. रॉ की एक गोपनीय रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारतीय एजेंसी ने रणनीति द्वीपीय देश मालदीव में आईएसआई के डिजाइन को नाकाम कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार, चीनी खुफिया एजेंसी मिनिस्ट्रीय ऑफ स्टेट सिक्योरिटी और मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के कुछ करीबी सहयोगियों के साथ मिलकर आईएसआई माले स्थित पाकिस्तानी दूतावास से संचालित भारत विरोधी गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रही थी. पुलवामा हमले के बाद हर कार्रवाई का जवाब देने को तैयार थी नेवी, तैनात किए गए थे 60 पोत, 80 विमान और परमाणु पनडुब्बी यामीन कथित तौर पर एक वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनयिक के संपर्क थे और बाद में चीनी एजेंसी के फंदे में आ गए. रिपोर्ट बताती है कि अब्दुल्ला यामीन के कार्यकाल के दौरान रणनीति द्वीप में चीन का सैन्य, आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव बढ़ा। यामीन को भारत का समर्थन नहीं मिला. सरकार में ऊंचे स्तर के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि चीन ने व्यापक पैमाने की इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में दो अरब डॉलर से का निवेश किया, लेकिन बीजिंग द्वारा दिया गया ज्यादा धन कर्ज के रूप में था. यामीन ने कई चीनी कंपनियों की खातिरदारी की और उनको छोटे-छोटे द्वीप पट्टे पर भी दिए. सूत्र के अनुसार, मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के सत्ता में आने पर हालात बदल गए. आखिरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया मालदीव दौरे से भारतीय सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों का मनोबल बढ़ा. सूत्र ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मोदी के दूसरे कार्यकाल में इस दौरे की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई. सूत्रों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति यामीन पाकिस्तान के भी करीबी थे और उन्होंने कथित तौर आईएसआई को मालदीव में उसकी मौजूदगी बढ़ाने में मदद की. यामीन के कार्यकाल में माले के लिली मागू इलाके में स्थित पाकिस्तानी दूतावास आईएसआई का विदेशी केंद्र बन गया था, जहां से भारत के खिलाफ साजिश रची जा रही थी. दरअसल, पाकिस्तान के राजदूत ने बीजिंग को यामीन के साथ करीबी रिश्ता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. यामीन के खिलाफ हवा का रुख मोड़ने के लिए भारत समर्थक नेता इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने पिछले साल चुनाव में चीन विरोधी रुख अपनाया और वह अपने अभियान में सफल रहे. सूत्रों ने बताया कि सोलिह के सत्ता में आने के बाद मालदीव में आईएसआई का प्रभाव धीरे-धीरे शिथिल पड़ गया. मालदीव के अलावा, रॉ की भी सेशेल्स और मॉरीशस के इर्द-गिर्द चीनी पोतों पर अपनी नजर बनी हुई है. रॉ के नए प्रमुख सामंत गोयल चीन-पाक मामलों के विशेषज्ञ हैं और उनको एजेंसी में 18 साल का अनुभव है. वह अरब सागर में अब भारत की चौकसी बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी गोयल के बारे में माना जाता है कि वह अजित डोभाल के करीबी हैं और इस साल बालाकोट एयर स्ट्राइक की योजना बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है. रॉ के एक वरिष्ठ पूर्व अधिकारी ने बताया,"उच्च पदस्थ डोभाल के करीबी सहयोगी सामंत मेधावी अधिकारी हैं और वह एजेंसी को एक नई पेशेवराना बुलंदी पर ले जा सकते हैं। जहां तक हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव पर लगाम लगाने की बात है तो रॉ अपने मकसद में कामयाब होने के लिए बिल्कुल सक्षम है.'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सीवर सफाई के दौरान स्वच्छता कर्मियों की मौत के बढ़ते मामलों पर राज्यसभा में जतायी गई चिंतासीवर सफाई के दौरान स्वच्छता कर्मियों की मौत के बढ़ते मामलों पर राज्यसभा में जतायी गई चिंतासैप्टिक टैंक और सीवर में काम करते समय सफाईकर्मियों की मौत की बढ़ती घटनाओं पर शुक्रवार को राज्यसभा में विभिन्न दलों के सदस्यों द्वारा गंभीर चिंता जताये जाने और ऐसे मामले में पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा एवं सामाजिक सुरक्षा दिलवाने की मांग के बीच सरकार ने कहा कि वह ऐसे परिवारों के साथ सम्पूर्ण न्याय को लेकर संकल्पबद्ध है. राज्यसभा में राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा द्वारा इस संबंध में लाये गये निजी संकल्प पर हुई चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने सरकार की ओर से यह आश्वासन दिया.
Read more »

इनामी बदमाश रौनक गुर्जर की पुलिस के साथ मुठभेड़, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीइनामी बदमाश रौनक गुर्जर की पुलिस के साथ मुठभेड़, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीइनामी बदमाश रौनक गुर्जर की पुलिस के साथ मुठभेड़, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती RaunakGurjar MadhyaPradeshPolice UjjainEncounter
Read more »

एसबेस्टस की छत के नीचे रहने वाले ज्यादातर बच्चे अज्ञात बीमारी की चपेट में आए: रिपोर्टएसबेस्टस की छत के नीचे रहने वाले ज्यादातर बच्चे अज्ञात बीमारी की चपेट में आए: रिपोर्ट7 डाॅक्टरों की टीम ने मुजफ्फरपुर के प्रभावित इलाकों का दौरा कर रिपोर्ट बनाई एसबेस्टस की छत के नीचे रहने वाले ज्यादातर बच्चे उमस भरी गर्मी की चपेट में आने के बाद बीमार पड़े बिहार में चमकी बुखार या इंसेफेलाइटिस से एक महीने में 178 से ज्यादा बच्चों की मौत | Malnourished and vulnerable children only come under the guise of unknown disease, this will be done on the research
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:37:45