first solar eclipse of 2025 in india: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब होगा इस बारे में यदि आप भी जानकारी चाहते हैं तो हम आपको...
अयोध्या: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. अमावस्या के दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा आराधना की जाती है. इसके साथ ही इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है.
पितरों का पिंडदान तर्पण भी अमावस्या तिथि के दिन किया जाता है. अमावस्या के दिन विधि-विधान पूर्वक पूजा आराधना और स्नान करने से जीवन में चल रही तमाम तरह की परेशानियों से मुक्ति भी मिलती है. ज्योतिष गणना के अनुसार, अमावस्या तिथि के दिन साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. वैज्ञानिक दृष्टि से इसे खगोलीय घटना कहा जाता है. ग्रहण के दौरान कुछ खास उपाय करने से जीवन में चल रहे अशुभ प्रभाव से भी छुटकारा पाया जा सकता है. इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं कि साल 2025 का सूर्य ग्रहण कब लग रहा है और इस समय क्या उपाय करें. इस दिन लग रहा है सूर्य ग्रहण अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या यानी की 29 मार्च को लग रहा है. 29 मार्च को दोपहर 2:20 पर ग्रहण शुरू होकर शाम 6:16 पर समाप्त हुआ. हालांकि, यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा जिसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा. सूर्य ग्रहण के बाद स्नान कर पूजा आराधना करनी चाहिए. इसके बाद इच्छानुसार गरीबों और मंदिरों में दान करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कैरियर में आ रही तमाम तरह की बाधा से मुक्ति मिलती है और मनचाहा करियर प्राप्त होता है. सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करना चाहिए. इस दौरान जीवन में सुख शांति की प्राप्ति भी होती है. माना जाता है इस उपाय को करने से सूर्य ग्रहण के बाद व्यक्ति को सुख समृद्धि भी होती है. अगर आप सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से परेशान हैं तो ऐसे में ग्रहण समाप्त होने के बाद देवी-देवताओं की पूजा आराधना करनी चाहिए. सच्चे मन से आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और कारोबार में भी वृद्धि होती है.
Dharm Aastha Local 18 Ayodhya News अयोध्या न्यूज First Solar Eclipse Of 2025 In India Upcoming Solar Eclipse In India 2025 When Will The Next Solar Eclipse Happen In India सूर्य ग्रहण कब है 2025 सूर्य ग्रहण कब है 2025 भारत में 2025 सूर्य ग्रहण
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2025 में मार्च में चंद्र और सूर्य ग्रहण: जानें ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करेंमार्च 2025 में चंद्र और सूर्य ग्रहण का अद्भुत संयोग देखने को मिलेगा। इस दौरान ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसके बारे में जानें।
Read more »
भारत का फ्यूचर कैप्टन है ये सुपरस्टार बल्लेबाज, चैंपियंस ट्रॉफी के बीच पोंटिंग का बड़ा दावाचैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने बड़ा दावा करते हुए एक युवा बल्लेबाज को टीम इंडिया का फ्यूचर कप्तान बताया है.
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के तुरंत बाद स्टीव स्मिथ के बाद अब इस दिग्गज ने भी वनडे क्रिकेट से लिया संन्यासBangladesh veteran Mushfiqur Rahim retires from ODI cricket, पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) फाइनल से पहले स्टीव स्मिथ के बाद अब एक और खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है.
Read more »
IND vs NZ: रोहित-कोहली नहीं बल्कि यह बल्लेबाज चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बनाएगा शतक, माइकल क्लार्क की भविष्यवाणीIND vs NZ, Champions Trophy 2025 FINAL prediction, भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाने वाला है, उससे पहले माइकल क्लार्क ने भविष्यवाणी की है.
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर, फोटो में देखें मैच का रोमांचभारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
Read more »
Surya Grahan 2025: नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें तिथि, सूतक काल का समय और ग्रहण के दौरान खाने-पीने से जुड़ी मान्यताएंSurya Grahan 2025: नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण. ग्रहण के दौरान कई चीजों की मनाही होती है.
Read more »
